साउथ सुपरस्टार ममूटी ठाठ-बाट में अंबानी से नहीं हैं कम, 369 गाड़ियों का है खास कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार ममूटी ठाठ-बाट में अंबानी से कम नहीं हैं। गाड़ियों के शौकीन ममूटी के पास एक या दो नहीं बल्कि 369 गाड़ियां हैं। आइए आपको बताते हैं उनकी नेट वर्थ और लग्जरी कार कलेक्शन के बारे में।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

साउथ सुपरस्टार ममूटी ठाठ-बाट में अंबानी से नहीं हैं कम, 369 गाड़ियों का है खास कलेक्शन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार ममूटी (Mammootty) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने तमिल के साथ-साथ कई मलयालम फिल्मों में भी बेहतरीन काम किया है। उनके काम की चर्चा बॉलीवुड तक होती है। हम सभी जानते हैं कि, ममूटी को नई-नई कार खरीदने और लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन करने का बड़ा शौक है। अब आप सोचेंगे कि, उनके पास होंगी कोई 10-15 गाड़ियां, लेकिन नहीं उनके पास 10-20 नहीं बल्कि पूरी 369 कारें हैं। गाड़ियों के इस कलेक्शन में 'टोयोटा', 'फॉर्च्यूनर' से लेकर 'बीएमडब्ल्यू' और 'फेरारी 812' तक शामिल हैं। 

Mammootty Home

आइए आपको बताते हैं सुपरस्टार ममूटी की लग्जीरियस लाइफस्टाइल के बारे में...

4 करोड़ के बंगले में परिवार संग रहते हैं ममूटी

Mammootty Inside Pics

Mammootty Inside House

साउथ सुपरस्टार का पूरा नाम मुहम्मद कुट्टी इस्माइल पानीपराम्बिल उर्फ ​​ममूटी है। उनकी गिनती साउथ के सबसे महंगे अभिनेताओं में होती है। 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके ममूटी की कुल 340 करोड़ की संपत्ति में 369 लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। वहीं, उनके पास एक बंगला है, जो कोच्चि, एर्नाकुलम में स्थित है। इस बंगले की कीमत 4 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। ममूटी अपने पूरे परिवार के साथ इसी बंगले में रहते हैं। इस बंगले के अलावा ममूटी के पास चेन्नई और बैंगलोर में भी कुछ घर हैं।

एक्टिंग से पहले 2 साल तक की वकालत की प्रैक्टिस

Mammootty

7 सितंबर 1951 को जन्मे ममूटी ने एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले वकालत की पढ़ाई की थी और दो साल तक प्रैक्टिस की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1971 में आई फिल्म 'अनुभवंगल पालीचकल' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक 400 फिल्में कर चुके ममूटी अपने बेहतरीन अभिनय के लिए 3 'राष्ट्रीय पुरस्कार' और 13 'फिल्मफेयर पुरस्कार' जीत चुके हैं।

दुलकर सलमान के पिता हैं ममूटी

Mammootty with son

ममूटी का जन्म केरल के एक मध्यमवर्गीय मुस्लिम परिवार में हुआ था। साल 1979 में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सुल्फ़थ कुट्टी से शादी कर ली। ममूटी और सुल्फ़थ दो बच्चों सुरुमी और दुलकर सलमान के पिता हैं। दुलकर अपने पिता की तरह ही साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं। सलमान कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

ममूटी को गैजेट्स से है बेहद प्यार

Mammootty Camera

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले ममूटी अक्सर अपने गैजेट्स की फोटो को साझा करते रहते हैं। इन फोटोज में गैजेट्स के लिए उनका प्यार साफ देखा जा सकता है। साल 2020 में उन्होंने अपने नए कैमरे 'EOS R5' की झलक दिखाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। हालांकि, कैमरे की कीमत ने सबका ध्यान खींचा था। इस कैमरे की कीमत 3,39,995 रुपए है। इस वीडियो को शेयर करते हुए ममूटी ने लिखा था, "मेरा नया गैजेट #EOSR5 #lovefornewgadgets।"

ममूटी के '369 गैराज' में कई महंगी गाड़ियां हैं शामिल

Mammootty

Mammootty BMW

Mammootty BMW

Mammootty Car

Mammootty Car

ममूटी की गाड़ियों के कलेक्शन को '369 गैराज' कहा जाता है। इस कलेक्शन में 'जगुआर एक्सजे', 'टोयोटा फॉर्च्यूनर', 'मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट', 'ऑडी 7', 'मिनी कूपर एस', 'बीएमडब्ल्यू M3 E46', 'पोर्श केयेन', 'एस्टन मार्टिन रैपिड एस', 'पोर्श पैनामेरा', 'मर्सिडीज एस 450' जैसी कारें शामिल हैं। इन गाड़ियों में सबसे महंगी गाड़ी 'एस्टन मार्टिन रैपिड एस' और 'पोर्श पैनामेरा' हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 3.29 करोड़ और 2.1 करोड़ रुपए है।

ममूटी की हर कार का नंबर होता है '369'

car 369

car 369

toyota

'369 गैराज' का नाम सुनकर लगता है, जैसे इस नंबर का ममूटी से कोई खास कनेक्शन है, लेकिन ऐसा नहीं है। उनका इस नंबर से कोई कनेक्शन तो नहीं है, लेकिन उनकी हर गाड़ी का नंबर 369 जरूर है। इसलिए ये नंबर उनके कार कलेक्शन के '369 गैराज' को खास बनाता है।

ममूटी ने हाल ही में खरीदी 'फेरारी 812'

Mammootty

अपने कार के इस कलेक्शन में उन्होंने हाल में 'फेरारी 812' को शामिल किया है। इस कार की कीमत 5.75 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास 'मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास', 'जगुआर एफ-टाइप', 'BMW X6', 'रेंज रोवर स्पोर्ट', 'टोयोटा लैंड क्रूज़र' और 'Mercedes Benz Caravan' जैसी लग्जरी कार भी हैं।

(ये भी पढ़ें- क्रिकेटर आर अश्विन का शानदार घर: लिविंग रूम से लेकर वर्क स्पेस तक, सब कुछ है आलीशान )

फिल्मों के अलावा इन कार्यों से भी जुड़े हैं ममूटी

Mammootty Business

ममूटी न केवल फिल्मों में सक्रिय हैं, बल्कि वो अन्य कार्य भी करते हैं। ममूटी मलयालम कम्युनिकेशन के अध्यक्ष हैं, जो 'कैराली टीवी', 'वी टीवी' और 'पीपल टीवी' सहित कई टीवी चैनल्स को ऑपरेट करता है। इसके अलावा वो 'मेगाबाइट्स' नाम से एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। इतना ही नहीं वो 'अक्षय परियोजना' के राजदूत भी हैं, जिसे मुख्य रूप से भारत के दूरस्थ जिलों को साक्षर करने के लिए बनाया गया है।

(ये भी पढ़ें- आर माधवन का आलीशान घर: रूम से अटैच गार्डन से लग्जरी बाथरूम तक, सब कुछ है शानदार)

कई वेलफेयर एसोसिएशन से भी जुड़े हैं ममूटी

Mammootty

ममूटी न केवल फिल्म जगत, बल्कि कई वेलफेयर एसोसिएशन से भी जुड़े हैं। ममूटी 'लिटिल फ्लावर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर' और 'आई बैंक एसोसिएशन ऑफ केरल' के सहयोग से ममूटी 'फैन्स वेलफेयर एसोसिएशन' से भी जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही वो बाल श्रम को मिटाने के लिए चैरिटी प्रोजेक्ट 'स्ट्रीट इंडिया मूवमेंट' भी चलाते हैं।

ममूटी की कुल संपत्ति

Mammootty Net Worth

गाड़ियों के शौकीन ममूटी कई ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। साल 2000 में ममूटी ने प्रोडक्शन हाउस 'मेगाबाइट्स' की शुरुआत की। इनके प्रोडक्शन हाउस के जरिए कई धारावाहिक बन चुके हैं। इतने सारे काम करने वाले सुपरस्टार एक्टर की कुल संपत्ति 340 करोड़ बताई जाती है।

(ये भी पढ़ें- सिंगर केके की टोटल नेट वर्थ: महंगी कारों से लग्जीरियस घर तक, करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए गायक)

साउथ सुपरस्टार ममूटी का कार कलेक्शन वास्तव में लाजवाब और शानदार है। वैसे, आपका इस पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.