बॉलीवुड (Bollywood) की पहली फीमेल सुपरस्टार और दिग्गज एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी (Sridevi) भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में राज करती हैं। फिल्मों में उनकी एक्टिंग देखकर आज भी लोगों को उनकी याद आ ही जाती है। इन दिनों श्रीदेवी का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उनके साथ उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) भी दिखाई दे रही हैं।
बता दें कि 24 फरवरी 2018 को उनके फैंस को जोर का झटका लगा जब अचानक अभिनेत्री श्री देवी के असामयिक निधन की खबर सामने आई। उनकी मौत की खबर से बॉलीवुड सहित पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। श्रीदेवी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो काफी पुराना है इसमें अपनी बेटी खुशी पर गुस्सा कर रही हैं। गुस्सा करने का उनका यह प्यारा अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। (ये भी पढ़ें: जान्हवी कपूर बहन खुशी कपूर संग कैसे बिता रहीं आइसोलेशन का समय, विडियो में खुद ही देख लीजिए)
दरअसल, यह वीडियो उन दिनों का है जब उनकी बेटी खुशी कपूर काफी छोटी थी। श्री देवी एक इंटरव्यू के लिए तैयार हो रही हैं लेकिन जैसे ही इंटरव्यूवर उनसे बात करने के लिए तैयार होता वैसे ही खुशी अपनी मां के सामने आ जाती हैं और इस बात को लेकर श्री देवी उन पर गुस्सा करने लगती हैं। अपने जमाने की दिग्गज अदाकारा श्री देवी कहती हैं कि खुशी 'प्लीज जाकर वहां बैठो' ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें: खूब मस्ती कर रही हैं जान्हवी कपूर, न हो यकीन तो देखें बहन खुशी कपूर के साथ की ये फोटो)
वीडियो देखने के बाद ये साफ जाहिर हो रहा है कि उस समय खुशी बहुत छोटी थीं। यहां आपको बताते चलें कि अभिनेत्री श्रीदेवी ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी किया था। बोनी कपूर के पहली पत्नी मोना से दो बच्चे हैं। अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर। वहीं, श्रीदेवी से दो बेटियां हैं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी से सारे रिश्ते तोड़कर श्रीदेवी के साथ रहते थे। आज भी बोनी कपूर अपने बेटियों के साथ रहते हैं। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में कदम रख दिया है तो वहीं खुशी अभी विदेश में पढ़ाई पूरी कर रही हैं। खबर है कि वह भी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करेंगी।
गौरतलब है कि श्रीदेवी का निधन 54 वर्ष की उम्र में हुआ। जब उनकी मौत हुई थी तब वह दुबई में थी और वहीं के एक होटल में उनकी अचानक मौत की खबर आई थी। बताया गया था कि बॉथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई थी। हालांकि अभी भी इनकी मौत एक मिस्ट्री बनी हुई है। भारत में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। इनके मौत की खबर सुनते ही बोनी कपूर के घर पर बॉलीवुड और दुनियाभर के तमाम सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। (ये भी पढ़ें: बचपन में बहुत क्यूट थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, यकीन न हो तो देख लें ये तस्वीरें)
आपको ये वीडियो देखने के बाद निश्चित ही श्रीदेवी की याद आ गई होगी। तो हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।