सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने पूर्व पति शेखर कपूर पर की बात, कहा- 'वह नहीं चाहते थे मैं अभिनय करूं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी शादी और पूर्व पति शेखर कपूर पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने पूर्व पति शेखर कपूर पर की बात, कहा- 'वह नहीं चाहते थे मैं अभिनय करूं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति (Suchitra Krishnamoorthi) ने साल 1994 में आई फिल्म 'कभी हां कभी ना' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के अपोजिट नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, लेकिन जल्द ही उन्होंने हाउसवाइफ बनने के लिए एक्टिंग छोड़ दी थी। अब एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सुचित्रा ने अपनी शादी और पूर्व पति शेखर कपूर पर बात की है।

suchitra

सुचित्रा कृष्णमूर्ति की शादी फेमस निर्देशक शेखर कपूर के साथ साल 1997 में हुई थी। उस समय सुचित्रा काफी यंग थीं। एक बेटी कावेरी कपूर का अपने जीवन में स्वागत करने के बावजूद इस कपल की शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और साल 2006 में इनका तलाक हो गया था।

suchitra

(ये भी पढ़ें- निक जोनस ने बेटी मालती के अस्पताल में भर्ती होने पर की बात, पत्नी प्रियंका चोपड़ा को बताया 'चट्टान')

हाल ही में, 'पिंकविला' के साथ बातचीत में सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने साझा किया कि, कैसे उन्होंने हमेशा खुद को और अपने करियर को कम आंका था। बकौल सुचित्रा, "लोग मुझे इतना सम्मान देते थे और मैंने हमेशा अपने आप को कम समझा। मैंने अपने आप के साथ काफी लापरवाही वाला व्यवहार किया था और खुद को महत्व नहीं दिया था। मैंने हमेशा खुद को कमजोर माना था और खुद को कमतर आंका था।"

suchitra

आगे उन्होंने अपने जीवन के कड़वे चरणों के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि, एक समय ऐसा भी था, जब वह अपने माता-पिता से लड़ी भी थीं और अभिनय के अपने जुनून का पालन करने के लिए अपना घर भी छोड़ना पड़ा था। शादी के बाद उन्हें अपने पूर्व पति शेखर कपूर से लड़ना पड़ा था, जब शेखर ने उनके सपनों पर आपत्ति जताई थी।

krishna

सुचित्रा ने कहा, “पहले, मैं अपने माता-पिता से लड़ रही थी, जो नहीं चाहते थे कि, मैं कुछ करूं। उसके बाद मैं अपने पति से लड़ी, जो नहीं चाहते थे कि, मैं अभिनय करूं। इसलिए मैंने अभिनय को पूरी तरह से छोड़ दिया था।"

suchitra

(ये भी पढ़ें- करण मेहरा की एक्स वाइफ निशा ने NGO में मनाया बेटे कविश का जन्मदिन, शेयर किया क्यूट वीडियो)

उसी साक्षात्कार में, सुचित्रा ने इस बात का भी जिक्र किया कि, लंबे समय तक अपनों से लड़ने के बाद उन्होंने अपने सपनों को छोड़ दिया था। उन्होंने एक्टिंग हमेशा के लिए छोड़ दी थी। अपने पूर्व पति की पिछड़ी सोच के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया, "किसी को आपके कुछ करने पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए? यह एक बहुत ही पितृसत्तात्मक (Patriarchal) मानसिकता है, लेकिन अब काफी कुछ बदल गया है। मैंने अपनी पहली फिल्म के बाद अभिनय छोड़ दिया था, जो सुपर हिट थी। मैंने अपने संगीत को जारी रखा।”

guilty mind series

अब एक बार फिर सुचित्रा एक्टिंग की दुनिया में लौट आई हैं। उन्हें आखिरी बार अमेज़न प्राइम वीडियो के शो 'गिल्टी माइंड्स' में देखा गया था। फिलहाल, हम उम्मीद करते हैं कि, वह अपने सपनों को फिर से पूरा करें। वैसे, आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.