शाहरुख खान के 'पठान' लुक पर बेटी सुहाना ने लुटाया प्यार, पत्नी गौरी ने भी की तारीफ

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फ‍िल्म 'पठान' से एक्टर का लुक सामने आ गया है। इस पर उनकी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान ने उनकी जमकर तारीफ की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

शाहरुख खान के 'पठान' लुक पर बेटी सुहाना ने लुटाया प्यार, पत्नी गौरी ने भी की तारीफ

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'पठान' से एक्टर का लुक सामने आ चुका है। हर कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है, लेकिन उनकी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) और पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) ने स्पेशल कमेंट कर सभी का दिल जीत लिया है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

srk

पहले ये जान लीजिए कि, सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने बचपन के प्यार गौरी से साल 1991 में शादी रचाई थी। इस कपल ने साल 2000 में अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने सुहाना रखा है। सुहाना अपने पिता के बेहद क्लोज हैं। यही कारण है कि, वो अपने पिता को जमकर सपोर्ट भी करती हैं। सुहाना ने अपने पिता की फिल्म  'पठान' के लिए उनके लुक की सरहाना की है।

suhana

(ये भी पढ़ें-कपिल शर्मा की मां जनक रानी ने की बहू गिन्नी चतरथ की तारीफ, कहा- 'वह बहुत अच्छी हैं')

दरअसल, शाहरुख खान आजकल अपनी फिल्म 'पठान' के लिए चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म से उनका लुक आउट किया गया है, जिसमें वो अपने एब्स और टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट नजर करते नजर आ रहे हैं। फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच उनकी बेटी सुहाना खान ने भी अपने पिता के इस लुक पर स्पेशल कमेंट किया है।

srk

सुहाना खान ने 26 मार्च 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शाहरुख के 'पठान लुक' की एक तस्वीर शेयर की और उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, ''मेरे डैड 56 के हैं और हमें बहानों की इजाजत नहीं है।'' इस कैप्शन के जर‍िए सुहाना ने अपने 56 वर्षीय डैड की फ‍िटनेस की जमकर तारीफ की है। फोटो में शाहरुख अपने एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं। यहां देखिए वो तस्वीर।

(ये भी पढ़ें-राम चरण और उपासना कामिनेनी की लव स्टोरी: कॉलेज से शुरू हुई दोस्ती, ऐसे बने हमसफर)

सुहाना के अलावा गौरी खान ने भी अपने पत‍ि शाहरुख का ये 'पठान' लुक शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पठान वाइब अच्छी लग रही है।' कई सेलेब्स और फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार दे रहे हैं।

gauri

बता दें कि, इस फिल्म के साथ शाहरुख लंबे समय बाद इंडस्ट्री में कमबैक कर रहे हैं। फ‍िल्म में उनके अलावा दीप‍िका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म की शूटिंग स्पेन में हो रही है।

srk

(ये भी पढ़ें- एसएस राजामौली ने तलाकशुदा महिला से की है शादी, जानें कैसे हुई थी कपल की लव स्टोरी की शुरुआत)

फिलहाल, किंग खान के फैंस को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको शाहरुख खान ये लुक कैसा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- Suhana Khan)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.