सुहाना खान को दुबई में मिली उनकी हमशक्ल, नेटिजंस बोले- 'OMG! ये जुड़वा हैं'

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान सुहाना को दुबई में अपनी हमशक्ल मिलीं है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

सुहाना खान को दुबई में मिली उनकी हमशक्ल, नेटिजंस बोले- 'OMG! ये जुड़वा हैं'

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुहाना इन दिनों दुबई में अपनी मां गौरी खान, शनाया कपूर और महीप कपूर संग छुट्टियां बिता रही हैं। इस बीच दुबई में सुहाना की मुलाकात उनकी हमशक्ल से हुई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और नेटिजंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Suhana Khan

(ये भी पढ़े : निक जोनस बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पत्नी प्रियंका संग वेकेशन के लिए हुए रवाना, शेयर किया वीडियो)

दरअसल, अपने ट्रिप के दौरान सुहाना दुबई में अपनी हमशक्ल बारीहा से मिलीं, जो एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर हैं। इस दौरान सुहाना ने बारीहा के साथ एक फोटो भी क्लिक करवाया, जिसे बारीहा ने 15 सितंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि असल जिंदगी में सुहाना से मिलना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, ''आखिरकार मैं अपनी हमशक्ल सुहाना खान से मिली। अब वह सभी लोग इस तस्वीर को देखकर तुलना कर सकते हैं, जो मुझे डीएम में सुहाना की तस्वीर भेजकर मुझे उनकी हमशक्ल बताते हैं।''

Suhana Khan

Suhana Khan

(ये भी पढ़ें- ट्विंकल खन्ना ने बेटे आरव के 20वें बर्थडे पर लिखा प्यारा नोट, कहा- 'उन्हें पालना काफी मुश्किल है...')

जैसे ही बारीहा ने यह तस्वीर अपलोड की, सुहाना के फैंस दोनों की समानता देख हैरान रह गए और पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ ला दी। जहां एक यूजर ने लिखा, "जुड़वा!!! सीरियसली", तो दूसरे ने कमेंट किया, "इतनी समानता वाह।" किसी ने लिखा, "ओह माय गॉश !! दिस इज क्रेज़ी", तो वहीं किसी ने लिखा, "ओएमजी डिटू।" आप भी पढ़िए ये कमेंट्स- 

Suhana Khan

 

Suhana Khan

Suhana Khan

Suhana Khan

हाल ही में, ऐसी खबरें भी आई हैं कि सुहाना खान को अपने दोस्तों और बॉलीवुड के अन्य बड़े कलाकारों से सलाह मिल रही है कि वह अपने फैंस और पैपराजी से कैसा बर्ताव करें। 'बॉलीवुडलाइफ' की एक रिपोर्ट में, खान परिवार के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया था कि सुहाना खान से कहा गया है कि उन्हें मीडियापर्सन की अनदेखी करने के बजाय उनके साथ अच्छा व्यवहार करना शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि पैपराजी से गलत व्यवहार के लिए सुहाना को कई बार ट्रोल किया जा चुका है। 

Suhana Khan

(ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा ने BF अर्जुन कपूर की बहन अंशुला को दिया गिफ्ट, 'होने वाली ननद' ने बोला- 'थैंक्यू')

वर्क फ्रंट की बात करें, तो सुहाना जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म का नाम 'द आर्चीज' है। फिल्म में उनके अलावा अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर भी नज़र आने वाली हैं। इसका निर्देशन 'जिंदगी मिलेगी ना दोबारा' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाली जोया अख्तर कर रही हैं। कुछ समय पहले फिल्म का टीजर पोस्टर भी रिलीज किया गया था। यह फिल्म साल 2023 में 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज होगी।

Suhana Khan

खैर, आप सुहाना की हमशक्ल के बारे में क्या कहना चाहेंगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.