शाहरुख खान की बेटी सुहाना 'मिस्ट्री बॉय' के साथ हुईं स्पॉट, कार में चेहरा छिपाते दिखे दोनों

हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान एक 'मिस्ट्री बॉय' के साथ नजर आईं। इस दौरान कैमरे को देखकर वो अपना चेहरा छुपाने लगीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

शाहरुख खान की बेटी सुहाना 'मिस्ट्री बॉय' के साथ हुईं स्पॉट, कार में चेहरा छिपाते दिखे दोनों

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी वो अपनी तस्वीरों की वजह से तो कभी अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, उन्हें एक 'मिस्ट्री बॉय' के साथ स्पॉट किया गया। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

suhana

पहले ये जान लीजिए कि, दिल्ली के रहने वाले शाहरुख खान ने अपनी लेडीलव गौरी से साल 1991 में शादी रचाई थी। साल 2000 में गौरी ने अपनी बेटी सुहाना को जन्म दिया था। सुहाना अपने पिता के काफी क्लोज हैं और काफी हद तक उनकी तरह ही दिखती हैं। सुहाना सोशल मीडिया क्वीन हैं, जो अक्सर अपनी तस्वीरों और बोल्ड लुक के चलते सुर्खियां बटोरती हैं।

shana

(ये भी पढ़ें- 'पांड्या स्टोर' की एलिस कौशिक ने कंवर ढिल्लों संग डेटिंग पर कहा- 'इसकी पुष्टि नहीं करना चाहूंगी')

अब बात करते हैं उनकी लेटेस्ट तस्वीरों की। दरअसल, 22 मार्च 2022 को सुहाना खान अपने एक दोस्त के साथ स्पॉट की गईं। दोनों एक साथ कार में नजर आए। जब पैपराजी ने दोनों की तस्वीरें लेनी शुरू की, तो सुहाना ने अपना चेहरा छुपा लिया। उनकी ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सब ये जानना चाहते हैं कि, आखिरकार सुहाना का ये दोस्त कौन है, जिनके साथ पहली बार शाहरुख खान की बेटी नजर आईं। सामने आई तस्वीरों में सुहाना और उनके दोस्त हाथ से चेहरा छुपाए देखे जा सकते हैं। ब्लैक डेनिम जैकेट में सुहाना नजर आ रही हैं। यहां देखिए वो तस्वीरें।

कई बार सुहाना खान को अपनी गर्ल गैंग के साथ एन्जॉय करते हुए देखा जाता है। उनका अनन्या पांडे, शनाया कपूर और खुशी कपूर के साथ खास बॉन्ड है। इनकी दोस्ती बॉलीवुड में काफी फेमस है। अक्सर इन्हें साथ में एंजॉय करते हुए देखा गया है।

auhana

(ये भी पढ़ें- कैटरीना की शादी की अनदेखी तस्वीर आई सामने, ससुर शाम कौशल संग डांस करती आईं नजर)

फिलहाल, अभी ये तो साफ नहीं हुआ कि, किंग खान की लाडली के साथ वो शख्स कौन था। लेकिन उनके फैंस इस बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वैसे, आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit-Varindertchawla)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.