सुहाना खान ने अपने 22वें बर्थडे बैश की तस्वीरें कीं शेयर, टेस्टी केक और डेकोरेशन की दिखाई झलक

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान 22 मई 2022 को 22 साल की हो गईं। सुहाना ने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सुहाना खान ने अपने 22वें बर्थडे बैश की तस्वीरें कीं शेयर, टेस्टी केक और डेकोरेशन की दिखाई झलक

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना अलग फैनबेस बनाया है और इस बात में कोई शक नहीं है कि, वह फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही एक स्टार बन गई हैं। उन्होंने हमेशा अपने ग्लैमरस अवतार से लोगों का दिल जीता है।

Suhana Khan

22 मई 2000 को जन्मीं सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह जोया अख्तर की फिल्म ‘द अर्चीज़’ में वेरोनिका की भूमिका में दिखाई देंगी। उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी इसी फिल्म से डेब्यू करेंगे। 22 मई 2022 को सुहाना खान ने अपना 22वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी झलकियां उन्होंने दिखाई हैं।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस को किस करती आईं नजर, वायरल हो रहीं तस्वीरें)

Suhana Khan

दरअसल, सुहाना खान ने 22 मई 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो उनके टेस्टी चॉकलेट केक की है, जिसे चैरी और स्ट्रॉबेरी से सजाया गया है, जबकि दूसरी फोटो उनके बर्थडे डेकोरेशन की है, जिसे कलरफुल गुब्बारों से सजाया गया है। इससे जाहिर होता है कि, सुहाना ने अपने खास लोगों के साथ अपना मस्ती भरा बर्थडे सेलिब्रेट किया है।

Suhana Khan birthday bash

Suhana Khan birthday bash

वहीं, गौरी खान ने सुहाना को बर्थडे विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की एक अनदेखी तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में सुहाना गुलाबी पैंट और ऊंची एड़ी के जूते के साथ एक प्रिंटेड कोट में दिखाई दे रही थीं। इसे शेयर करते हुए गौरी खान ने कैप्शन में लिखा था, "बर्थडे गर्ल।" सुहाना ने अपनी मां के पोस्ट का जवाब हार्ट की एक सीरीज और शरमाते चेहरे वाले इमोजी के साथ दिया था।

Suhana Khan

सुहाना की बेस्ट फ्रेंड अनन्या ने भी बर्थडे गर्ल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की थीं। पहली फोटो लेटेस्ट थी, जबकि एक तस्वीर उनके बचपन की थी। एक फोटो के ऊपर अनन्या ने लिखा था, “मेरी सबसे अच्छी लड़की को सबसे अच्छे दिल से जन्मदिन की बधाई। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।”

Suhana Khan with Ananya Pandey

Suhana Khan with Ananya Pandey

(ये भी पढ़ें- कान्स 2022: अदिति राव हैदरी ने सब्यसाची मुखर्जी के ब्लैक गाउन में बिखेरा जलवा, बिंदी ने खींचा ध्यान)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, सुहाना खान ने अपना 22वां जन्मदिन काफी एंजॉय किया। वैसे, आपको उनके द्वारा शेयर की गईं तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.