सुनील शेट्टी ने केएल राहुल संग अथिया की शादी को किया कंफर्म, परफेक्ट डेट ढूंढ रहे एक्टर

स्टार कपल अथिया और केएल राहुल की शादी की अफवाहों के बीच 'पापा' सुनील शेट्टी ने इस खबर की पुष्टि की और खुलासा किया कि वह तारीखों की तलाश कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सुनील शेट्टी ने केएल राहुल संग अथिया की शादी को किया कंफर्म, परफेक्ट डेट ढूंढ रहे एक्टर

अभिनेता सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) अपने क्रिकेटर बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ कथित शादी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री ने फिल्म 'हीरो' से अभिनय की शुरुआत की और वर्तमान में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ एक स्थिर रिश्ते में हैं।

athiya wedding

अथिया और राहुल कभी भी एक-दूसरे पर प्यार बरसाने का मौका नहीं छोड़ते हैं और उनके संबंधित सोशल मीडिया हैंडल उसी का सबूत हैं। पिछले कुछ दिनों से अथिया शेट्टी और केएल राहुल के जनवरी 2023 में शादी करने की अफवाहें चल रही हैं और अब अभिनेता सुनील शेट्टी ने अथिया की शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया दी और पुष्टि की कि यह जल्द ही होगी। 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बात करते हुए सुनील ने कहा, "मैं संभावित तिथियों को देख रहा हूं। दोनों के शेड्यूल के साथ हम चीजों का पता लगा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही हमें पता चल जाएगा कि यह कब और कहां होगा। मुझे लगता है कि सही समय आने पर सभी को पता चल जाएगा।”

athiya

अथिया और केएल राहुल की जनवरी 2023 में शादी के बारे में कई खबरें आई हैं। यह भी खबर थी कि शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित आलीशान बंगले 'जहान' में होगी। रिपोर्ट्स में आगे बताया गया है कि कपल ने अपनी शादी का जोड़ा भी फाइनल कर लिया है। कपल के एक करीबी सूत्र ने कहा था, "जनवरी वह महीना है, जब केएल राहुल और अथिया शादी के बंधन में बंधेंगे। उन्होंने हाल ही में खंडाला बंगले का दौरा किया था। जबकि सटीक तारीख सीक्रेट है, यह निश्चित रूप से जनवरी में होगी और कपल एक पारंपरिक शादी की उम्मीद कर रहा है। जल्द ही होने वाले दूल्हा और दुल्हन ने अपने बड़े दिन पर पहने जाने वाले आउटफिट को फाइनल किया है।" रिपोर्ट में आगे कहा गया था कि उनकी शादी सितारों से भरी होगी है, क्योंकि बी-टाउन और क्रिकेट की दुनिया दोनों के जाने-माने चेहरे कपल को आशीर्वाद देने के लिए मौजूद रहेंगे। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर...।

athiya wedding

कुछ दिनों पहले 'धारावी बैंक' के एक लॉन्च इवेंट में सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया की शादी के बारे में खुलकर बात की थी। उसी के बारे में बात करते हुए बिंदास पिता ने खुलासा किया था कि शादी जल्द ही होगी। उन्होंने पुष्टि की कि बड़ी घोषणा होने वाली है। अपनी छोटी राजकुमारी की शादी को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए सुनील ने कहा था, "जल्दी होगी।"

athiya

खैर, हम अथिया और केएल राहुल की शादी की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आप इस पर क्या कहते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.