सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी का किया खंडन, कही ये बात

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और उनके बॉयफ्रेंड केएल राहुल की शादी पर उनके पिता सुनील शेट्टी का बयान सामने आया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी का किया खंडन, कही ये बात

बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के पावर कपल केएल राहुल (KL Rahul) और अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की शादी की खबरें जोरों-शोरों से चल रही हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस के पिता सुनील शेट्टी ने इन खबरों का खंडन किया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

KL Rahul

दरअसल, 'ईटाइम्स' के साथ बातचीत में अथिया शेट्टी के पिता व दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने चल रही शादी की अटकलों पर कहा, "जब आपको तारीखों की पुष्टि हो जाए, तो मुझे भी बताएं, ताकि मैं (शादी) में शामिल हो सकूं।" एक्टर के इस जवाब से ये तो साफ है कि अथिया की शादी की खबरें महज एक अफवाह हैं।

kl rahul

बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की खबरें कुछ समय से चल रही हैं। अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, कपल की फैमिली ने दक्षिण भारतीय शादी की योजना बनाई गई है। वेडिंग समारोह में हल्दी, मेहंदी और संगीत समारोह शामिल हैं। ये 21 से 23 जनवरी 2023 तक खंडाला में शेट्टी निवास पर होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि शादी की तैयारी चल रही है और दोनों परिवारों में काफी उत्साह है, क्योंकि परिवार जश्न मनाने के लिए तैयार है। अथिया की शादी की गेस्ट लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

kl rahul

कथित तौर पर क्रिकेटर ने जनवरी 2023 में पर्सनल लीव लिया है और इसके लिए उनके आवेदन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्वीकार भी कर लिया है।

kl rahul

अथिया और केएल राहुल ने अपने रिश्ते को तब आधिकारिक बनाया था, जब दोनों ने अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर के दौरान साथ में एंट्री की थी। तब से आए दिन दोनों की शादी की खबरें आती रहती हैं।

kl rajul

फिलहाल, हमें भी अथिया और केएल राहुल की शादी पर कपल की फैमिली से आधिकारिक बयान का इंतजार है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.