अथिया शेट्टी ने शुरू की शादी की तैयारियां, पिता सुनील शेट्टी ने कहा- 'बेहद सिंपल होगी वेडिंग'

दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी व एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की शादी के बारे में बात की है। इस बीच एक्ट्रेस को फैशन डिजाइन के घर के बाहर देखा गया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अथिया शेट्टी ने शुरू की शादी की तैयारियां, पिता सुनील शेट्टी ने कहा- 'बेहद सिंपल होगी वेडिंग'

अभिनेता सुनील शेट्टी ने अक्सर अपनी बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) से शादी की अफवाह के बारे में खुलकर बात की है। जब से इस कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से इनकी शादी की खबरें कई मौकों पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। अथिया शेट्टी द्वारा केएल राहुल के साथ अपनी शादी की अफवाहों को सार्वजनिक रूप से खारिज करने के बावजूद कयास बंद होने के नाम नहीं ले रहे हैं।

KL Rahul and Athiya Shetty

'धारावी बैंक' के अभिनेता 'बॉलीवुड बबल' के चैट शो 'मेमोरी लेन' के अंतिम गेस्ट के रूप में पहुंचे। इस दौरान इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी के बारे में बताया। उन्होंने खुलासा किया कि अथिया और राहुल के दिमाग में शादी का विचार है। अभिनेता ने शादी के बारे में डिटेल्स भी शेयर कीं और इस पर विस्तार से बात की।

athiya

सुनील शेट्टी ने की अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की बात!

सुनील शेट्टी ने कहा, "यह हमारी बेटी है। मैं चाहता हूं कि उसकी शादी हो जाए। मैं चाहता हूं कि वह सेटल हो जाए। तुम्हें पता है, मैं चाहता हूं कि उसके बच्चे हों, एक खुशहाल जीवन जिएं। तो, यह होगा।" उन्होंने कहा आगे, "मुझे लगता है, इस समय वे जिस पेशे में हैं, कोई देश के लिए खेल रहा है, कोई अपने काम में व्यस्त रहा है। इसलिए ये जब होगा, तब होगा।” अभिनेता ने आगे कहा, "वे एक ऐसे कपल हैं, जो वास्तव में इसे छोटा, बहुत सरल और केवल पारिवारिक तौर पर करना चाहते हैं। तो, अंत में यह उनका फैसला है। और एक माता-पिता के रूप में मैं केवल उनके लिए सर्वश्रेष्ठ ही चाहूंगा।”

KL Rahul and Athiya Shetty

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की तैयारियां हुईं शुरू

हाल ही में, अथिया शेट्टी को उनके भाई अहान शेट्टी के साथ स्पॉट किया गया। दोनों को शादी की तैयारियों के बीच मशहूर फैशन डिजाइनर के घर से निकलते देखा गया। एक पैपराजी अकाउंट ने अथिया और अहान के इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो में एक्ट्रेस कार में बैठी नजर आईं, तो वहीं उनके भाई ने कार में बैठने से पहले पैपराजी को स्माइल करते हुए पोज दिए। 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की डिटेल्स

'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी 20 जनवरी के बाद होगी। शादी की रस्में सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित भव्य बंगले में होंगी। शादी में केवल कपल के परिवार और करीबी दोस्त ​ही शामिल होंगे। शादी में क्रिकेट की दुनिया, बॉलीवुड और शेट्टी के कुछ बिजनेस फ्रेंड्स के शामिल होने की उम्मीद है। कपल ने अप्रैल 2023 में मनोरंजन, खेल, व्यापार और राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए एक भव्य रिसेप्शन की योजना बनाई है। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

KL Rahul and Athiya Shetty

अथिया और राहुल ने अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया था, जब इस जोड़े ने अहान शेट्टी ​की फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर में भाग लिया था और साथ में रेड कार्पेट पर अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई थी। यहां तक कि उन्होंने फैमिली फोटो भी खिंचवाई थी।

kl rahul

फिलहाल, हमें भी अथिया और राहुल की शादी का इंतजार है। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.