अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी 29वीं मैरिज एनिवर्सरी पर शेयर किया अनदेखी तस्वीरों से बना ये खास वीडियो

अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी शादी की 29वीं सालगिरह के मौके पर अपनी लाइफ से जुड़ी कई सारी अनदेखी तस्वीरें को मिलाकर बनाया हुआ एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं। 

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी 29वीं मैरिज एनिवर्सरी पर शेयर किया अनदेखी तस्वीरों से बना ये खास वीडियो

अपने दमदार अभिनय और शानदार डायलॉग के लिए फेमस बाॅलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) को भला कौन नहीं जानता। सुनील शेट्टी की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो हर किसी को पता है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस को ज्यादा जानकारी नहीं है। सुनील ने अपनी वाइफ माना शेट्टी से लव मैरिज की है। दोनों की शादी को 29 साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी दोनों में किसी न्यूली मैरिड कपल की तरह प्यार है। कपल आज यानी 25 दिसंबर 2020 को अपनी शादी की 29वीं सालगिरह मना रहा है। इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी लाइफ से जुड़ी कई सारी अनदेखी तस्वीरें को मिलाकर बनाया हुआ एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं। 

आपको वो वीडियो दिखाएं, उसके पहले हम कपल की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। सुनील दक्षिण भारतीय हैं, जबकि उनकी पत्नी गुजरात के एक मुस्लिम परिवार से हैं। हालांकि, माना हाफ मुस्लिम और हाफ पंजाबी थीं। उनका असली नाम मोनिषा कादरी था। सुनील शेट्टी एक बार पेस्ट्री शॉप पर गए हुए थे और वहीं, माना भी कुछ लेने आई थीं। माना को पहली नजर में देख कर ही सुनील उनके दीवाने हो गए थे। माना ने जब उनको लिफ्ट नहीं दी, तो उन्हें मनाने के लिए उन्होंने माना की छोटी बहन से दोस्ती कर ली और अपने कॉमन फ्रेंड के जरिये माना तक पहुंचने का प्रयास करने लगे। इसके बाद सुनील और माना की कई मुलाकातें बहन ने करवाईं। एक्टर को इस बात का एहसास हो चुका था कि माना ही वह लड़की है, जिसके साथ वे अपना जीवन बिता सकते हैं। माना को मनाने के लिए उनकी बहन और कॉमन फ्रेंड ने बहुत मदद की। सुनील ने एक बार माना से मिलने और बात करने का प्लान बनाया। उन्होंने अपने कॉमन दोस्त के घर पार्टी रखवाई और उसमें माना को भी इनवाइट किया। वहां माना को खुल कर सुनील को समझने का मौका मिला और पार्टी के बाद दोनों बाइक राइड पर निकल गए और वहीं सुनील ने माना से अपने प्यार का इजहार किया। माना ने भी हां कर दी। (ये भी पढ़ें: रूपा गांगुली की लव लाइफ: तलाक के बाद 13 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ भी रहा था रिश्ता)

माना और सुनील शेट्टी अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते थे, इसलिए तय था कि उनकी शादी में अड़चने आएंगी। दोनों के परिवारों को लगता था कि अलग-अलग धर्म के होने की वजह से उनकी शादी लंबी नहीं चल पाएगी। मगर कपल अड़ा रहा और दोनों को अपने परिवारों को मनाने में 9 साल लग गए। 9 साल बाद 1991 में दोनों के परिवार ने शादी के लिए मंजूरी दी, तब जाकर सुनील और माना शादी के बंधन में बंधे। इसके बाद सुनील ने बॉलीवुड में एंट्री की और पहली ही फिल्म से एक्शन हीरो की अपनी पहचान कायम कर ली। इस लिहाज से भी वह माना को अपने लिए लकी जेम्स मानते हैं। सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी की शादी को 29 साल हो चुके हैं और इस कपल के बीच आज भी वही प्यार और चार्म कायम है। कपल के दो बच्चे भी हैं और उनकी बेटी आथिया भी अब फिल्मों में आ चुकी हैं। (ये भी पढ़ें: करीना कपूर खान ने फैमिली संग मनाया क्रिसमस, देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें)

अब आए आपको दिखाते हैं वो वीडियो, जिसको सुनील शेट्टी ने अपनी 29वीं मैरिज एनिवर्सरी पर शेयर की है। दरअसल, 25 दिसंबर 2020 को अभिनेता सुनील ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। ये वीडियो अभिनेता और उनकी वाइफ की लाइफ से जुड़े तमाम अनदेखी फोटो को मिलाकर बनाया गया है। इसमें कई सारी अनदेखी फोटो को देख सकते हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, "38 साल से एक-दूसरे के साथ... अपनी शादी को शादी से भी ज्यादा यादगार बनाएं, सालगिरह मुबारक हो पत्नी जी।'' इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, और कमेंट करके कपल को उनकी 29वीं मैरिज एनिवर्सरी की बधाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: गौहर खान और जैद दरबार की शादी का काउंटडाउन शुरू, सामने आए मेहंदी नाइट के फोटोज व वीडियोज)

सुनील शेट्टी अक्सर अपने लाइफ से जुड़े खास मौकों पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशियां फैंस के साथ शेयर करते हैं। अभी कुछ महीनों पहले 22 अगस्त 2020 को पत्नी माना शेट्टी के बर्थडे के मौके पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ''हैप्पी बर्थडे सेालमेट।'' इस वीडियो पर भी फैंस ने जमकर अपना प्यार बरसाया था। 

फिलहाल, सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हम भी कपल को उनकी मैरिज एनिवर्सरी की ढेर सारी बधाइयां देते हैं, और ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि कपल के बीच ऐसे ही प्रेम बरकरार रहे। तो आपको इस कपल की जोड़ी कैसी लगती है? हमें जरूर बताएं, और कोई सुझाव हो तो वह भी अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिटः इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.