सनी देओल ने खरीदी 90 लाख रुपए की लैंड रोवर कार, बेटे करण देओल को किया गिफ्ट

हाल ही में, अभिनेता सनी देओल ने एक बेहद महंगी लैंड रोवर कार खरीदी है। आइए आपको इसकी झलक दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सनी देओल ने खरीदी 90 लाख रुपए की लैंड रोवर कार, बेटे करण देओल को किया गिफ्ट

बॉलीवुड स्टार्स अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाल के लिए जाने जाते हैं। मनोरंजन जगत से जुड़े सितारों का महंगी गाड़ियों का शौक किसी से छिपा नहीं है। हमने अक्सर सेलिब्रिटीज को महंगी गाड़ियों में सवारी करते देखा है। लग्जीरियस कारों के शौकीनों में अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) का नाम भी है। उनके पास कई गाड़ियां हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने गैराज में एक और महंगी कार को शामिल किया है।  आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Sunny Deol

(ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण अपने 'कान्स 2022' के लुक के लिए हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने कहा- 'काली बिल्ली लग रही')

दरअसल, सनी देओल ने 18 मई 2022 को अपने कार कलेक्शन में एक बिल्कुल नई शानदार 'लैंड रोवर डिफेंडर' कार का स्वागत किया और ये महंगी गाड़ी देओल की पर्सनैलिटी के साथ मेल खाती है। सनी की नई कार के उनके घर जुहू में प्रवेश करने के कई वीडियो इंटरनेट पर सामने आए हैं। यह उनके उस जुनून को दर्शाता है, जो एक्टर के पास फैंसी कारों के लिए है।

पैपराजी के एक सोशल मीडिया पोस्ट की मानें तो, सनी देओल की नई कार का नंबर 9657 है। इसका टोटल 27 होता है और 27 नवंबर उनके बेटे करण देओल की जन्मतिथि है। ऐसे में लविंग फादर ने अपने बेटे को प्यारा सा तोहफा दिया है। इस शानदार कार की कीमत की बात करें तो, 'लैंड रोवर इंडिया' ने फरवरी 2020 में भारत में ऑल-न्यू डिफेंडर को लॉन्च किया था। जिसके बेस वेरिएंट (90) के लिए 69.99 लाख रुपये और 110 वेरिएंट के लिए कीमत 87.10 लाख रुपये तय की गई थी। हालांकि, अब इस गाड़ी की ऑन-रोड कीमत 93 लाख से अधिक हो गई है।

(ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन ने 'कान्स 2022' के रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, ब्लैक गाउन में दिखीं स्टनिंग)

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, सनी देओल के पास कई महंगी कारें हैं,​ जिनमें ‘मर्सिडीज बेंज सिल्वर SL500’ (करीब 1.15 करोड़ रुपए), 'ऑडी A8' कार (करीब 1.57 करोड़ रुपए), 'पोर्श केयेन' कार (1.93 करोड़ रुपये) और ‘लैंड रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी' कार (कीमत 2.10 करोड़ रुपए) जैसी कारें शामिल हैं।

Sunny Deol Cars

वर्क फ्रंट की बात करें तो, सनी अपनी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक 'गदर' का पार्ट 2 लेकर आ रहे हैं। सनी आर बाल्की की 'चुप' में दुलकर सलमान के साथ भी दिखाई देंगे।

Sunny Deol

(ये भी पढ़ें- क्या अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दिसंबर 2022 में करेंगे शादी? एक्टर ने दी प्रतिक्रिया)

फिलहाल, आपको एक्टर की नई कार कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.