30 साल बाद भी नहीं खत्म हुआ सनी देओल और डिंपल कपाड़िया का अफेयर! पढ़ें पूरी खबर

नब्बे के दशक में बॉक्स-ऑफिस के सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) ने जहां अपने अच्छे लुक्स और अभिनय की वजह से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। वहीं, वह अपनी विवादित लव लाइफ के कारण भी चर्चा में रहे हैं। तो आइए हम आपको इनकी लव लाइफ के बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

30 साल बाद भी नहीं खत्म हुआ सनी देओल और डिंपल कपाड़िया का अफेयर! पढ़ें पूरी खबर

नब्बे के दशक में बॉक्स-ऑफिस के सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) को अब सिल्वर स्क्रीन पर अपने खोए हुए स्टारडम को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। 1983 में फिल्म 'बेताब' से अभिनेता ने सिल्वर स्क्रीन पर अपनी शुरुआत की, उसके बाद से ही सनी देओल ने सुपर हिट फिल्मों की लाइन लगा दी। इस दौरान जहां सनी देओल ने अपने अच्छे लुक्स और अभिनय की वजह से लोगों के दिलों में जगह बनाई, वहीं अपनी विवादित लव लाइफ के कारण भी चर्चा में रहे। तो आइए हम आपको सनी देओल के लव लाइफ के बारे में विस्तार से बताते हैं। 

दरअसल, जब सनी देओल एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में कर रहे थे उसी दरम्यान सनी देओल और एक्ट्रेस अमृता सिंह के रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी थी। जितना लोगों ने इन दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को पसंद किया, उतना ही इनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री भी खूब चर्चा बटोरी। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे तलाक, जिनसे बर्बादी के कगार पर पहुंच गए थे अभिनेता)  

Sunny Deol and Amrita Singh

फिलहाल, कुछ समय बीता और जल्द ही पूजा नाम की एक लंदन की लड़की के साथ सनी की शादी की खबर सामने आई। इस खबर के बाद न केवल कई दिल टूटे, बल्कि अमृता के साथ उनका रिश्ता भी खत्म हो गया। लेकिन इनकी लव लाइफ यहीं नहीं खत्म हुई। अब शादीशुदा सनी देओल की जिंदगी में नई महिला डिंपल कपाड़िया आ गई, उस समय जिनकी राजेश खन्ना से शादी हुई थी।

Sunny Deol with Dimple Kapadia

डिंपल और सनी की सिजलिंग जोड़ी ने कई हिट फिल्में दीं। जैसे- अर्जुन, मंज़िल-मंज़िल, आग का गोला, गुनाह, नरसिम्हा आदि। उन दिनों, यह खबर हर अखबार में देखने को मिलती थी कि दोनों सितारे एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। विवाह होने के बाद भी इस रिश्ते को दोनों निभा रहे थे। लेकिन इसको हमेशा छुपा के रखा था। इस बीच सनी की पूर्व प्रेमिका अमृता ने दोनों के रिश्ते की पुष्टि की थी।

Sunny Deol and Dimple Kapadia

एक इंटरव्यू में अमृता ने कहा था, "मुझे लगता है कि वह अपना केक ले रही है और इसे भी खा रही है। उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। जब आप पहले ही जीवन जी चुके होते हैं, तो आप एक ऐसे रिश्ते से खुश होते हैं जो यथास्थिति में होता है।'' (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की 10 ऐसी ननंद-भाभी की जोड़ियां, जो आपस में कभी नहीं झगड़ती) 

Sunny Deol with Amrita Singh and Dimple Kapadia

खैर, डिंपल और सनी के रिश्ते पर अमृता के अप्रत्यक्ष कमेंट के बाद उनके अफेयर के बारे में लोगों को बहुत कुछ पता चल गया। इसके तुरंत बाद ही ऐसी खबरें आने लगीं कि डिंपल अपने पति राजेश खन्ना से अलग रह रही थीं, और अपने प्रेमी सनी देओल के साथ खुश थी। शायद इसलिए उनकी बेटियां, रिंकल और ट्विंकल ने सनी को 'छोटे पापा' बोलना शुरू कर दिया था। इसके बाद जब 2009 में डिंपल की बहन सिंपल कपाड़िया का निधन हो गया, तो सनी उनके पास उन्हें सांत्वना देते हुए दिखाई दिए थे।

Sunny Deol with Dimple Kapadia

इसी के बाद से अफवाह की खबर फैल गई कि डिंपल और सनी ने गुप्त शादी भी कर ली है। अगर अफवाहों की मानें, तो सनी के पास डिंपल को कई सोशल इवेंट्स और फिल्मी पार्टियों में अपनी पत्नी का दर्जा देने की भी खबरें आई थीं।

Sunny Deol and Dimple Kapadia

इस दौरान सनी देओल की पत्नी पूजा ने सनी को डिंपल को छोड़ने की धमकी दी और कहा कि वह अपने दो बेटों के साथ घर छोड़ देगी। इस पर सनी ने  अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहने का विकल्प चुना। लेकिन इसका मतलब ये नहीं था कि उनके विवादित संबंध का यहीं अंत हो गया! तो आइए अभी इसके आगे की स्टोरी भी आपको बताते हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के ऐसे भाई-बहनों की जोड़ियां जो दिखते हैं एक-दूसरे की कार्बन कॉपी) 

Sunny Deol with Dimple Kapadia

इसके बाद दूसरे प्रेमियों की तरह, डिंपल और सनी ने अपने रिश्ते को गुपचुप रखने का फैसला किया। हालांकि, उनके संबंधों की खबरें अब खारिज हो गई थी, लेकिन फ़िल्मी दुनिया में अभी भी इसकी चर्चा दबे आवाज में होती रहती है। क्योंकि सनी और डिंपल कपाड़िया ने 11 साल तक एक दूसरे को डेट किया। कुछ लोगों का तो कहना ये भी है कि दोनों में अभी भी बहुत प्यार है।

ये अफवाहें तब सही साबित होती दिखाई दी जब कुछ महीनों पहले डिंपल और सनी की मोनाको में छुट्टियां मनाने और वयस्क प्रेमियों की तरह एक दूसरे के हाथ पकड़ने का एक वीडियो वायरल हुआ था। लीक हुई तस्वीरों और वीडियो में सालों से एक दूसरे से बिछड़े हुए जोड़े को आपस में बात करते हुए देखा गया। वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि दोनों अपने-अपने परिवारों और मीडिया की चकाचौंध से दूर छुट्टियां मना रहे थे।

Sunny Deol with Dimple Kapadia

आपको बता दें कि अमृता और डिंपल ही नहीं, सनी को रवीना टंडन के साथ डेट करने की भी अफवाह उड़ी थी। खैर! वास्तविक जीवन में तो सनी और डिंपल एक दूजे के साथ नहीं हो सके, लेकिन फैंस दोनों को एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर अपना जादू दिखाते हुए देखना जरूर पसंद करेंगे।

Sunny Deol with wife Pooja and kids

फिलहाल, इतनी विवादित लव लाइफ के बावजूद, पूजा देओल के साथ उनकी शादी अभी भी मजबूत है। तो आपको हमारी ये स्टोरी ​कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.