सनी लियोनी ने अलग अंदाज में मनाया पति डेनियल का बर्थडे, तस्वीरें शेयर कर लिखा प्यारा सा नोट

बॉलीवुड की अदाकारा सनी लियोनी ने पति डेनियल वेबर के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ सनी ने अपने जीवनसाथी के लिए एक खूबसूरत नोट भी लिखा है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shalini Bajpai Last Updated:

सनी लियोनी ने अलग अंदाज में मनाया पति डेनियल का बर्थडे, तस्वीरें शेयर कर लिखा प्यारा सा नोट

एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) अपने पति और तीन बच्चों के साथ बेहद खुशनुमा जिंदगी जी रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी क्यूट फैमिली के साथ खास पलों की झलकियां शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने 20 अक्टूबर 2021 को अपने जीवनसाथी डेनियल वेबर (Daniel Weber) का बर्थडे मनाया। उन्होंने इस दिन को बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट किया है। अभिनेत्री ने तस्वीरें शेयर करने के साथ ही अपने पति के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। आइए आपको बताते हैं कि, सनी ने अपने प्यार के लिए क्या लिखा है?

Sunny Leone With His Family

पहले एक नजर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर डाल लेते हैं। सनी लियोनी ने अमेरिका के रहने वाले डेनियल वेबर से साल 2011 में शादी की थी। सनी और डेनियल के 3 बच्चे हैं। पहली बेटी का नाम निशा कौर वेबर है। साल 2017 में, जब निशा 21 महीने की थी, तब एक्ट्रेस ने उसे गोद लिया था। इसके बाद, मार्च 2018 में सनी ने सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इन दोनों बच्चों के नाम अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने धूमधाम के साथ अपने पति डेनियल का बर्थडे मनाया, जिसकी कुछ तस्वीरें 20 अक्टूबर 2021 की रात सनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं ।

(ये भी पढ़ें- सनी लियोनी ने बताया रिलेशनशिप को मजबूत करने का मंत्र, कहा- 'हमें पति के साथ डेट पर जाना पसंद है')

Sunny Leone With His Family

अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपने पति के बर्थडे को पूरी तरह से खास बनाया। सनी के इंस्टाग्राम हैंडल पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि, उन्होंने कितनी मस्ती की है। इस अवसर पर सनी, अपने बच्चों, दोस्तों और पति के साथ एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। 

Sunnyleone and Daniel With His Friends

सोशल मीडिया पर शेयर की गईं तस्वीरों में सनी काफी खुश दिख रही हैं, वहीं उनके पति भी दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस मौके को स्पेशल बनाने में सनी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है, इसका अंदाजा तस्वीरों में पीछे दिख रही सजावट से लगाया जा सकता है। सनी ने स्लेटी और सफेद कलर के गुब्बारों से बेहद खूबसूरत सजावट की। 

Danial Weber

इसके साथ ही टेबल पर फूलों की सजावट की गई थी और डेनियल अपने बर्थडे का केक काटने का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं।

Sunny Leone And Daniel Weber

इतना ही नहीं, शेयर की गईं तस्वीरों में सनी और डेनियल के लुक को भी फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस खास मौके पर डेनियल ने जहां काले रंग का आउटफिट्स पहना था, वहीं सनी ने भी सफेद रंग के क्राप टाप और ब्लू कलर की स्कर्ट के साथ मैचिंग की घड़ी पहनी थी। ये दोनों एक-दूसरे के साथ इतने प्यारे लग रहे हैं कि, फैंस भी इनकी तस्वीरों पर रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- सनी लियोनी ने बेटे अशर से पूछा 'आपको खूबसूरत किसने बनाया', लाडले ने दिया दिल पिघला देने वाला जवाब)

Daniel Weber With his children

इन तस्वीरों में डेनियल के साथ उनके क्यूट बच्चे भी खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वे भी अपने पापा के बर्थडे को खास बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। आइए अब आपको बताते हैं कि, सनी ने कैप्शन में अपने पति के लिए क्या लिखा है।

Sunnyleone With His Friends and Children

अपने प्यार डेनियल के जन्मदिन को स्पेशल और यादगार बनाने के लिए सनी लियोनी ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा। एक्ट्रेस ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, ''उस आदमी को जन्मदिन मुबारक हो, जिसे मैं प्यार करती हूं। एक दिन/सप्ताह/महीने/या वर्ष के अंदर बहुत सी चीजें होती हैं, इसे ट्रैक करना मुश्किल होता है, लेकिन एक चीज जो हमेशा मेरे पास रहती है, वह है आपके लिए प्यार और देखभाल। पिता, बॉस और प्रेमी के रूप में आप एक अद्भुत व्यक्ति हैं। 'हैप्पी बर्थडे बेबी लव'।” 

Note

 

Sunnyleone With his Friends

अभिनेत्री के इस पोस्ट पर फैंस बेहद प्यार लुटा रहे हैं। वो अपने-अपने अंदाज में सनी के सोलमेट डेनियल को बर्थडे विश कर रहे हैं। फिलहाल, आप डेनियल के बर्थडे पर क्या कहना चाहेंगे? हमें कमेंट करके बताइए और कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.