सनी लियोनी ने मनाया जुड़वां बच्चों अशर-नोआ का चौथा जन्मदिन, कहा- 'तुम्हारे बिना जिंदगी अधूरी'

एक्ट्रेस सनी लियोनी ने हाल ही में, अपने जुड़वा बेटों का चौथा जन्मदिन मनाया, जिसकी झलकियां शेयर करते हुए उन्होंने एक खूबसूरत सा नोट लिखा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सनी लियोनी ने मनाया जुड़वां बच्चों अशर-नोआ का चौथा जन्मदिन, कहा- 'तुम्हारे बिना जिंदगी अधूरी'

बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' यानी एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) एक बेस्ट और खूबसूरत एक्ट्रेस होने के साथ ही एक प्राउड मॉम भी हैं। वह तीन बच्चों की प्यारी मां हैं। सनी लियोनी अक्सर अपने बच्चों के साथ स्पॉट की जाती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने जुड़वा बेटों का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके की कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Sunny Leone

पहले तो ये जान लीजिए कि, सनी लियोनी ने अपने बॉयफ्रेंड डेनियल वेबर (Daniel Weber) को लंबे समय तक डेट करने के बाद जनवरी 2011 में शादी रचाई थी। वेडिंग के कुछ साल बाद सनी और डेनियल ने एक भारतीय बच्ची को गोद लिया था, जिसका नाम ‘निशा’ है। इस बीच साल 2018 में सनी और डेनियल दो जुड़वा बेटों ‘नोआ’ और ‘अशर वेबर’ के पैंरेंट्स बने थे। ये कपल अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता है।

Sunny Leone

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट बोलीं- 'मैं पहले से ही रणबीर कपूर से शादी कर चुकी हूं', वेडिंग के सवाल पर दिया जवाब)

अब आइए आपको दिखाते हैं सनी के जुड़वा बेटों के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें। दरअसल, सनी लियोनी और पति डेनियल वेबर ने 11 फरवरी 2022 को अपने बेटों नोआ और अशर वेबर का चौथा जन्मदिन मनाया। उन्होंने घर पर जुड़वा बच्चों के लिए बर्थडे पार्टी होस्ट की। सनी की सास और फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा समेत कई दोस्त भी उनके साथ पार्टी में शामिल हुए। समारोह से एक पारिवारिक तस्वीर साझा करते हुए सनी ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे अशर और नोआ! आप दोनों के बिना जीवन अधूरा होगा! तुम मेरे दिन की रोशनी और हंसी हो! मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।"

Sunny Leone

जहां सनी और उनकी सास सफेद टॉप और ब्लैक पैंट में ट्विनिंग कर रही थीं, वहीं उनके जुड़वा बच्चे प्रिंटेड सफेद शर्ट और शॉर्ट्स में थे और निशा गुलाबी और सफेद फ्रॉक में थीं। परिवार की तस्वीर में वे अपने नए घर में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो व्हाइट कलर में बेहद सुंदर लग रहा है और उसे पार्टी के लिए रंगीन गुब्बारों से सजाया गया है। सनी ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों की एक ग्रुप फोटो भी शेयर की। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यहां हमारे परिवार के लिए धन्यवाद।"

Sunny Leone

(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी का जन्मदिन: भांजी अंतरा मोतीवाला ने अपनी 'मासी' को खास अंदाज में दी बधाई)

कुछ दिनों पहले सनी ने सरोगेसी की अपनी दिल दहला देने वाली कहानी साझा की थी, जब उनकी चार बेटियां पैदा नहीं हो सकीं थीं और इसके लिए उन्हें बहुत दुख हुआ था। एक्ट्रेस ने 'बॉलीवुड बबल' से कहा था कि, "मेरे बच्चे नहीं थे। लेकिन, मैं और मेरे पति वास्तव में बच्चे चाहते थे। इसलिए हम सरोगेसी की प्रक्रिया से गुजर रहे थे। शुरू से अंत तक लगभग डेढ़ साल का समय लगा। उसी दौरान जब सरोगेसी प्लान के मुताब‍िक नहीं चल रही थी, तब हमने सोचा कि क्यों ना हम बच्चा गोद ले लें। हमारे पास छह अंडे थे, चार लड़क‍ियां और दो लड़के। अमेर‍िका में आपको बच्चे का जेंडर बता दिया जाता है और आप जेनेट‍िक टेस्ट‍िंग और बाकी सब कर सकते हैं, तो फिर हमने IVF करवाया, और लड़क‍ियों वाले जो अंडे थे, वे बच नहीं पाए, जो कि दिल तोड़ देने वाला था।"

suny child

इसी बीच सनी और डेन‍ियल मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथाश्रम गए, एक बच्ची निशा को गोद लेने का फैसला किया। सनी ने कहा था कि, 'हम जेनेट‍िकली जुड़े नहीं हैं पर दिल से जुड़े हैं, फिर गोद लेने के बाद हमें पता चला कि, सरोगेसी के जरिए हमारे जुड़वां बेटे होने वाले हैं और उसी हफ्ते हमने एक बेटी भी गोद लिया था, हम इसे ऊपरवाले का प्लान कहते हैं।'

Sunny Leone

(ये भी पढ़ें- 'उतरन' फेम श्रीजिता डे ने वेडिंग प्लान्स का किया खुलासा, जर्मन बॉयफ्रेंड माइकल संग रचाएंगी शादी)

फिलहाल, हम भी सनी लियोनी के दोनो बेटों को उनके बर्थडे की ढेर सारी शुभकानाएं देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.