अपने बच्चों की वजह से काफी स्ट्रेस फील कर रही हैं सनी लियोनी, लेटेस्ट इंटरव्यू में बताई वजह

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वो अपने बच्चों की वजह से काफी स्ट्रेस महसूस कर रही हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्यों?

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अपने बच्चों की वजह से काफी स्ट्रेस फील कर रही हैं सनी लियोनी, लेटेस्ट इंटरव्यू में बताई वजह

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है। ऐसे में आए दिन बढ़ते केसेस लोगों के अंदर डर पैदा कर रहे हैं। देश के कई राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति भी है। इनमें से एक ग्लैमर दुनिया का केंद्र मुंबई भी है। मुंबई में लॉकडाउन होने के चलते टीवी शोज या फिर फिल्म इंडस्ट्री की शूटिंग राज्य और देश से बाहर की जा रही है, वहीं कुछ प्रोजेक्ट्स को रोक दिया गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) भी इन दिनों मुंबई में ही हैं और घर से ही काम कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, वो अपने बच्चों के चलते काफी स्ट्रेस में हैं। आइए आपको बताते हैं सनी लियोनी के अपसेट होने के पीछे की वजह।

पहले ये जान लीजिए कि, सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने लंबी डेटिंग के बाद साल 2011 में शादी की थी और निशा उनकी पहली बेटी है। सनी ने महाराष्‍ट्र के लातूर से 21 महीने की लड़की निशा को साल 2017 में अडॉप्‍ट किया था। मार्च 2018 में सनी ने सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर के जन्म की जानकारी दी थी। सनी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने तीनों बच्चों संग क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस भी खूब प्यार लुटाते हैं।

(ये भी पढ़ें- हिना खान ने बताया कैसे करती हैं रोज दिवंगत पिता से मुलाकात, शेयर किया भावुक वीडियो)

अब आपको बताते हैं सनी लियोनी के इंटरव्यू के बारे में। दरअसल, एक्ट्रेस सनी लियोनी ने ‘ई-टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, कैसे वो काम के साथ-साथ अपने बच्चों की भी केयर कर रही हैं। सनी लियोनी के मुताबिक, घर से काम करने का एक लाभ है कि, वो इस महामारी के दौरान पूरा समय अपने बच्चों को दे पा रही हैं और उनका ख्याल रख रही हैं। सनी का कहना है, ‘मैं हमेशा अपने बच्चों को अपने आस-पास चाहती हूं, इसलिए मैं अपने काम और वर्क आउट का ऐसा शेड्यूल तैयार करती हूं, जिसमें मेरी नजर उन पर भी रहे।’

कोरोना वायरस की वजह से सनी लियोनी अपने बच्चों की हेल्थ को लेकर काफी अलर्ट हैं और उन्होंने बताया कि, हमेशा खुद को सुरक्षात्मक मोड में रखते हुए वो काफी स्ट्रेस महसूस भी कर रही हैं। सनी लियोनी ने कहा, ‘आज मुझे निश्चित रूप से लगता है कि, हमें अच्छे के लिए क्लीन और हाइजीन को ध्यान में रखना चाहिए। हालांकि, हमें बेहतर कल के लिए अच्छा सोचना होगा।’ अपने स्ट्रेस को लेकर बात करते हुए सनी ने कहा, ‘माता-पिता के रूप में लगातार सुरक्षात्मक मोड में रहने से हमारे तनाव का स्तर बढ़ गया है। हर वक्त बस डर लगा रहता है कि, वो कहां हैं, क्या कर रहे हैं, मास्क पहना है कि नहीं। ये सब चीजें परेशान करती हैं।’

(ये भी पढ़ें- नेहा धूपिया ने बेटी मेहर के ढाई साल पूरे होने पर मनाया बर्थडे, केक खाती दिखीं एक्ट्रेस की लाडली)

सनी लियोनी ने मनाया था अपना 40वां बर्थडे

सनी लियोनी ने 13 मई 2021 को अपना 40वां बर्थडे मनाया था। इस खास मौके को उन्होंने अपने पति डेनियल वेबर और अपने बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया था। यही नहीं, उनके बच्चों ने सनी लियोनी को हैंडमेड बर्थडे गिफ्ट भी दिया था, जिसमें कार्ड्स और कुछ स्टोन थे, जिसमें ‘आई लव यू मम्मा’ और ‘हैप्पी बर्थडे मम्मा’ लिखा हुआ था। इसकी एक झलक सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए एक वीडियो और तस्वीर से दिखाई थी। यहां देखें वीडियो और तस्वीर।

(ये भी पढ़ें- कुंवर अमर सिंह से ब्रेकअप के बाद चार्ली चौहान को झेलनी पड़ी थी नफरत, एक्टर ने किया शेयर)

फिलहाल, ये बात साफ है कि, सनी लियोनी अपने बच्चों से बहुत प्यार करती हैं और उनकी  हेल्थ को लेकर काफी अलर्ट हैं। तो सनी लियोनी के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- सनी लियोनी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.