सनी लियोनी ने अपने पति व बच्चों संग खेली होली, डेनियल के साथ लिप-लॉक करती दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल वेबर व बच्चों संग होली खेली, जिसकी तस्वीरें अब सामने आई हैं। आइए देखते हैं वो फोटोज...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सनी लियोनी ने अपने पति व बच्चों संग खेली होली, डेनियल के साथ लिप-लॉक करती दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के सितारों ने अपने फ्रेंड्स व फैमिली के साथ 29 मार्च 2021 को धूमधाम से होली मनाई। सभी सेलेब्स ने अपनी होली सेलिब्रेशन की तस्वीरों व वीडियोज से अपने सोशल मीडिया फीड को हरा-भरा कर दिया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) भी शामिल हैं। सनी ने सोशल मीडिया पर अपनी होली की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो अपने हसबैंड डेनियल वेबर (Danial Weber) और बच्चों के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। आइए देखते हैं वो तस्वीरें।

पहले सनी लियोनी की पर्सनल लाइफ के बारे में एक नजर डालते हैं। एक्ट्रेस ने लंबे समय तक अपने बॉयफ्रेंड डेनियल वेबर (Daniel Weber) को डेट करने के बाद जनवरी 2011 में शादी रचाई थी। वेडिंग के कुछ साल बाद सनी और डेनियल ने एक भारतीय बच्ची को गोद लिया था, जिसका नाम ‘निशा’ है। वहीं, सनी लियोनी सरोगेसी के जरिए साल 2018 में दो जुड़वा बेटों ‘नोआ’ और ‘अशर वेबर’ की मां बनीं। सनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने पति व बच्चों संग तस्वीरें शेयर करती हैं। (ये भी पढ़ें- जेनेलिया देशमुख ने पति रितेश संग होली पर शेयर किया रोमांटिक वीडियो, कही ये बात)

अब आपको दिखाते हैं सनी लियोनी का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, सनी लियोनी ने बीते दिन मुंबई में अपनी फैमिली के संग होली सेलिब्रेट की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सनी लियोनी और उनके पति डेनियल एक-दूसरे के साथ लिप-लॉक करते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में डेनियल अपनी एडॉप्टेड बेटी निशा को गोद में लिए हुए दिख रहे हैं। तीसरी फोटो में सनी लियोनी सोलो पोज दे रही हैं और चौथी फोटो में वो अपने बेटे और बेटी के साथ दिख रही हैं। पांचवी फोटो में वो अपनी बेटी निशा को हग करती हुई नजर आ रही हैं।

वहीं, छठी फोटो में डेनियल को अपनी लेडीलव सनी के मुंह पर रंग लगाते हुए देखा जा सकता है। अगली फोटो में वो अपने बेटे के साथ दिख रही हैं। बाकी की तस्वीरों में उनके बच्चे होली की मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनके साथ उनके पापा डेनियल भी हैं। लुक की बात करें तो, ब्लू सूट में सनी लियोनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं व्हाइट-कुर्ता पायजामा में डेनियल काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, बेटी निशा ने मम्मी सनी के साथ ट्विनिंग करते हुए ग्रीन सूट और अशर व नोआ ने पापा डेनियल के साथ ट्विनिंग करते हुए व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहन रखा है। (ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में पति निक जोनस के साथ सेलिब्रेट की होली, सास-ससुर भी आए नजर)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सनी लियोनी ने कैप्शन में लिखा है, ‘फैमिली के साथ बेस्ट होली। इसके बारे में कुछ भी सुंदर या नाजुक नहीं है। निशा, अशर और नोआ ने शुरू किया और वही किया, जो उन्होंने सोचा था। बहुत मस्ती की। भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें और आशा है कि आपका जीवन हमेशा रंग से भरा रहे!’

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सनी लियोनी ने बॉलीवुड के अलावा अब साउथ इंडस्ट्री में भी एंट्री मार ली है। वह आखिरी बार साउथ की फिल्म ‘विरामदेवी’ और ‘रंगीला’ में नजर आई थीं। जल्द ही एक्ट्रेस विक्रम भट्ट की फिल्म में नजर आएंगी। इन दिनों वह अपने को-होस्ट रणविजय सिंह के साथ 'स्प्लिट्सविला 13' शो को होस्ट कर रही हैं। (ये भी पढ़ें- नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत सिंह संग शादी के बाद मनाई पहली होली, देखें सेलिब्रेशन का वीडियो)

फिलहाल, ये तो साफ है कि सनी लियोनी ने अपने पति व बच्चों के साथ होली पर खूब मस्ती की। तो आपको एक्ट्रेस की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- सनी लियोनी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.