सनी लियोनी बच्चों की पर​वरिश पर ट्रोलिंग से हैं दुखी, कहा- 'ये डेनियल को बहुत प्रभावित करते हैं'

हाल ही में, एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने बच्चों की परवरिश पर हुई ट्रेालिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सनी लियोनी बच्चों की पर​वरिश पर ट्रोलिंग से हैं दुखी, कहा- 'ये डेनियल को बहुत प्रभावित करते हैं'

बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' सनी लियोनी (Sunny Leone) एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के अलावा अपने तीन प्यारे बच्चों की मां भी हैं। सनी लियोनी ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड डेनियल वेबर (Daniel Weber) को लंबे समय तक डेट करने के बाद जनवरी 2011 में शादी रचाई थी। वेडिंग के कुछ साल बाद सनी और डेनियल ने एक भारतीय बच्ची को गोद लिया था, जिसका नाम 'निशा' है। साल 2018 में सनी और डेनियल सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बेटों 'नोआ' और 'अशर वेबर' के पैरेंट्स बने थे। 

suny leone

सनी लियोनी अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहती हैं। जब भी वह अपने बच्चों के साथ बाहर निकलती हैं, उनका पूरा ध्यान रखती नजर आती हैं। लेकिन अक्सर सनी की पैरेंटिंग पर सवाल उठाया जाता है। हालांकि, सनी ट्रोलर्स को जवाब देने से भी पीछे नहीं हटतीं। अब एक बार फिर सनी लियोनी ने इस पर नाराजगी जताई है।

suny leone

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह ने अपने लेटेस्ट मैटरनिटी शूट की फोटोज कीं शेयर, प्रेग्नेंसी ग्लो है बेमिसाल)

दरअसल, बीते दिनों सोशल मीडिया पर सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर की एक तस्वीर छाई थी, जिसमें दोनों अपनी बेटी निशा के साथ नजर आ रहे थे। लेकिन इस दौरान उन्होंने निशा का हाथ नहीं पकड़ा था। सनी की इस फोटो पर नेटिजंस ने उन पर कमेंट करके कपल की परवरिश पर सवाल उठाना शुरू कर दिया।

suny leone

अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सनी लियोनी ने कहा, ‘मैं सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट्स पर ध्यान नहीं देती। लेकिन, डेनियल सब कुछ पढ़ते हैं। क्योंकि, वह हमारी जिंदगी के हर पहलू को लेकर जागरूक हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही तरह के कमेंट उन्हें बहुत प्रभावित करते हैं। मुझे उन्हें ये बार-बार बताना पड़ता है। पहले मुझे भी फर्क पड़ता था, लेकिन हम दोनों ही दुखी नहीं रह सकते।’ सनी ने आगे कहा कि, ‘मुझे उन्हें बताना था कि, तुम्हें पता है कि, ये लोग तुम्हे या हमें नहीं जानते कि, हम अपने बच्चों के लिए क्या करते हैं। उन्हें नहीं पता कि, हमारे कुछ स्टेंडर्ड सेट हैं, जो माता-पिता नहीं करते।’ सनी ने बताया कि, सोशल मीडिया पर किए जाने वाले कमेंट्स डेनियल को बहुत प्रभावित करते हैं। खासकर जब ये उनकी बेटी के बारे में होता है।

suny leone

(ये भी पढ़ें- राधिका मर्चेंट शॉर्ट ड्रेस में छोटे हैंडबैग के साथ हुईं स्पॉट, खुले बालों में दिखीं बेहद खूबसूरत)

सनी लियोनी ने कहा कि, ''ट्रोलर्स हमारे घर पर मौजूद नहीं हैं जो हमें जज करें, वह हमारा खाना नहीं बना रहे, बच्चों के बाद सफाई नहीं कर रहे हैं। हम बच्चों साथ खेल रहे हैं, उन्हें स्कूल लेकर जा रहे हैं और कई अलग-अलग तरीके के काम कर रहे हैं। केवल एक तस्वीर यह नहीं बताती है कि, एक माता-पिता के रूप में हम कौन हैं।'' 

Sunny Leone

सनी लियोनी और पति डेनियल वेबर ने 11 फरवरी 2022 को अपने बेटों नोआ और अशर वेबर का चौथा जन्मदिन मनाया था। उन्होंने घर पर जुड़वा बच्चों के लिए बर्थडे पार्टी होस्ट की थी। सनी की सास और फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा समेत कई दोस्त भी उनके साथ पार्टी में शामिल हुए थे। समारोह से एक पारिवारिक तस्वीर साझा करते हुए सनी ने लिखा था, "जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे अशर और नोआ! आप दोनों के बिना जीवन अधूरा होगा! तुम मेरे दिन की रोशनी और हंसी हो! मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।"

Sunny Leone

कुछ दिनों पहले सनी ने सरोगेसी की दिल दहला देने वाली अपनी कहानी साझा की थी, जब उनकी चार बेटियां पैदा नहीं हो सकीं थीं और इसके लिए उन्हें बहुत दुख हुआ था। एक्ट्रेस ने 'बॉलीवुड बबल' से कहा था कि, "मेरे बच्चे नहीं थे। लेकिन, मैं और मेरे पति वास्तव में बच्चे चाहते थे। इसलिए हम सरोगेसी की प्रक्रिया से गुजर रहे थे। शुरू से अंत तक लगभग डेढ़ साल का समय लगा। उसी दौरान जब सरोगेसी प्लान के मुताब‍िक नहीं चल रही थी, तब हमने सोचा कि क्यों ना हम बच्चा गोद ले लें। हमारे पास छह अंडे थे, चार लड़क‍ियां और दो लड़के। अमेर‍िका में आपको बच्चे का जेंडर बता दिया जाता है और आप जेनेट‍िक टेस्ट‍िंग और बाकी सब कर सकते हैं, तो फिर हमने IVF करवाया, और लड़क‍ियों वाले जो अंडे थे, वे बच नहीं पाए, जो कि दिल तोड़ देने वाला था।"

Sunny Leone

(ये भी पढ़ें- कैटरीना ने सास-ससुर और पति संग फैमिली डिनर किया एंजॉय, पत्नी के लिए प्रोटेक्टिव दिखे विक्की कौशल)

इसी बीच सनी और डेन‍ियल मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथाश्रम गए, एक बच्ची निशा को गोद लेने का फैसला किया। सनी ने कहा था कि, 'हम जेनेट‍िकली जुड़े नहीं हैं पर दिल से जुड़े हैं, फिर गोद लेने के बाद हमें पता चला कि, सरोगेसी के जरिए हमारे जुड़वां बेटे होने वाले हैं और उसी हफ्ते हमने एक बेटी भी गोद लिया था, हम इसे ऊपर वाले का प्लान कहते हैं।'

suny child

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, सनी लियोनी और डेनियल अपने बच्चों को बराबर प्यार करते हैं। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.