सनी लियोनी ने 16 करोड़ रुपए वाले घर की कीमत पर दी कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- 'अब फर्क नहीं पड़ता'

हाल ही में, एक्ट्रेस सनी लियानी ने अपने घर की कीमत को लेकर मीडिया में चल रही खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सनी लियोनी ने 16 करोड़ रुपए वाले घर की कीमत पर दी कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- 'अब फर्क नहीं पड़ता'

बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' यानी एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) साल 2021 में अपनी फैमिली के साथ मुंबई के एक आलीशान अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई थीं। इसके बाद मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि, एक्ट्रेस ने अपना ये घर 16 करोड़ रुपए में खरीदा है। अब सनी लियोनी ने इन अटकलों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

Sunny Leone New House

पहले ये जान लीजिए कि, सनी लियोनी ने साल 2020 में लगे लॉकडाउन से पहले मुंबई के अंधेरी में स्थित करीब 4 हजार स्क्वायर फीट का एक फ्लैट खरीदा था। ये फ्लैट अटलांटिस अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर स्थित है, जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपए बताई जाती है। वो काफी समय से इस घर की तलाश कर रही थीं। जुलाई 2021 में वो अपने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों निशा, अशर व नोआ के साथ अपने नए घर में शिफ्ट हुई थीं।

Sunny Leone

अब आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने अपनी घर की कीमत के बारे में क्या कहा है। दरअसल, 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ बातचीत में सनी लियोनी ने कहा कि, ''मुझे लगता है कि, ये मीडिया का काम है कि चीजों को दूसरों के सामने रखने से पहले उन्हें वैरिफाई करे। कौन परवाह करता है कि, किसी ने अपने घर पर कितने रुपये खर्च किए? कई बार लोग तंग करने के लिए बहुत वाहियात चीजें निकाल लाते हैं।'' वह आगे कहती हैं कि, "अगर परिवार को घर पसंद आता है, तो फिर ये सब चीजें आपके लिए मायने नहीं रखती हैं। हम एक ऐसा घर बना पाने में सक्षम थे, जो हमें सूट करे। अपने बच्चों के लिए हमने इसे वैसी चीजों से भरा ​है, जो हम चाहते थे। और हम इसे लेकर बहुत ज्यादा खुश हैं।'' 

Sunny Leone With Hubby Danial

वह समाचारों में सुर्खियां बनाने वाली झूठी व्यक्तिगत कहानियों से कैसे निपटती हैं? इस सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा कि, ''आपको कहना पड़ेगा कि, वो झूठ बोल रहे हैं और फिर चीजों को गुजर जाने दीजिए, आगे बढ़ जाइए। जहां तक मेरे बच्चों के बारे में कुछ गलत बोले जाने या फिर कुछ ऐसा जो उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है, की बात है, तो अब जिंदगी के इस पड़ाव पर मुझे इन चीजों से बहुत फर्क नहीं पड़ता।''

sunny leone

(ये भी पढ़ें: पवन सिंह ने दूसरी पत्नी ज्योति से तलाक के लिए दी अर्जी, एक्स GF अक्षरा सिंह ने दिया ताना)

सनी लियोनी ने 14 जुलाई 2021 को अपने नए फ्लैट में शिफ्ट होने की जानकारी देते हुए अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, “तो हम यहां आ गए बेबी लव @dirrty99!! हमारी जिंदगी का नया चैप्टर भारत में शुरू हुआ। मुझे इस घर से और जो जिंदगी हमने यहां बनाई है, उससे प्यार है और ये सुन्दर घर हमारे तीन खूबसूरत बच्चों के साथ केक में आईसिंग डालने का काम कर रहा है।”

Sunny Leone With Hubby Danial and children

Sunny Leone With Hubby Danial and children

(ये भी पढ़ें: जब ईशा अंबानी ने पहनी ​थी 54,000 रुपए की हील्स, ब्लैक डियोर ड्रेस में दिखीं बेहद सुंदर)

11 अक्टूबर 2021 को सनी लियोनी ने अपने घर की छत पर बने स्विमिंग पूल से अपनी एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस फोटो में एक्ट्रेस पूल में खड़ी होकर मजे ले रही थीं। एक्ट्रेस के बैकग्राउंड में मुंबई का खूबसूरत नजारा काफी आकर्षक दिख रहा था। इस खूबसूरत फोटो को शेयर करते हुए सनी लियोनी ने इस घर को पाकर कृतज्ञता व्यक्त की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “और मुंबई में सुहाना मौसम शुरू हो जाए! अपने घर में स्वर्ग का एक टुकड़ा पाकर धन्य महसूस कर रही हूं!”

sunny leone new house swimming pool

जानकारी के लिए बता दें कि, सनी लियोनी ने अपने बॉयफ्रेंड डेनियल वेबर (Daniel Weber) को लंबे समय तक डेट करने के बाद जनवरी 2011 में शादी रचाई थी। इसके कुछ साल बाद दोनों ने एक भारतीय बच्ची को गोद लिया था, जिसका नाम 'निशा' है। साल 2018 में सनी और डेनियल सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बेटों 'नोआ' और 'अशर वेबर' के पैरेंट्स बने थे। मौजूदा समय में एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ बेहद खुशनुमा लाइफ को एंजॉय कर र​ही हैं। 

sunny leone

फिलहाल, सनी लियोनी के इस इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.