सनी लियोनी बनीं बुआ, नन्ही भतीजी संग तस्वीरें शेयर कर भाई-भाभी के लिए लिखा नोट

हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने बुआ बनने की जानकारी दी है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सनी लियोनी बनीं बुआ, नन्ही भतीजी संग तस्वीरें शेयर कर भाई-भाभी के लिए लिखा नोट

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा सनी लियोनी (Sunny Leone) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार काम से लाखों लोगों का दिल जीता है। यही नहीं, अब एक्ट्रेस साउथ इंडस्ट्री में भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, वो अपने काम को लेकर चाहे जितना व्यस्त हों, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां अपने प्यारे फैंस के बीच साझा करती रहती हैं। हाल ही में, सनी लियोनी बुआ बनी हैं, जिसकी जानकारी देते हुए उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। आइए देखते हैं।

Sunny Leone

पहले ये जान लीजिए कि, 13 मई 1981 को कनाडा में एक सिख परिवार में जन्मी सनी लियोनी का असली नाम करणजीत कौर वोहरा है। मनोरंजन जगत में कदम रखने के बाद उनका नाम सनी लियोनी पड़ा। एक्ट्रेस के पास अमेरिका और कनाडा की नागरिकता है। सनी लियोनी ने साल 2011 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड डेनियल वेबर से शादी की थी। कपल ने साल 2017 में महाराष्ट्र के लातूर से एक लड़की को अडॉप्ट किया था, जिसका नाम उन्होंने निशा रखा है। इसके बाद साल 2018 में सनी सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं। इनका नाम अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर है।

(ये भी पढ़ें- बोनी कपूर ने बेटी खुशी कपूर के डेब्यू पर दी प्रतिक्रिया, जोया अख्तर संग फिल्म पर कही ये बात)

Sunny Leone With Hubby And Children

अब आपको एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, सनी लियोनी ने 20 अगस्त 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सनी अपने भाई-भाभी और न्यू बॉर्न बेबी के साथ नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो उनके भाई-भाभी और उनके बच्चे की है। इन दोनों तस्वीरों के दौरान नन्ही बेबी अपने पापा की गोदी में दिख रही हैं और सामने टेबल पर पेस्ट्रीज रखी हुई हैं। आखिरी फोटो में सनी अपने भाई व भतीजी के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों के जरिए सनी लियोनी ने अपने भाई-भाभी को बधाई देते हुए बुआ बनने की जानकारी दी है।

Sunny Leone With Her Brother And Sister In Law

Sunny Leone's Brother And Sister In Law

Sunny Leone With Her Brother and Neice

सनी लियोनी ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘मैं गर्व से कह सकती हूं कि, लीया कौर (Leia Kaur) के जन्म को देखना एक जीवन बदलने वाला अनुभव था। जीवन कब शुरू होता है, यह केवल भगवान तय करता है और मैंने अपने भाई संदीप वोहरा और भाभी करिश्मा नायडू की वजह से इसे अपनी आंखों के सामने देखा। उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है, मुझे उन पर बहुत गर्व है और मुझे पता है कि, वे सबसे अद्भुत माता-पिता बनने जा रहे हैं! मैं आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं!!’

(ये भी पढ़ें- सलमान खान को राखी बांधना चाहती हैं राखी सावंत, कहा- 'उन्होंने मेरी मां को नया जीवन दिया है')

जानकारी के लिए बता दें कि, सनी लियोनी के भाई संदीप और भाभी करिश्मा 10 अगस्त 2021 को एक प्यारी बेटी के माता-पिता बने थे। संदीप पेशे से एक शेफ हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि, सनी लियोनी को उनका स्टेज नाम उनके भाई से ही मिला है, क्योंकि उनके भाई संदीप का निकनेम सनी है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस ने अपना नाम ‘सनी लियोनी’ रखा था।

Sunny Leone's Brother And Sister In Law

(ये भी पढ़ें- लॉस एंजेलिस वाला अपना घर बेच रही हैं सनी लियोनी! देखें आलीशान बंगले की खूबसूरत तस्वीरें)

फिलहाल, हम सनी लियोनी को बुआ बनने की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको सनी द्वारा शेयर की गईं तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- सनी लियोनी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.