सनी लियोनी ने बेटे अशर से पूछा 'आपको खूबसूरत किसने बनाया', लाडले ने दिया दिल पिघला देने वाला जवाब  

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस ने अपने और बेटे अशर के बीच हुई इमोशनल बातचीत को बताया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

सनी लियोनी ने बेटे अशर से पूछा 'आपको खूबसूरत किसने बनाया', लाडले ने दिया दिल पिघला देने वाला जवाब  

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) और हसबैंड डेनियल वेबर (Daniel Weber) ने साल 2018 में अपने घर में जुड़वा बच्चों का वेलकम किया था। कपल ने अपने बच्चों का नाम नोआ सिंह वेबर और अशर सिंह वेबर रखा है। कपल अक्सर अपने लिटिल मंचकिंस की झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाता रहता है। हाल ही में, सनी ने अपने बेटे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

पहले ये जान लीजिए कि, सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने साल 2011 में शादी की थी और निशा उनकी पहली बेटी है। सनी ने महाराष्‍ट्र के लातूर की 21 महीने की लड़की निशा को साल 2017 में अडॉप्‍ट किया था। मार्च 2018 में सनी ने सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर के जन्म की जानकारी दी थी। सनी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने तीनों बच्चों संग क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस भी खूब प्यार लुटाते हैं।  

(ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा ने अपने नाना के लिए बनाया डोसा, एक्टर ने शेयर किया क्यूट वीडियो)

Sunny Leone, Daniel Weber, Nisha Kaur Weber, Asher Singh Weber and Noah Singh Weber

अब आपको दिखाते हैं वो तस्वीर। दरअसल, सनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटे अशर की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर सनी ने मां-बेटे के बीच की क्यूट बातचीत के बारे में बताया है। एक्ट्रेस ने फोटो पर लिखा, “मैं: आपको इतना सुंदर किसने बनाया? अशर: आपने मम्मा। मेरे आंसू निकल आए क्योंकि मुझे काम के लिए निकलना था। लाड़ करने के कुछ और मिनट चाहिए थे।”

Asher Singh Weber

‘DNA’ को दिए गए इंटरव्यू में सनी ने मदरहुड, काम और एक्टिंग को बैलेंस करने के बारे में बात करते हुए कहा था, “ये होना ही है। कोई चॉइस नहीं है। अगर सभी मॉम इसे पढ़ रही हैं, वो जान पाएंगी कि मैं किस बारे में बात कर रही हूं। बच्चों को खिलाना होता है, उन्हें नहलाना होता है और उन्हें स्कूल भी जाना होता है। आपको (पेरेंट्स) उन्हें प्रॉपर अटेंशन देना होता है और उनको ग्रो करते हुए देखना होता है। आपको घर का भी ख्याल रखना होता है, काम पर भी जाना होता है और हर दिन 1 मिलियन चीजें करनी होती हैं। हां, मैं ज्यादा सोती नहीं हूं, लेकिन ये मेरी अब तक की जिंदगी का बेस्ट पार्ट है। मैं और मेरे हसबैंड टाइम मैनेजमेंट में अच्छे हैं। तो यहां पर हमेशा कोई न कोई बच्चों की देखभाल के लिए होता है।”

(ये भी पढ़ें: 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली को पति अश्विन और बेटे ने दिया सरप्राइज, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक)

Sunny Leone kids

सनी लियोनी ने अपने दोनों बेटों नोआ और अशर वेबर का 11 फरवरी 2021 को तीसरा जन्मदिन मनाया था। अपने बच्चों के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां सनी लियोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थीं। पहली तस्वीर में सनी, उनके पति और बच्चे नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में अशर और नोआ केक काटते नजर आ रहे हैं। वहीं, तीसरी फोटो में सनी अपने पति डेनियल पर पानी फेंकते हुए दिख रही हैं। वहीं, एक फोटो में सनी अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं और बाकी की फोटोज में सनी के तीनों बच्चे मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

Sunny Leone, Daniel Weber, Nisha Kaur Weber, Asher Singh Weber and Noah Singh Weber

Asher Singh Weber and Noah Singh Weber

Nisha Kaur Weber, Asher Singh Weber and Noah Singh Weber

Asher Singh Weber and Noah Singh Weber

Asher Singh Weber and Noah Singh Weber

Sunny Leone, Daniel Weber, Nisha Kaur Weber, Asher Singh Weber and Noah Singh Weber

Nisha Kaur Weber, Asher Singh Weber and Noah Singh Weber

Nisha Kaur Weber, Asher Singh Weber and Noah Singh Weber

Nisha Kaur Weber, Asher Singh Weber and Noah Singh Weber

Sunny Leone, Daniel Weber, Nisha Kaur Weber, Asher Singh Weber and Noah Singh Weber

Asher Singh Weber and Noah Singh Weber

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सनी लियोनी ने कैप्शन में लिखा था, ‘मेरे जिगर के टुकड़े तीन साल के हो गए। अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर, आप दोनों बहुत-बहुत अलग हो, लेकिन उससे भी ज्यादा आप स्वीट, अच्छे, केयरिंग, बुद्धिमान छोटे व्यक्ति हो। मुझे भरोसा नहीं हो रहा है कि तीन साल बीत गए और आप दोनों जो भी सीखते हैं और कहते हैं, उससे मैं हर दिन आश्चर्यचकित होती हूं। स्टोरी टाइम अब मेरी फेवरेट चीजों में से एक है और जिसे मैं नहीं आप सुनाते हो। ‘एक बार की बात है, कोई लड़ाई नहीं थी’ के साथ शुरू करते हो, ये वो चीज है, जिसे मैं हमेशा सुनना चाहती हूं। आप दोनों बहुत भाग्यशाली हैं, जिसके पास एक पिता और एक बड़ी बहन है, जो आप दोनों से बहुत प्यार और परवाह करते हैं और वो भी बहुत भाग्यशाली हैं कि बदले में आप भी उन्हें बहुत सारा प्यार और स्नेह दिखाते हैं। और सबसे बड़ी बात ये है कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं तीन बच्चों की मां हूं। कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मैं कितनी उदास हूं, थकी हुई हूं, परेशान हूं, आपकी प्यारी सी आवाज से ‘मम्मा आई लव यू’ कहना, मेरा पूरा दिन बना देती है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। हैप्पी थर्ड बर्थडे मेरे स्वीट लड़कों।’

(ये भी पढ़ें: पार्थ समथान हैं बिल्कुल सिंगल, लेटेस्ट इंटरव्यू में जताई रिलेशनशिप में आने की इच्छा)

फिलहाल, सनी लियोनी अपने बच्चों पर अक्सर प्यार लुटाती नजर आती हैं। तो एक्ट्रेस को बेटे अशर द्वारा दिया गया जवाब आपको कैसा लगा?  हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.