सुरेश रैना ने फैमिली संग मालदीव में मनाया अपना 34वां बर्थडे, देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने 27 नवंबर को अपना 34वां बर्थडे अपनी पत्नी प्रियंका चौधरी के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। यहां हम आपको दिखाने जा रहे हैं सेलिब्रेशन की खास तस्वीरें।

img

By Deepali Srivastava Last Updated:

सुरेश रैना ने फैमिली संग मालदीव में मनाया अपना 34वां बर्थडे, देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 27 नवंबर 2020 को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। सुरेश रैना को उनके फैंस से सोशल मीडिया पर जमकर शुभकामनाएं मिलीं, कुछ लोगों ने क्रिकेटर की 'चेन्नई सुपर किंग्स' की जर्सी शेयर करते हुए विश किया तो किसी ने उनके कुछ टूर्नामेंट्स के वीडियो शेयर किये। रैना ने अपना बर्थडे वाइफ प्रियंका चौधरी के साथ बेहद ही खास तरीके से मनाया। प्रियंका ने पति के बर्थडे पर बेहद ही खूबसूरत नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

आपको हम प्रियंका के उस खास नोट के बारे में बताएं, उससे पहले आप ये जान लीजिए कि दिग्गज क्रिकेटर ने अपने बर्थडे के खास दिन को अपनी फैमिली संग मालदीव में सेलिब्रेट किया। जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। 

तो आइए अब बताते हैं आपको प्रियंका के उस नोट के बारे में, दरअसल, 27 नवंबर 2020 को पति सुरेश के बर्थडे पर प्रियंका ने एक खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा नोट शेयर किया है। शेयर की गई तस्वीर में सुरेश अपनी लविंग वाइफ प्रियंका के साथ कैमरे के लिए पोज़ दे रहे हैं और तस्वीर में कपल को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। प्रियंका ने फोटो के साथ नोट में लिखा, 'मेरे आदमी, मेरे प्यार और मेरे जीवन को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आप हमेशा खुश और एनर्जेटिक रहें।'

क्रिकेटर ने भी अपने खास दिन पर कुछ तस्वीरें साझा की है, शेयर की गई तस्वीर में सुरेश अपने बेटे रियो को चूमते हुए नजर आ रहे हैं और उनके साथ खड़ी प्रियंका बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। सुरेश रैना का ये बर्थडे बेहद खास रहा क्योंकि इस खास दिन पर उनका बेटा रियो भी उनके साथ है।

सुरेश और प्रियंका 3 अप्रैल साल 2015 को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे, कपल की एक बेटी भी है। जिसका नाम ग्रेसिया रैना है। इसी साल 2 अप्रैल को कपल की दुनिया में उनका लिटिल प्रिंस रियो भी आया है। बेटे का जन्म होने पर सुरेश ने अपने इस्टाग्राम हैंडल से फोटो शेयर कर अपने फैंस को ये गुड न्यूज दी थी। सुरैश रैना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हमें अपने बेटे और ग्रेसिया के छोटे भाई का स्वागत करने पर गर्व हो रहा है।' (ये भी पढ़ें: टीवी की 8 फेमस ननद-भाभी की जोड़ियां, जो एक-दूसरे से करती है बहनों जैसा प्यार)

प्रियंका ने सुरेश रैना के 32वें बर्थडे पर उनसे जुड़ी अपने फैंस को एक ऐसी बात बताई थी, जिसे सुनकर फैंस रैना की तारीफ करने लगे थें। प्रियंका ने रैना के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'हम दोनों अलग तरह के हैं, लेकिन एक-दूसरे के लिए बने हैं। मुझे गाने सुनना बेहद पसंद है और तुम अच्छी तरह गा लेते हो। मुझे ट्रेवलिंग बेहद पसंद है और तुम अच्छी तरह प्लान कर लेते हो। मैं किचन से मीलों दूर रहती हूं और तुम अच्छी तरह खाना बना लेते हो। मैं इससे ज्यादा क्या मांग सकती हूं। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।' यही वजह है कपल के बीच की लव केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद है और लोग इनकी फोटोज़ पर खूब कमेंट्स और लाइक करते हैं।  (इसे भी पढ़ें: 'सुपर मॉम' हैं एक्ट्रेस काजोल, दो बार मिसकैरेज के बाद बनी मां, बेटी के लिए रह रहीं अजय देवगन से अलग)

फिलहाल, सुरेश और प्रियंका की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। हम भी सुरेश रैना को उनके बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको ये जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।  

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.