सुरेश रैना ने बेटे रियो के पहले बर्थडे पर शेयर कीं अनदेखी फोटोज, बताया बेबी बॉय के नाम का अर्थ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपने बेटे रियो रैना के पहले बर्थडे पर कुछ अनदेखी फोटोज शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सुरेश रैना ने बेटे रियो के पहले बर्थडे पर शेयर कीं अनदेखी फोटोज, बताया बेबी बॉय के नाम का अर्थ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपनी फैमिली को दे रहे हैं। इस बीच आज यानी 23 मार्च 2021 को सुरेश रैना बेटे रियो रैना का पहला बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर क्रि​केटर ने अपने बेटे की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक स्पेशल नोट भी लिखा है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

पहले तो ये जान लीजिए कि, सुरेश रैना की शादी प्रियंका चौधरी से हुई है। इनकी लव स्टोरी की बता करें तो, सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी बचपन से ही दोस्त थे। बड़े होने पर उनकी यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। प्रियंका के पिता सतपाल शर्मा सुरेश रैना के कॉलेज के स्पोर्ट टीचर थे। सुरेश रैना और प्रियंका की शादी के लिए दोनों की फैमिली तैयार थी। शादी से पहले बीटेक करने के बाद एक आईटी प्रोफेशनल के तौर पर प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत की थी। प्रियंका नीदरलैंड्स में बैंकिंग सेक्टर में काम करती थीं। उनकी सैलरी लाखों में थी। सुरेश रैना से उनकी शादी 3 अप्रैल, 2015 को हुई थी। लेकिन साल 2016 में बेटी ग्रेसिया के जन्म लेने के बाद वे भारत आ गईं, ताकि उसका पालन-पोषण ठीक से हो सके। इसके बाद 23 मार्च 2020 को प्रियंका ने बेटे रियो रैना को जन्म दिया था। कपल अक्सर अपने बच्चों संग तस्वीरें शेयर करता रहता है। बेटे के पहले बर्थडे पर सुरेश रैना ने खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। (ये भी पढ़ें: नीतू कपूर ने नातिन समारा को किया बर्थडे विश, रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी शेयर कीं बेटी संग फोटोज)

Suresh Raina

अब आइए आपको दिखाते हैं सुरेश रैना द्वारा शेयर किया गया पोस्ट। दरअसल, अपने बेटे रियो रैना के पहले बर्थडे पर सुरेशा रैना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये फोटोज उनके फैमिली फोटोशूट की हैं। इन फोटो में पूरी रैना फैमिली को देखा जा सकता है, ज्यादा फोटोज में रियो रैना मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

 

इसे शेयर करते हुए सुरेश रैना ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'रियो, मेरा छोटा बच्चा आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं! हमने आपको "रियो" नाम दिया है जिसका अर्थ है नदी, प्रकृति की शक्ति का प्रतीक। ठीक एक साल पहले जब दुनिया रूक गई थी, तब आप हमारे जीवन में पहुंचे और इसे बहुत आशा, खुशियों और खुशी के साथ समृद्ध किया। आप एक नदी की तरह असीम रूप से बह सकते हैं, जादू, उत्साह और रोमांच फैला सकते हैं। हम आपके लिए खुशियों, स्वास्थ्य, आशीर्वाद और प्यार से भरे जीवन की कामना करते हैं।' (ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत ने फ्लॉन्ट की 23 लाख रुपए की इंगेजमेंट रिंग, देखें फोटो)

Suresh Raina

जब 23 मार्च 2020 को सुरेश रैना के घर बेटे रियो ने जन्म लिया था तो, अपने बेटे की पहली तस्वीर को शेयर करते ​हुए क्रिकेटर ने लिखा था, 'सभी चीजों की शुरुआत- आश्चर्य, आशा, संभावनाएं और एक बेहतर दुनिया! हमें अपने बेटे और ग्रेसिया के छोटे भाई- रियो रैना का स्वागत करते हुए गर्व है।'

Suresh Raina

मालूम हो, 15 अगस्त के दिन महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के घोषणा करने के थोड़ी देर बाद ही सुरेश रैना ने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। अपने रिटायरमेंट के ऐलान के साथ ही सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। रैना ने लिखा था, 'माही आपके साथ खेलना अच्छा था। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। थैंक यू इंडिया। जय हिन्द!' सुरेश रैना ने भारत के लिए 18 टेस्ट मैच और 226 वनडे के अलावा कुल 78 टी-20 मैच खेले हैं। (ये भी पढ़ें: अमृता राव की बेटे वीर को दूध पिलाती हुई फोटो पति आरजे अनमोल ने की शेयर, लिखी दिल छू लेने वाली बात)

फिलहाल, हम भी सुरेश रैना के बेटे रियो को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको सुरेश रैना द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: सुरेश रैना)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.