सुरेश रैना ने प्रियंका चौधरी के साथ शेयर की तस्वीर, बताया क्यों पत्नी पर करते हैं बेहद गर्व

पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना ने अपनी पत्नी प्रियंका चौधरी संग एक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

सुरेश रैना ने प्रियंका चौधरी के साथ शेयर की तस्वीर, बताया क्यों पत्नी पर करते हैं बेहद गर्व

आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। एक महिला किसी की पत्नी होने के साथ-साथ समाज में अपनी एक अलग पहचान भी बना रही है, फिर चाहे वो डॉक्टर हो या फिर एक बिजनेसवुमन। कुछ ऐसा ही पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) की पत्नी प्रियंका चौधरी रैना (Priyanka Chaudhary Raina) के साथ भी है। प्रियंका चौधरी सुरेश रैना की पत्नी होने के अलावा अपने लिए एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। वह एक लोकप्रिय हेल्थकेयर ब्रांड ‘मेट केयर’ की सह-संस्थापक हैं। सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर अपनी लविंग वाइफ प्रियंका संग एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों अपने काम में काफी बिजी नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

पहले सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी की लव स्टोरी पर एक नजर डालते हैं। सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी बचपन से ही दोस्त थे। बड़े होने पर उनकी यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। प्रियंका के पिता सतपाल शर्मा सुरेश रैना के कॉलेज के स्पोर्ट टीचर थे। सुरेश रैना और प्रियंका की शादी के लिए दोनों की फैमिली तैयार थी। शादी से पहले बीटेक करने के बाद एक आईटी प्रोफेशनल के तौर पर प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत की थी। प्रियंका नीदरलैंड्स में बैंकिंग सेक्टर में काम करती थीं। उनकी सैलरी लाखों में थी। सुरेश रैना से उनकी शादी 3 अप्रैल, 2015 को हुई थी। लेकिन साल 2016 में बेटी ग्रेसिया के जन्म लेने के बाद वे भारत आ गईं, ताकि उसका पालन-पोषण ठीक से हो सके। इसके बाद 23 मार्च 2020 को प्रियंका ने बेटे रियो रैना को जन्म दिया था। कपल अक्सर अपने बच्चों संग तस्वीरें शेयर करता रहता है। (ये भी पढ़ें: एकता कपूर ने बेटे रवि के बर्थडे पर शेयर की प्यारी सेल्फी, लिखा 'मेरी जिंदगी बदल देने वाला गिफ्ट'

आइए अब आपको वो तस्वीर दिखाते हैं, जिसे सुरेश रैना ने शेयर किया है। दरअसल, सुरेश रैना ने 27 जनवरी 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमे वह अपनी पत्नी प्रियंका संग ‘मेट केयर’ के ऑफिस में बैठकर कुछ काम कर रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सुरेश कुर्सी पर बैठे हैं और उनकी पत्नी साथ में खड़ी हैं। इस दौरान दोनों ही लैपटॉप की ओर देख रहे हैं और प्रियंका अपने पति को कुछ समझाती हुई नजर आ रही हैं। लुक की बात करें, तो सुरेश रैना ने व्हाइट रंग की हुडी पहनी हुई है, जिसमें वह काफी फिट लग रहे हैं। वहीं, प्रियंका ने ग्रे रंग के जैकेट के साथ ब्लैक टॉप और ब्लैक जींस कैरी किया हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को गॉगल्स से रोका हुआ है। सुरेश रैना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘आज ऑफिस का दौरा कर रहा हूं। मेरी पत्नी ने सभी चीजों की पूरी जानकारी दे रही हैं। हमेशा सुपर प्राउड हूं @priyankacraina @maatecare।’ (ये भी पढ़ें: हाइटेक मास्क पहन अमिताभ बच्चन ने बनाया मजेदार वीडियो, नातिन नव्या नवेली नंदा का आया ये रिएक्शन)

मामलू हो, 15 अगस्त के दिन महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के घोषणा करने के थोड़ी देर बाद ही सुरेश रैना ने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। अपने रिटायरमेंट के ऐलान के साथ ही सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। रैना ने लिखा था, 'माही आपके साथ खेलना अच्छा था। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। थैंक यू इंडिया। जय हिन्द!' (ये भी पढ़ें: पवित्रा संग बेस्ट मेमोरीज के सवाल पर शर्माते नजर आए एजाज, बोले- 'लड़ाई के बाद भी खाना खिलाती हैं')

सुरेश रैना के संन्यास के कुछ देर बाद उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर सुरेश रैना की एक फोटो शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'हालांकि, मैं अभी भी यह उम्मीद कर रही हूं! मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि मैं गर्व के साथ फूट रही हूं। मेरा दिल सिर्फ सम्मान और आभार से भरा है। @sureshraina3'

फिलहाल, सुरेश रैना अक्सर अपनी पत्नी संग क्यूट तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। तो आपको सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.