इस सर्जन दुल्हन ने अपनी शादी में पहने कलरफुल आउटफिट्स, दिखीं बेहद खूबसूरत

आइए आज हम आपको एक सर्जन दुल्हन के वेडिंग आउटफिट्स की डीटेल्स के बारे में बताते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

इस सर्जन दुल्हन ने अपनी शादी में पहने कलरफुल आउटफिट्स, दिखीं बेहद खूबसूरत

इंडियन वेडिंग्स लाइफ में कलर्स, जॉय, सेलिब्रेशन और फन की रोलर कोस्टर राइड होती हैं। हर साल हम अपने कजिंस, बेस्ट फ्रेंड्स से लेकर हमारे फेवरेट सेलिब्रिटीज तक की शादी का इंतजार करते हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों में इंडियन वेडिंग्स में अपनाए जाने वाले फैशन गेम की गतिशीलता में काफी हद तक बदलाव आए हैं और हमने दुल्हनों को कस्टमाइज्ड लहंगे से लेकर 100 किलो के लहंगे तक में देखा है। वो दिन गए, जब होने वाली दुल्हनों को शादी के बारे में न सोचकर फैमिली मेम्बर्स के साथ घर में बचे मोमेंट्स स्पेंड करने के लिए कहा जाता था। लेकिन आज की दुल्हनें वेडिंग और एटायर की हर छोटी से छोटी डीटेल पर नजर रखती हैं।  

vani dutta wedding

लोग कहते हैं कि शादी की थीम से आपकी पर्सनैलिटी झलकती है। इसलिए आज हम आपको एक सबसे स्पेशल वेडिंग की स्टोरी बताने जा रहे हैं, जिसमें हर चीज कलरफुल थी। ये काफी सरप्राइजिंग था, क्योंकि इस शादी में दुल्हन एक ऐसी जगह से आती है, जहां उन्हें ऑपरेशन थिएटर में 60 से भी ज्यादा घंटे बिताने पड़ते हैं। जी हां, मिलिए हमारी सर्जन दुल्हन डॉक्टर वाणी दत्ता से, जिनकी शादी इतनी कलरफुल थी जितने रंगों के बारे में आप सोच भी नहीं सकते।

(ये भी पढ़ें: सब्यसाची मुखर्जी की इस दुल्हन ने पहना पीच कलर का लहंगा, मिनिमल लुक ने खींचा ध्यान)

vani dutta wedding

सगाई सेरेमनी लुक

डॉ वाणी दत्ता ने अपने जीवन के प्यार भव्य चावला से शादी करके अपनी ब्यूटीफुल जर्नी की शुरुआत की। दोनों की सगाई साल 2020 में हुई थी और कोरोना महामारी की वजह से कपल ने अपनी शादी के लिए एक साल का इंतजार किया। दोनों की सगाई सेरेमनी रेड और ब्लैक का मिक्सचर थी। इस दिन होने वाली दुल्हन शिमरी रेड, रफल्ड गाउन में सजी थीं, वहीं होने वाले हैंडसम दूल्हे राजा ने ब्लैक वेलवेट बंधगला पहना था और उसे ब्लैक ट्राउजर के साथ पेयर किया था। डॉ वाणी की सगाई सेरेमनी शायद आखिरी कलरफुल चीज थी, जो उन्होंने साल 2020 में देखी, क्योंकि उनका पिछला साल कैसा गया ये उन्होंने एक वीडियो को शेयर करके बताया था।

1 जनवरी 2021 को शेयर किये गए वीडियो के साथ वाणी ने लिखा था, “इस साल ने सब कुछ देखा। सबसे खुशनुमा, मेमोरेबल, दर्दभरे, थकाने वाले, एक्साइटिंग और थ्रिलिंग मोमेंट्स सभी एक छोटे साल 2020 में। बेहतर गोल्स, बेस्ट हेल्थ और सिर्फ पॉजिटिव न्यूज के साथ आगे सीख और बढ़ रही हूं। चैलेंजिंग 20 को याद कर रही हूं और 21 को वेलकम कर रही हूं! #2021 #rewind2020 #newyear।"

(ये भी पढ़ें: सब्यसाची की इस दुल्हन ने लाल के बजाय पहना व्हाइट कलर का यूनिक लहंगा, शुरू किया नया ट्रेंड)

vani dutta wedding

मेहंदी सेरेमनी लुक

वाणी और भव्य की मेहंदी सेरेमनी में शिमर और ह्यूज का कॉम्बिनेशन देखा गया था। होने वाली दुल्हन शिमरी और डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के ऑफ व्हाइट फ्लोर लेंथ गाउन में काफी गॉर्जियस लग रही थीं। इसमें नीचे की तरफ हल्का मैरून शेड भी देखा जा सकता है। गाउन में हैवी सिल्वर वर्क उन्हें रॉयल लुक दे रहा था। इसके साथ ही वाणी की पिंक और गोल्डन चूड़ियां, हल्के कर्ल, हैवी पासा जो उन्होंने सिर के पीछे स्टाइल किया हुआ था, स्टेटमेंट मांग टीका और गोल्ड इयरिंग्स ने उनके पूरे लुक को कंप्लीट किया था। उनकी लुक के साथ न्यूड मेकअप की चॉइस वाणी की ब्यूटी को और निखार रही थी। वहीं, भव्य ने जियोमेट्रिक पैटर्न से एम्ब्रॉयडरी की हुई व्हाइट शेरवानी पहनी थी।

vani dutta wedding

vani dutta wedding

vani dutta wedding

कॉकटेल पार्टी और हल्दी सेरमनी लुक

डॉक्टर वाणी ने अपने कॉकटेल पार्टी लुक को वेलवेट में ग्लैमराइज किया था। उन्होंने एक खुली बेल स्लीव्स के साथ ग्रीन कलर की वेलवेट चोली पहनी थी और इसे गोल्डन एम्ब्रॉयडर्ड वेलवेट लहंगे से पेयर किया था। साथ ही लहंगे में महीन फूल के पैटर्न उनके ऑउटफिट को और आकर्षित बना रहे थे। वाणी ने अपना लुक एक चोकर और मैचिंग इयरिंग्स के साथ कंप्लीट किया था। इसके साथ ही उन्होंने हल्दी के लिए अपने लुक को सिंपल रखते हुए येलो कॉटन सूट के साथ मिनिमल मेकअप अपनाया था। भव्य ने भी अपनी होने वाली दुल्हन के साथ ट्विनिंग करते हुए येलो धोती कुर्ता पहना था।

(ये भी पढ़ें: सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य की शादी में खर्च हुए थे 10 करोड़ रुपए, देखें सभी रस्मों की तस्वीरें)

vani dutta wedding

vani dutta wedding

vani dutta wedding

vani dutta wedding

संगीत सेरेमनी का ऑउटफिट

डॉक्टर वाणी का संगीत सेरेमनी का ऑउटफिट सबसे प्यारा था। गोल्डन कलर में उनके रेड और मजेंटा के शेड के लहंगे में चमकते हुए मिक्स ग्राफिक प्रिंट्स थे। उन्होंने इस लहंगे को क्रॉप टॉप के साथ पेयर किया था, जिसे मल्टीकलर्ड स्टोन के साथ हैवी तरीके से एम्ब्रॉयडर्ड किया गया था। उन्होंने अपना लुक शिमरी आईशैडो, न्यूड शेड की लिपस्टिक और हाईलाइटर से कंप्लीट किया था। साथ ही उन्होंने ज्वेलरी में बड़े गोल्डन के स्टेटमेंट इयरिंग्स और गोल्डन मांगटीका कैरी किये थे।

vani dutta wedding

vani dutta wedding

vani dutta wedding

वेडिंग आउटफिट

डॉक्टर वाणी का वेडिंग आउटफिट भी बहुत खूबसूरत था। वाणी ने अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का रेड और गोल्डन कलर का वेडिंग लहंगा पहना था। उनकी लंबी चुनरी वाणी के आउटफिट का हाइलाइट था। उनकी शादी के लहंगे में हैवी और डीटेल गोल्डन एम्ब्रॉयडरी थी। दुल्हन ने इसके साथ जड़ाऊ नेकपीस पहने थे, जो उनके लहंगे को काफी खूबसूरत तरीके से कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे। हैवी माथापट्टी और बड़ी रिंग नथ ने उन्हें रॉयल प्रिंसेस का लुक दिया था।

vani dutta wedding

vani dutta wedding

vani dutta wedding

vani dutta wedding

vani dutta wedding

vani dutta wedding

vani dutta wedding

vani dutta wedding

फिलहाल, डॉक्टर वाणी के वेडिंग आउटफिट्स बाकी दुल्हनों के लिए किसी फैशन इंस्पिरेशन से कम नहीं है। तो आपको कपल के ये वेडिंग आउटफिट्स कैसे लगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।  

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.