सुशांत की मौत पर डॉक्टर का बड़ा खुलासा, अंकिता लोखंडे को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आत्महत्या मामले में पुलिस ने अब तक करीब 9 लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसी क्रम में इस केस की पड़ताल के लिए पुलिस ने सुशांत के डॉक्टर का भी बयान दर्ज किया है। आइए हम आपको बताते हैं...

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सुशांत की मौत पर डॉक्टर का बड़ा खुलासा, अंकिता लोखंडे को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड (Bollywood) के उभरते सितारे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब हमारे बीच नहीं हैं। सुशांत ने रविवार (14 जून) को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से अब उनकी आत्महत्या एक गुत्थी की तरह बनी हुई है। कोई इसे डिप्रेशन से जोड़ रहा है तो कोई बॉलीवुड में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) का कारण मान रहा है। लेकिन अभी इस मामले में कुछ भी निकलकर सामने नहीं अया है। सुशांत के निधन के बाद से महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस ने अब तक करीब 9 लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसी क्रम में इस केस की पड़ताल के लिए पुलिस ने सुशांत के डॉक्टर का भी बयान दर्ज किया है। डॉक्टर ने पुलिस को सुशांत के रिलेशनशिप्स से जुड़ी कुछ अहम बातें बताई हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं... 

अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद कुछ दिन तक सब ठीक था

ब्रेकिंग बूम की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत के साइकियाट्रिस्ट केरसी चावला ने पुलिस को बताया कि सुशांत ने उनसे 6 महीने पहले संपर्क किया था। उनकी पहली मुलाकात हिंदुजा अस्पताल में हुई थी। सुशांत ने उन्हें बताया कि वह बीते 1 साल से डिप्रेशन में थे। उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद कुछ दिन तक तो सब ठीक था। इसके बाद उनकी लाइफ में कृति सेनन आईं लेकिन ये रिलेशनशिप ज्यादा लंबा नहीं चल सका। (ये भी पढ़ें: सुशांत के मौत की खबर सुनते ही एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता का हुआ बुरा हाल, दिया ऐसा रिएक्शन)  

इसके बाद सुशांत की लाइफ में एक जाने-माने अभिनेता की बेटी आई

डॉक्टर ने आगे बताया, इसके बाद सुशांत की लाइफ में एक जाने-माने अभिनेता की बेटी आई। दोनों ने साथ में फिल्म की और उस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला, क्योंकि जब अभिनेत्री की मां को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला, तो उसने अपनी बेटी को सुशांत से दूर रहने के लिए कहा और रिश्ता भी टूट गया। (ये भी पढ़ें: एक्स ब्वायफ्रेंड सुशांत की मौत के बाद टूट गई हैं अंकिता लोखंडे, इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा)  

रात में सो नहीं पाते थे सुशांत, आते थे अजीब खयाल

डॉक्टर ने बताया कि इस बीच सुशांत की पीआर मैनेजर दिशा सालियान ने भी पर्सनल रीजंस की वजह से उनसे दूरी बना ली। सुशांत के डॉक्टर केरसी ने बताया कि इस बीच उनमें बहुत से बदलाव आ गए थे। जब मैं सुशांत से मिला, तो उसने मुझे बताया कि वह रात में सो नहीं सकता था और अजीब विचार करता था। मैंने अभिनेता को एंटी-डेफिनिशन का कोर्स दिया था। सुशांत मेरे पास केवल तीन बार आया।

डॉक्टर ने सुशांत से रिया चक्रवर्ती के रिलेशन के बारे में भी बताया

पुलिस को दिए केरसी के बयान के मुताबिक, रिया सुशांत से एक कॉमन फ्रेंड के जरिये मिली थीं। उस वक्त रिया वर्सोवा में अपनी एक सहेली के साथ रह रही थीं। कुछ दिन बाद वह सुशांत के साथ आकर रहने लगीं। अभिनेता ने रिलीज़ को लेकर कई बार विदेश यात्रा की थी। सुशांत ने डॉक्टर से कहा कि वह रिया के व्यवहार से बहुत परेशान थे। हर बात में गुस्सा होती थी। सुशांत ने यह भी कहा कि वह जब रिया के साथ रिलेशनशिप से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किए तो वह उनसे झगड़ी भी थीं। और उसे पोस्ट को हटाने के लिए मजबूर किया था। (ये भी पढ़ें: अंकिता को देखकर भाग जाती थी सुशांत की टेंशन, विकास गुप्ता ने बताई दोनों के रिश्ते की सच्चाई)  

सुसाइड के एक दिन पहले रिया ने नहीं उठाया था फोन

खबरों की मानें तो ये बात सामने आ चुकी है कि सुशांत की मौत के पहले रिया उनके साथ रह रही थीं। वह कुछ दिन पहले ही उनके अपार्टमेंट से गई थीं। साथ ही रविवार को सुसाइड से एक दिन पहले यानी शनिवार को सुशांत ने उन्हें फोन किया था लेकिन रिया ने नहीं उठाया था। 

अंकिता के साथ ब्रेकअप करके उसने बहुत बड़ी गलती की

डॉक्टर केरसी ने बताया कि, सुशांत अंकिता लोखंडे से प्यार करते थे, अभिनेता अंकिता को कभी नहीं भूले थे। सुशांत ने बताया था कि अंकिता के बाद ऐसी कोई भी लड़की नहीं आई जो अभिनेता को पूरे दिल से प्यार करे। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि सुशांत सिंह राजपूत अंकिता लोखंडे को मिस करते थे। उसे एहसास हुआ कि अंकिता के साथ ब्रेकअप करके उसने बहुत बड़ी गलती की है। सुशांत के लिए एक और समस्या यह थी कि वह एक बात को कई दिशाओं से सोचते थे। यह एक ऐसा इंसान था जिसका दिमाग बाइपोलर था। सुशांत रिलेशन से खुश नहीं थे। उनका हमसे अपॉइंटमेंट भी था जो लॉकडाउन की वजह से पूरा नहीं हो सका।

फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी करीबियों और परिवार वालों के बयान के हिसाब से जांच में जुटी हुई है। तो अब देखना होगा कि आखिर कब तक इस केस का खुलासा होता है?

तो आपको हमारी ये स्टोरी ​कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(Source: Breaking Boom)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.