सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर दर्ज कराई FIR, लगाया करोड़ों रूपए ऐंठने का आरोप

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मौत मामले में एक्टर के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। तो आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर दर्ज कराई FIR, लगाया करोड़ों रूपए ऐंठने का आरोप

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मौत मामले में एक्टर की आत्महत्या के करीब डेढ़ महीने बाद एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, एक्टर के पिता कृष्ण कुमार सिंह (K.K. Singh) ने पटना के राजीवनगर के थाने में अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। तो आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

बता दें कि सुशांत के सुसाइड को लेकर मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ भी की है। वहीं, अब एक्टर के पिता ने रिया पर सुशांत को प्यार में फंसाकर उसके पैसे निकालने का आरोप लगाया है। यही नहीं, परिजनों ने रिया पर अपने बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने और परिवार को दूर करने का आरोप भी लगाया है।

आत्महत्या के लिए उकसाने का भी लगाया आरोप

सुशांत के पिता ने आईपीसी की धारा 341, 342, 280, 420, 406, 420 और 306 के तहत दर्ज एफआईआर में रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुएल मिरंडा और श्रुति मोदी को नामजद किया गया है। इस केस का मुख्य मामला आर्थिक है। आरोप ये है कि रिया के परिजनों ने साल भर के भीतर सुशांत से साढ़े 15 करोड़ रुपये ऐंठ लिए थे। सारे पैसे ऑनलाइन खातों में ट्रांसफर हुए हैं। सारा रिकॉर्ड पुलिस को सौंपा जा चुका है। परिजनों ने कहा है कि सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया गया, उन्हें प्रताड़ित किया गया, उनके साथ फ्रॉड किया गया। (ये भी पढ़ें: टूट चुकी हैं रिया चक्रवर्ती, सुशांत की मौत के 1 महीने बाद एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात) 

Image

Image

पटना पुलिस की एक टीम पहुंची मुंबई

अपने आवेदन में सुशांत के पिता ने लिखा कि उन्‍हें मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। चूंकि वह अकेले हैं, इसलिए पटना पुलिस से इस मामले में जांच करने की मांग कर रहे हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक इस मामले की जांच के लिए पटना से चार पुलिसवालों की टीम मुंबई पहुंच गई है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था।

पुलिस को उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। सुशांत सिंह के अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला था कि उनके शरीर पर किसी भी तरह के चोट निशान नहीं मिले थे। इसमें बताया गया कि उनकी मौत फांसी के वजह से दम घुटने से हुई। उसके बाद उनकी प्रोविजनल विसरा रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया कि उनके शरीर में किसी भी तरह केमिकल या जहर नहीं मिला था। वहीं, मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में रिया चक्रवर्ती, आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली और महेश भट्ट समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े लोगों से पूछताछ की है। जानकारी के अनुसार फिल्म मेकर करण जौहर से भी पूछताछ होगी। (ये भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती को सता रही सुशांत सिंह की याद, Whatsapp DP पर लगाई एक्टर की फोटो)  

रिया चक्रवर्ती ने की है सीबीआई जांच की मांग 

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने पिछले दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत की एक फोटो शेयर करते हुए देश के गृहमंत्री अमित शाह से सुशांत केस की सीबीआई जांच करने की मांग की थी। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ''आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं। सुशांत के अचानक निधन को एक महीने से अधिक समय हो गया है। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में, मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि इस मामले की सीबीआई जांच शुरू की जाए। मैं केवल यह समझना चाहती हूं कि, ये कदम उठाने के लिए सुशांत पर कैसा दबाव था। सादर! रिया चक्रवर्ती'' (ये भी पढ़ें: सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को मिली रेप व जान से मारने की धमकी, तो एक्ट्रेस ने उठाया ये कदम)  

फिलहाल, अब देखना होगा कि अब आखिर इस केस में अब क्या नया मोड़ देखने को मिलता है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.