सुशांत की बाइक के पास एक्टर को ढूंढ़ रहा पालतू कुत्ता फज, फैमिली ने शेयर किया वीडियो

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajpoot) की मौत के बाद से उनका पालतू कुत्ता (Pet) फज (Fudge) भी उन्हें बहुत याद कर रहा है। हाल ही में एक्टर के परिवार ने एक वीडियो पोस्ट किया है। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सुशांत की बाइक के पास एक्टर को ढूंढ़ रहा पालतू कुत्ता फज, फैमिली ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को दो महीने से ज्यादा का समय हो गया है। एक्टर के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया (Social Media) पर उनसे जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से कुछ तस्वीरें व वीडियो ऐसे भी हैं जिसे देखने के बाद लोगों के आंखों से आंसू आ जाते हैं। वैसे तो, सुशांत के जाने का गम उनके परिवार वालों को सबसे ज्यादा हुआ, लेकिन परिवार और फैंस के साथ एक ऐसे प्राणी को भी एक्टर के जाने का दुख हुआ, जो बोल तो नहीं सकता लेकिन मालिक के जाने के गम में अपने आंसूओं को रोक नहीं सका, सुशांत के जाने के बाद उनका पेट डॉग फज (Fudge) भी काफी गम में है। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फज सुशांत की पसंदीदा गाड़ी के पास दिखाई दे रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

सुशांत सिंह राजपूत के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बाद, अभिनेता का परिवार फज को गृह नगर बिहार ले जाकर वहां उसकी देखभाल कर रहा है। वैसे तो, सुशांत की मौत के बारे में और उनकी पसंदीदा चीजों के बारे में एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करती रहती हैं। लेकिन, हाल ही में, सुशांत के परिवार ने एक नया आधिकारिक ट्विटर अकाउंट बनाया जहां वे समय-समय पर अपडेट शेयर करते हैं। कुछ समय पहले, उनके परिवार ने फज का एक मनमोहक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसे सुशांत सिंह राजपूत की बाइक पर उनके घर के आसपास घूमते हुए देखता है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया था, ''#Fudge अपनी बाइक के पास @itsSSR की तलाश में। दोनों अक्सर एक सवारी साझा करते थे। #unitedforjustice।" (ये भी पढ़ें: सुशांत की फैमिली के आते ही चली जाती थीं रिया चक्रवर्ती, नहीं तो होते थे झगड़े: दोस्त ने खोले कई राज)  

यहां देखें वीडियो जो आपको भावुक कर देगा

सुशांत की भांजी मल्लिका सिंह ने भी शेयर किया था डॉगी फज का एक वीडियो

इसके पहले सुशांत की भांजी मल्लिका सिंह ने एक्टर के डॉगी फज का एक वीडियो पोस्ट किया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ''फज अभी भी उम्मीद भरी निगाहों से दरवाजे की ओर देखता रहता है।'' (ये भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के अंतिम दर्शन में कहे थे ये 'दो शब्द', सुरजीत सिंह ने बताई पूरी दास्तां)  

इससे पहले भी वीडियो हो चुका है वायरल

सुशांत के निधन के तुरंत बाद भी उनके डॉगी के कई वीडियोज वायरल हुए थे। एक वीडियो में सुशांत और फज के बीच जुड़ाव साफ देखा जा सकता है। वीडियो में सुशांत और फज खेलते दिख रहे थे। दोनों गार्डन में थे और रेस लगा रहे थे और इस दौरान सुशांत से रेस लगाने में फज भी पीछे नहीं रह रहा था 

श्वेता ने भी शेयर की थी फज की फोटो

अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें सुशांत के पिता के.के. सिंह फज के साथ दिखाई दिए थे। (ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को मिल रही धमकी, खत जारी कर बयां किया दर्द)   

फिलहाल, सुशांत मामले की जांच सीबीआई कर रही है। ऐसे में एक्टर के परिवार और फैंस इस केस में जल्द ही न्याय मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। तो अब देखना होगा कि आखिर कब तक इस केस की गुत्थी सुलझती है? 

(फोटो क्रेडिट: ट्विटर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.