सुशांत के पिता ने तोड़ी चुप्पी, बेटे की शादी पर किया खुलासा, अंकिता के बारे में भी की बात

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने इसी महीने के 14 तारीख को अपने मुंबई बांद्रा स्थित फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत के बाद पहली बार उनके पिता ने हाल ही में चुप्पी तोड़ते हुए अपने बेटे के बारे में बात की है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सुशांत के पिता ने तोड़ी चुप्पी, बेटे की शादी पर किया खुलासा, अंकिता के बारे में भी की बात

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने इसी महीने के 14 तारीख को अपने मुंबई बांद्रा स्थित फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना ने घरवालों को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है। पूरे परिवार में अभी भी मातम पसरा हुआ है। सुशांत के पिता इकलौते बेटे के निधन के बाद टूट गए हैं। सुशांत की मौत के बाद पहली बार उनके पिता ने हाल ही में चुप्पी तोड़ते हुए अपने बेटे के बारे में बात की है।

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने गुरुवार को तड़का बॉलीवुड पोर्टल को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने अपने बेटे, उसकी इच्छाओं, उसके बचपन और उसकी शादी की योजना के बारे में बात की है। सुशांत के पिता का कहना है कि अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, रणवीर शौरी और कई अन्य लोग श्मशान पहुंचे थे। इसके साथ ही उनका यह भी कहना था कि काफी लोग मिलने भी आए थे। लेकिन कोरोना के कारण सभी ने मास्क पहना हुआ था, इसलिए वह किसी को पहचान नहीं पाए। (ये भी पढ़ें: आत्महत्या मामले में सुशांत के पापा ने पुलिस को दिया बयान, जानें क्या कहा बेबस और मायूस पिता ने?)  

उन्होंने कहा, ''बहुत मन्नत के बाद सुशांत पैदा हुआ था। 3 साले मन्नत मांगी थी। 4 बेटियों में एक बेटा था, और उन्होंने कहा जिनके लिए मन्नत मांगते हैं उनके साथ ऐसा ही होता है।"

सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के बारे में भी की बातचीत

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे के बारे में बात करते हुए केके सिंह ने कहा कि वह सुशांत के निधन के बाद उनसे मिलने बॉम्बे भी आयी थी और पटना भी आयी थी।" सुशांत और अंकिता के ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए उनके पिता ने कहा  "ये तो संयोग है, जो होना होता है वो होता है।" उन्हें सुंशात की लाइफ में सिर्फ अंकिता के बारे में ही पता था। उन्हें रिया चक्रवर्ती के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 

शादी के बारे में किया खुलासा

दिवंगत एक्टर के पिता ने इंटरव्यू के दौरान सुशांत की शादी को खुलासा किया। उन्होंने कहा, ''पहले तो सबकुछ बोलता था, लेकिन लास्ट में क्या हुआ उसने बताया नहीं। शादी को लेकर उससे बात हुई थी। उसने कहा था कि कोरोना में तो शादी नहीं करूंगा। अभी मेरी एक फिल्म रिलीज होने वाली है। उसके बाद फरवरी-मार्च में देखते हैं। शादी को लेकर उससे मेरी यही आखिरी बात हुई थी।'' (ये भी पढ़ें: टूट गए हैं सुशांत के पापा: उम्र के अंतिम पड़ाव पर इकलौते बेटे ने छोड़ा साथ, अब ऐसा हो गया है हाल)  

टूट गए हैं सुशांत के पापा: उम्र के अंतिम पड़ाव पर इकलौते बेटे ने छोड़ा साथ, अब ऐसा हो गया है हाल

हालांकि इस दौरान केके सिंह ने यह नहीं बताया कि सुशांत किस लड़की से शादी करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि, ''हमने सुशांत से कहा था है कि उसे अपनी पसंद की लड़की से शादी कर लेनी चाहिए, क्योंकि उसे अपना जीवन उसके साथ बिताना है।''

कृति सेनन ने सुशांत के पिता से की थी मुलाकात

केके सिंह ने बताया कि सुशांत की मौत के बाद अभिनेत्री कृति सेनन ने उनसे मुलाकात की थी। केके सिंह ने कहा "आए तो बहुत लोग थे, लेकिन हमसे सिर्फ कृति सेनन मिली थी। उसने साथ में बैठकर बात भी की थी। हम तो बात नहीं कर पाए, लेकिन वो जो बोल रही थी हम सुन रहे थे।'' (ये भी पढ़ें: एक्स ब्वायफ्रेंड सुशांत की मौत के बाद टूट गई हैं अंकिता लोखंडे, इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा)  

बिहार के लिए बहुत कुछ करना चाहते थे सुशांत

केके सिंह का कहना है कि कृति ने उनसे कहा था कि, ''सुशांत एक बहुत ही प्यारा लड़का था।'' सुशांत के पिता ने यह भी खुलासा किया कि उनका बेटा बिहार में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल आदि का निर्माण करना चाहता था। वहीं, दुर्भाग्य से उन इच्छाओं को पूरा करने का समय नहीं रहा।

आत्महत्या मामले में सुशांत के पापा ने पुलिस को दिया बयान, जानें क्या कहा बेबस और मायूस पिता ने?

बॉलीवुड के दबाव के आत्महत्या पर भी बोले सुशांत के पिता

इस पर सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा, "हो सकता है .... फिल्मी दुनिया में हो सकता है। कुछ भी हो सकता है। होता ही है, अगर किसी को दिखता है कि बहुत आगे बढ़ रहा है, तो कुछ कर दो, होता ही होगा।''

फिलहाल, सुशांत के आत्म​हत्या मामले की जांच पुलिस कर रही है। अब देखना होगा कि आखिर कब तक इस केस का खुलासा होता है? तो आपको हमारी ये स्टोरी ​कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.