एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर

बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर

बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। इस खबर के आने के बाद हड़कंप मच गया है। सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटी शॉक्ड रह गए हैं। फैंस को ये खबर सुनकर यकीन ही नहीं हो पा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने में जुट गई है। फिलहाल, आखिर सुसाइड की वजह क्या थी? इस बात का पता नहीं चल पा रहा है। 

बता दें कि सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था। वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी।

इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि, उन्होंने ​सबसे ज्यादा चर्चा 'बॉयोपिक एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी 'में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म 'सोनचिड़िया' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म 'केदारनाथ' थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे।

दो महीने में कई सितारों ने छोड़ी दुनिया

बताते चलें कि दो महीने में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा है। अप्रैल के महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे लेजेंडरी कलाकारों का निधन हुआ था। वहीं हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हुआ था। इसके अलावा पिछले महीने वरिष्ठ गीतकार योगेश गौर भी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इंस्टाग्राम पर आखिरी बार 3 जून को  अपनी मां के लिए पोस्ट शेयर किया था। 

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब सभी सेलिब्रिटी ​सोशल मीडिया पर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.