बुजुर्ग महिला से सुशांत सिंह राजपूत का ऐसा प्यार देख भावुक हो जाएंगे आप, देखें वीडियो

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े कई पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब सामने आया है जिसे देखने के बाद किसी के भी आंखों में आंसू आ जाएंगे। तो आइए आपको दिखाते हैं वह वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बुजुर्ग महिला से सुशांत सिंह राजपूत का ऐसा प्यार देख भावुक हो जाएंगे आप, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े कई पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे हैं जिन्हें देखकर एक्टर के भोलेपन और जिंदादिली का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब सुशांत का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद किसी के भी आंखों में आंसू आ सकते हैं। तो आइए आपको दिखाते हैं वह वीडियो। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल ​हो रहे इस वीडियो में सुशांत एक व्हीलचेयर पर बैठी अत्यंत बुजुर्ग महिला से बात कर रहे हैं। वह कभी उस महिला का हाथ अपने सिर पर रखते, तो कभी उनका हाथ पकड़कर चूमते दिखाई दे रहे हैं। सुशांत का बूढ़ी महिला के साथ उनका ऐसा व्यवहार देखकर सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, ये वीडियो कहां का है, और कब का है, इसका पता नहीं चल सका है। (ये भी पढ़ें: सुशांत के पिता ने तोड़ी चुप्पी, बेटे की शादी पर किया खुलासा, अंकिता के बारे में भी की बात)  

यहां देखें वीडियो

परिवार ने जारी किया इमोशनल लेटर

सुशांत के निधन से पूरे परिवार में अभी भी मातम पसरा हुआ है। हाल ही में सुशांत के परिवार की तरफ से एक इमोशनल लेटर जारी किया गया है। इस लेटर में लिखा है, ''आपके लिए सुशांत सिंह राजपूत और हमारे लिए हमारा इकलौता और दुलारा गुलशन। खुला दिल, बातूनी और तेज दिमाग। हर चीज को लेकर जिज्ञासु। हर बात को लेकर उत्सुक। बड़े सपने देखना और उन्हें सच कर दिखाना उनका शौक था। मुस्कुराते तो पोर-पोर खिल उठता था। परिवार के बड़ों का गौरव और बच्चों के लिए प्रेरणा-पुंज थे। एक दूरबीन हमेशा साथ रखते थे- शनि ग्रह के छल्लों को निहारने का शौक जो था। हमें ये मानने में अरसों लगेंगे कि उनकी सहज हंसी अब कभी हमारे कानों में नहीं गूंजेगी। विज्ञान की बातें हमें समझाने में उनकी ललक हमें फिर कभी देखने को नहीं मिलेगी। वे परिवार में कभी ना भरी जा सकने वाली रिक्तता छोड़ गए हैं। इस शून्य से हम स्तब्ध हैं।'' 

लेटर में आगे लिखा है, ''वे अपने प्रशंसकों से बेहद प्यार करते थे। आप सबने हमारे गुलशन पर जो असीम प्रेम बरसाया, उसके लिए हम हृदय से कृतज्ञ हैं। अब जब वे हमारे साथ नहीं हैं, उनकी स्मृति को संजोने के लिए हमने 'सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन' की स्थापना की है। उद्देश्य सुशांत के पंसदीदा क्षेत्र जैसे कि सिनेमा, विज्ञान और खेल में उभरती प्रतिभाओं को समर्थन और प्रोत्साहन देना है।'' (ये भी पढ़ें: टूट गए हैं सुशांत के पापा: उम्र के अंतिम पड़ाव पर इकलौते बेटे ने छोड़ा साथ, अब ऐसा हो गया है हाल)  

सुशांत के पैतृक गांव में बनेगा स्मारक

इस लेटर में बताया गया है कि, ''उनका बचपन पटना के राजीव नगर में बीता था। उनके आवास को हम उनका स्मारक बनाने जा रहे हैं। वहां उनके हजारों किताबों, दूरबीन, फ्लाइट सिम्यूलेटर, गिटार, फर्नीचर एवं अन्य अन्य चीजों को प्रदर्शित करने का विचार है। हमारी हार्दिक इच्छा है कि उनके प्रशंसक उनसे जुड़े रहें। सुशांत के इंस्टाग्राम पोस्ट को करोड़ों प्रशंसक फॉलो करते हैं। हम इसे 'लिगेसी अकाउंट' की तरह चलाए रखना चाहते हैं, जिससे कि सुशांत के दिल का रिश्ता उनके प्रशंसकों के साथ हमेशा बना रहे।'' (ये भी पढ़ें: आत्महत्या मामले में सुशांत के पापा ने पुलिस को दिया बयान, जानें क्या कहा बेबस और मायूस पिता ने?) 

टूट गए हैं सुशांत के पापा: उम्र के अंतिम पड़ाव पर इकलौते बेटे ने छोड़ा साथ, अब ऐसा हो गया है हाल

बता दें कि सुशांत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्टर के निधन के बाद परिवार, दोस्तों और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सबके मन में बस एक ही सवाल है कि एक्टर ने आखिर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? हालांकि, महाराष्ट्र पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अब देखना होगा कि आखिर कब तक इस केस का खुलासा होता है? तो आपको हमारी ये स्टोरी ​कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(वीडियो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.