जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले थे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, भाई ने कहा कुछ ऐसा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के मौत से पूरे देश में शोक की लहर छा गई है। वहीं, अब खबर मिली है कि सुशांत की इसी साल शादी होने वाली थी। तो आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले थे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, भाई ने कहा कुछ ऐसा

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर में से एक सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने रविवार (14 जून) को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर छा गई है। उनकी मौत की खबर ने घरवालों को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है। वहीं, अब खबर मिली है कि सुशांत की इसी साल शादी होने वाली थी। तो आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। 

'प्लीज मेरे पापा को कोरोना वायरस से बचाना'

बताते चलें कि सुशांत मूलत: बिहार के पूर्णियां जिले के मलडीहा गांव के रहने वाले थे। पिता केके सिंह पटना के राजीव नगर स्थित अपने घर में एक केयरटेकर के साथ रहते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता सदमे में चले गए थे। (ये भी पढ़ें: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर)  

केयर टेकर लक्ष्मी देवी कहती हैं यह दुखद खबर की सूचना यहां फोन द्वारा दी गई। खबर सुनकर सुशांत के पिता बेहोश हो गए थे। लक्ष्मी ने बताया कि सुशांत ने जब उन्हें आखिरी बार फोन किया था तो उन्होंने कहा था, ''प्लीज मेरे पापा को कोरोना वायरस से बचाना।'' बताया जा रहा है कि उनके पिताजी पटना से मुंबई पहुंच चुके हैं। सोमवार को मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जहां सुशांत के पिता जी ने कहा कि हमारा बेटा खुदखुशी नहीं कर सकता है, तो वहीं सुशांत के मामा ने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। 

सुशांत सिंह के चचेरे भाई ने बताया शादी के बारे में 

दरअसल, सुशांत सिंह के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने बताया कि सुशांत की शादी नवंबर में ही होने वाली थी और उनकी शादी मुंबई में ही होनी थी। पन्ना सिंह ने बताया कि, ''पिछले सप्ताह चाचा (सुशांत के पिता केके सिंह) से करीब 45 मिनट बात हुई थी। उन्होंने कहा सब कुछ ठीक है। सुशांत की नवंबर में शादी है। मुंबई चलना है, तैयारी कर लेना।'' हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि रिश्ता किससे तय हुआ था। (ये भी पढ़ें: सुशांत के मौत की खबर सुनते ही एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता का हुआ बुरा हाल, दिया ऐसा रिएक्शन)  

इस एक्ट्रेस के साथ रह चुके हैं रिलेशनशिप में

एक्टर के रिलेशनशिप की बात करें तो वह एकता कपूर के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) से 6 साल तक रिलेशनशिप में थे। लेकिन शो पूरा होने के बाद सुशांत और अंकिता अचानक ही अलग हो गए थे। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती संग उनका नाम जोड़ा जा रहा था।  

बता दें कि कम समय में ही उन्होंने 'काई पो चे', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'केदारनाथ', 'एम एस धोनी'  जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिल में जगह बना लिए थे। 34 साल के सुशांत आखिरी बार 2019 में आई फिल्म ‘छिछोरे’ में नज़र आए थे। फैंस उनको दोबारा पर्दे पर देखने को लेकर काफी बेकरार थे। लेकिन इसके पहले वह अपने फैंस को तगड़ा झटका देकर चले गए।

सुशांत सिंह राजपूत के ऐसे अचानक चले जाने से बॉलीवुडशाजीज परिवार को गहरा दुख है। हम एक्टर को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 

(Source: NBT)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.