सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बहन प्रियंका को अब तक है शक, बोलीं- 'सुसाइड नहीं कर सकता भाई'

हाल ही में, दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका राजपूत ने मीडिया में बयान देते हुए बताया कि, उनका भाई आत्महत्या नहीं कर सकता था। उन्होंने और क्या-कुछ कहा है, आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बहन प्रियंका को अब तक है शक, बोलीं- 'सुसाइड नहीं कर सकता भाई'

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मृत्यु न केवल उनके परिवार, बल्कि उनके तमाम फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक चौंकाने वाली घटना थी। वह 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए थे। सुशांत को इस दुनिया को अलविदा कहे दो साल हो गए हैं, लेकिन उनकी मृत्यु अभी भी सबके लिए एक पहेली बनी हुई है। अब एक्टर की बहन प्रियंका राजपूत ने पहली बार मीडिया के सामने इस पर बात की है। 

SSR

पहले ये जान लीजिए कि, एक्टर की मृत्यु के बाद पुलिस ने बताया था कि, उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि, बाद में उनके फैंस ने सवाल उठाते हुए दावा किया था कि, यह आत्महत्या नहीं, बल्कि मर्डर का केस है, साथ ही उन्होंने जांच की मांग भी उठाई। इसके बाद सुशांत के परिवार ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी। केस की जांच चल रही है, लेकिन अब तक एक्टर की मौत की असली वजह का खुलासा नहीं हुआ है। 

SSR

(ये भी पढ़ें- रिया चक्रवर्ती और भाई शोविक पर NCB ने अवैध ड्रग तस्करी और 'गांजा' खरीदने का लगाया आरोप)

इसी बीच, 13 जुलाई 2022 को सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका राजपूत ने पहली बार मीडिया के सामने सुंशात की मौत पर बात की है। जब शो के एंकर ने उनसे पूछा कि, क्या उन्हें लगता है कि, सुशांत ने आत्महत्या की है। तब प्रियंका ने जवाब देते हुए कहा कि, वह यह कभी नहीं मान सकतीं कि, सुशांत ने आत्महत्या की है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि, जितना वह अपने भाई को जानती हैं, वह आत्महत्या करने वालों में से नहीं थे। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि, वह न्याय के लिए और यह जानने के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगी कि, आखिर उस दिन हुआ क्या था। इस दौरान वह भावुक भी हो गई थीं।

(ये भी पढ़ें- बी प्राक ने नवजात बच्चे को खोने पर फिर लिखा दिल तोड़ने वाला नोट, कहा- 'तुम मेरे फरिश्ते हो')

बता दें कि, सुशांत का परिवार अक्सर उनके जीवन के कुछ अंश उनके प्रशंसकों के साथ साझा करता है। 25 सितंबर 2020 को एक्टर के परिवार ने हस्तलिखित पत्र साझा किया था, जो सुशांत ने अपनी मां को लिखा था। उनके पत्र में लिखा था, "जब तक तुम थीं, मैं था। अब बस तुम्हारी यादों में, मैं जीवित हूं। एक छाया की तरह। बस एक झिलमिलाहट। समय यहां नहीं चलता। यह सुंदर है। यह हमेशा के लिए है। क्या आपको याद है? आपने वादा किया था कि, हमेशा मेरे साथ रहेंगी और मैंने आपसे वादा किया था कि, मैं मुस्कुराता रहूंगा, नहीं मां। ऐसा लगता है कि, हम दोनों गलत थे।”

MAA

LETTER

(ये भी पढ़ें- सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता मां शर्मिला-बहन सोहा को देती थीं गाली, एक्टर ने किया था खुलासा)

फिलहाल, सीबीआई और एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय मौत मामले की जांच कर रही हैं। तो आपका एक्टर की बहन के इस बयान पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.