सुष्मिता सेन ने रेनी और अलीशा सेन के बाद एक बेटे को लिया गोद! बच्चों संग नजर आईं एक्ट्रेस

हाल ही में, एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को अपने बच्चों के साथ स्पॉट किया गया। अफवाहें हैं कि, उन्होंने एक और बच्चे को गोद लिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सुष्मिता सेन ने रेनी और अलीशा सेन के बाद एक बेटे को लिया गोद! बच्चों संग नजर आईं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अपनी खूबसूरती और मृदुल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने साल 1994 में 'मिस यूनिवर्स' का ताज अपने नाम करके भारत देश को गौरवान्वित किया है। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। हालांकि, कम उम्र में दो बच्चों को गोद लेने के उनके निर्णय ने लोगों का दिल जीत लिया था।

Sushmita Sen Miss Universe

सुष्मिता ने कई बार इस बात का खुलासा किया है कि, उनके बच्चे असाधारण हैं, क्योंकि वे उनके दिल से पैदा हुए हैं न कि गर्भ से। जहां उनकी बड़ी बेटी रेनी ने उनके नक्शेकदम पर चलते हुए बॉलीवुड में कदम रखा है, वहीं उनकी छोटी बेटी अलीशा अभी पढ़ाई कर रही हैं।

Sushmita Sen Family

(ये भी पढ़ें: मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज के साथ 27 जनवरी को गोवा में करेंगी शादी! जानें वेडिंग डीटेल्स)

हाल ही में, 'पिंकविला' की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि, सुष्मिता सेन ने तीसरे बच्चे को गोद लिया है। जी हां, एक्ट्रेस ने एक बेटे को गोद लिया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अभिनेत्री को हाल ही में, अपने बच्चों के साथ स्पॉट किया गया, इस दौरान उनके साथ एक बेटा भी दिखाई दिया। इसे देखने के बाद गपशप करने वालों ने इसके बारे में बात करना शुरू कर दिया है कि, एक्ट्रेस ने एक बेटे को भी गोद ​ले लिया है। यहां देखें इसकी झलकियां।

(ये भी पढ़ें: सुष्मिता सेन की लव लाइफ: विक्रम भट्ट से रोहमन शॉल तक 10 लोगों को किया डेट, लेकिन अभी नहीं की शादी)

इससे पहले, 'आईएएनएस' के साथ एक साक्षात्कार में सुष्मिता ने साझा किया था कि, लोगों को लगता था कि, 'बच्चे को गोद लेना' दान का एक महान कार्य है। लेकिन एक्ट्रेस ने मातृत्व को अपनाकर खुद को सुरक्षित रखा है और इसने उनके जीवन को स्थिर कर दिया है। खूबसूरत एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम फीड पर एक नज़र डालें तो, आप इस बात से सहमत होंगे कि, उनकी बेटियां उनकी लाइफ जर्नी को परिभाषित करती हैं।

sushmita

खैर, हम एक्ट्रेस द्वारा बच्चे​ को गोद लेने के उनके फैसले की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे, आपको सु​ष्मिता सेन का ये फैसला कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.