एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि, वह अर्सलान गोनी (Arslan Goni) को डेट कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। लेकिन दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है, जो इस बात पर मुहर लगाने का काम करते हैं।
सुजैन खान को पहली शादी से 2 बच्चे ऋहान और ऋदान रोशन हैं। सुजैन अपने दोनों बच्चों की परवरिश अपने पूर्व पति ऋतिक रोशन के साथ मिलकर कर रही हैं। वह अपने दोनों बच्चों और पूर्व पति ऋतिक रोशन के साथ अच्छा संबंध रखती हैं।
(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या और पति अभिषेक संग 'कान्स 2022' के लिए रवाना, तस्वीरें आईं सामने)
16 मई 2022 को एक्ट्रेस सोनल चौहान ने गोवा में अपने दोस्तों संग अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर उनकी बर्थडे पार्टी में सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने भी शिरकत की थी। दोनों ने साथ में काफी एंजॉय किया था। यहां देखें वो तस्वीरें।
(ये भी पढ़ें- प्रणिता सुभाष ने दक्षिण भारतीय पारंपरिक 'गोद भराई' सेरेमनी में पहनी येलो साड़ी, दिखीं खूबसूरत)
इसके अलावा, सुजैन खान ने भी इसी पार्टी की एक तस्वीर अपने इंस्टा हैंडल से पोस्ट की है। इस फोटो में वो अर्सलान के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं, अर्सलान भी अपनी लेडी लव को अपनी बाहों में थामे दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ''समुद्र तट हमेशा सिर्फ एक जगह नहीं होती, कभी-कभी यह एक अविश्वसनीय एहसास होता है।।''
इससे पहले भी सुजैन और अर्सलान को साथ देखा गया था। गोवा में सुजैन ने अपने रेस्तरां लॉन्च के लिए एक ग्रैंड पार्टी आयोजित की थी। इस पार्टी में अर्सलान के साथ उनके पूर्व पति ऋतिक रोशन भी अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ नजर आए थे। अर्सलान गोनी टीवी एक्टर अली गोनी के भाई हैं।
(ये भी पढ़ें- 'ये है मोहब्बतें' फेम रिब्बू मेहरा ने कीर्तिदा मिस्त्री संग किया रोका, लव स्टोरी और शादी पर की बात)
फिलहाल, हमें तो अर्सलान और सुजैन की ये तस्वीरें काफी पसंद आईं। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।