मां-बेटे का रिश्ता काफी ज्यादा खास होता है। जैसे बेटियां पापा की परी होती हैं, वैसे ही बेटे अपनी मां के लाडला होते हैं। इसी वजह से हर बेटा अपनी मां के काफी ज्यादा क्लोज होता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी हमने मां और बेटों की कई जोड़ियां देखी हैं, जो फैंस के बीच छाई रहती हैं। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुजैन खान (sussanne khan) भी अपने दोनों बेटों से काफी ज्यादा क्लोज हैं। वह अक्सर अपनी और अपने दोनों बेटों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इस बार भी सुजैन ने कुछ ऐसा ही किया है। सुजैन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने दोनों बेटों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।
इससे पहले, आप ये जान लीजिए कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान की शादी साल 2000 में हुई थी। शादी के बाद कपल के दो बच्चे हुए, जिनका नाम रिधान और रेहान है। ऋतिक और सुजैन बॉलीवुड के बेस्ट कपल की लिस्ट में शुमार थे, लेकिन ये लव बर्ड्स 2013 में तलाक लेकर अलग हो गए। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। फिलहाल, इसके पीछे की वजह का उन्होंने अभी तक खुलासा नहीं किया है। वहीं, तलाक के बावजूद भी दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है और अपने बच्चों के लिए अक्सर वे एक-दूसरे से मिलते देखे जाते हैं। सुजैन अपने बच्चों के साथ लॉकडाउन में ऋतिक के घर भी रहने के लिए गई थीं। इससे दोनों के बीच का बॉन्ड साफ नजर आता है। (ये भी पढ़ें: नेहा धूपिया ने लॉकडाउन में घटाया 21 किलो वजन, प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन की वजह से हुई थीं ट्रोल)
अब आपको सुजैन द्वारा शेयर की गई तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, सुजैन खान ने 5 फरवरी 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने दोनों क्यूट बेटों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि सुजैन खान के दोनों बेटे अपनी मां की गोद में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से दोनों बेटों को पकड़ रखा है। दूसरी तस्वीर काफी ज्यादा मजेदार है। इस तस्वीर में सुजैन, रिधान और रेहान तीनों ही खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान मम्मा सुजैन बेड पर उल्टी लेटी हुई हैं और उनका एक बेटा उन पर बैठा हुआ है। इस दौरान सुजैन के दोनों हाथ उनके बेटे ने पकड़ रखे हैं। वहीं, दूसरी बेटा अपनी मम्मा सुजैन को बचाने की कोशिश कर रहा है। तीसरी तस्वीर भी इसी मौके की है। इसमें सुजैन के ऊपर उनके दोनों बेटे लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान तीनों के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल है। (ये भी पढ़ें: राहुल वैद्य के लिए दिशा परमार ने 'बिग बॉस' में आने से किया इनकार, जानें अब कौन देगा सिंगर का साथ)
इस तस्वीरों को शेयर करते हुए सुजैन ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘मेरे दिल के राक्षस... जिन्होंने मेरा दिल खा लिया है।’ सुजैन की इन मजेदार तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसके साथ ही इस कैप्शन ने भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। (ये भी पढ़ें: 'रॉकस्टार' फेम सिंगर हर्षदीप कौर मार्च में बनने वाली हैं मां, बेबी बंप फ्लॉन्ट करके दी खुशखबरी)
सुजैन खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। इससे पहले भी वह कई बार अपने बच्चों के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर चुकी हैं। सुजैन ने बड़े बेटे रेहान रोशन के 14वें बर्थडे के मौके पर एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो को सुजैन ने अपने बेटे की कई तस्वीरों को जोड़कर बनाया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी और ऋतिक रोशन की तस्वीरें भी लगाई हैं।
खैर, सुजैन खान अपने बच्चों से बहुत प्यार करती हैं। वह अक्सर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आती हैं। तो आपको सुजैन खान द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।