स्वरा भास्कर ने पिता उदय के 70वें बर्थडे पर शेयर कीं थ्रोबैक फोटोज, लिखा 'पंख देने के लिए शुक्रिया'

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने पिता की जन्मदिन पर उनकी कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं। आइए देखते हैं वो तस्वीरें।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

स्वरा भास्कर ने पिता उदय के 70वें बर्थडे पर शेयर कीं थ्रोबैक फोटोज, लिखा 'पंख देने के लिए शुक्रिया'

पिता और बेटी का रिश्ता बेहद ख़ास होता है। वो पिता ही होते हैं, जो अपनी बेटी की इच्छाओं को पूरी करने के लिए जमीन-आसमां एक कर देते हैं। वहीं, एक बेटी के लिए हमेशा उसके पिता रोल मॉडल होते हैं। कुछ ऐसा ही रिश्ता बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और उनके पिता उदय भास्कर (Uday Bhasker) का भी है। आज यानी 02 मार्च को एक्ट्रेस के पिता का 70वां जन्मदिन है। इस ख़ास मौके पर स्वरा ने अपने पिता को उनके बर्थडे की खास अंदाज में बधाई दी है।

दरअसल, पिता के जन्मदिन पर स्वरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर उनकी कई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर उनकी एक जवानी और एक वर्तमान की तस्वीर को मिलाकर बनाया गया कोलाज है, जिसमें एक्ट्रेस के पिता के मुंह में सिगार नजर आ रहा है। इनमें से एक अन्य तस्वीर में वो मर्चेंट नेवी ऑफिसर की ड्रेस में अपनी ड्यूटी पर दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बाकी सभी उनकी जवानी की ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज हैं। आखिरी फोटो स्वरा के बचपन की है, जिसमें वो अपने पिता की गोद में बैठी हुई देखी जा सकती हैं। (ये भी पढ़ें: प्रत्युषा बनर्जी के एक्स BF राहुल राज सिंह ने फैमिली प्लानिंग पर कहा- 'ये मेरी पत्नी का फैसला होगा')

इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी 70th बर्थडे डैड। मैं आपकी बेटी होकर काफी धन्य और प्राउड हूं। मुझे जड़ें और पंख देने के लिए शुक्रिया। आप एक कूलेस्ट नाविक रहे हैं, और अब आप सबसे ज्यादा स्वैग के साथ एक सत्तर साल की अवस्था के इंसान हैं।” इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक रेड हार्ट की इमोजी भी बनाई है।

स्वरा भास्कर और उनके पिता अक्सर सोशल मीडिया पर मस्ती-मजाक करते रहते हैं। इससे पहले, 11 फरवरी 2021 को स्वरा के पिता सी उदय भास्कर ने अपने ट्वीट में किसी को जवाब देते हुए लिखा था, "त्रिची सिगार पीना"... 'जाने कहां गए वो दिन"...मैं अब दो कुशल जेलरों की सख्त निगरानी में हूं।" सी. उदय भास्कर ने इस ट्वीट में स्वरा और अपनी पत्नी को भी टैग किया था। इसके बाद स्वरा भास्कर ने भी उनके इस ट्वीट का जवाब देने में कोई देर नहीं की। (ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर के सौतेले पिता राजेश खट्टर के बेटे का क्यूट वीडियो आया सामने, मस्ती करते दिखे वनराज)

 

स्वरा ने अपने ट्वीट में लिखा था, “डैड! आपको यकीन है कि आप ट्विटर पर ऐसा करना चाहते हैं? घर में मम्मी को आपके निश्चित रणनीतिक विषयों पर 'वास्तविक विचारों' को बताने में खुशी होगी। उन्हें यह बताने में भी मजा आएगा है कि आप उन्हें सोशल मीडिया पर 'जेलर' क्यों कह रहे हैं। यह एक रणनीतिक मामलों की बातचीत है, जिसे मैं सुनना चाहती हूं!" स्वरा के इस ट्वीट को लोगों ने खूब पसंद किया था।

एक नेवी ऑफिसर की बेटी हैं स्वरा

जिनको नहीं पता उन्हें बता देते हैं कि, स्वरा भास्कर एक रिटायर्ड नेवी ऑफिसर चित्रापु उदय भास्कर की बेटी हैं। स्वरा की परवरिश दिल्ली में ही हुई है, इसके साथ ही, एक्ट्रेस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर और जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी में पढ़ाई की है। स्वरा की मां इरा भास्कर भी JNU में सिनेमा स्टडीज की प्रोफ़ेसर हैं। (ये भी पढ़ें: बहन दिशा की हल्दी सेरेमनी में हिमांश कोहली ने किया डांस, वीडियो में दिख रही फैमिली की खुशी)

अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने ‘रांझणा’, ‘गुजारिश’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग कर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। इसके अलावा, वो ट्विटर पर सरकार की आलोचनाओं और अपने विचारों को निडर होकर सामने रखने के लिए जानी जाती हैं। इसके चलते वो ज्यादातर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं।

फ़िलहाल, हम भी स्वरा के पिता को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए फोटोज कैसे लगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।  

(फोटो क्रेडिट- स्वरा भास्कर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.