Swara Bhasker ने फहद संग अपनी शादी में अपनाया तेलुगु ब्राइडल लुक, पहनी 94,000 रुपए की रेड साड़ी

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने 13 मार्च 2023 को परंपराओं का पालन करते हुए एक-दूसरे से शादी की। शादी के लिए अभिनेत्री ने तेलुगु ब्राइडल लुक अपनाया था। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Swara Bhasker ने फहद संग अपनी शादी में अपनाया तेलुगु ब्राइडल लुक, पहनी 94,000 रुपए की रेड साड़ी

फेमस एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और 'समाजवादी पार्टी' के नेता फहद अहमद ने 13 मार्च 2023 को अपनी परंपराओं का पालन करते हुए एक-दूसरे से शादी कर ली। शादी का उत्सव 12 मार्च 2023 को उनकी मस्ती भरे हल्दी समारोह के साथ शुरू हुआ, उसके बाद मेहंदी और संगीत समारोह हुए। बता दें कि स्वरा और फहद ने 6 जनवरी 2023 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज करके एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।

swara

स्वरा भास्कर ने अपनी शादी में बिखेरा तेलुगु ब्राइडल वाइब्स 

13 मार्च 2023 को स्वरा भास्कर ने अपने जीवन के प्यार फहद अहमद के साथ अपनी शादी की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टा हैंडल पर रीपोस्ट किया। तस्वीरों में एक्ट्रेस तेलुगु ब्राइडल अटायर में मंत्रमुग्ध कर देने वाली लग रही थीं। उन्होंने टेंपल ज्वेलरी के साथ एक लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें एक नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, एक स्लीक नथ, माथा पट्टी, मांग टीका और लाल चूड़ियां शामिल थीं।

swara wedding

swara wedding

एक सिंपल बन हेयरडू, डिफाइन्ड आइब्रो, कोहल-रिम वाली आंखें, न्यूड लिपस्टिक और एक विशिष्ट रूप से डिजाइन की हुई बिंदी ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। साथ ही उनके चेहरे पर ब्राइडल ग्लो भी साफ नजर आ रहा था। दूसरी ओर, फहद ने धारीदार सफेद कुर्ता और गोल्डन नेहरू जैकेट पहना था।

swara wedding

swara wedding

कुछ शोध करने पर हमने पाया कि स्वरा की खूबसूरत लाल रंग की साड़ी 'रॉ मैंगो' लेबल की है। कौरवी बनारसी सिल्क ब्रोकेड साड़ी में कुछ गोल्डन मोटिफ्स और एक हैवी मैचिंग बॉर्डर के साथ बूटी वर्क हुआ है। साड़ी की कीमत 94,800 रुपए है और यह ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

swara

स्वरा भास्कर और फहद अहमद का मेहंदी फंक्शन

12 मार्च 2023 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर स्वरा भास्कर ने फहद अहमद के साथ अपने मेहंदी समारोह से शानदार झलकियों की एक सीरीज साझा की थी। इस इवेंट के लिए स्वरा ने एक नारंगी रंग की अनारकली पहनी थी, जिस पर मिरर वर्क हुआ था।

swara

उन्होंने अपने लुक को ब्रॉड मांग टीका और मैचिंग झुमकों से पूरा किया था। कुछ तस्वीरों में हम उनकी और फहद की शानदार मेहंदी की एक झलक भी देख सकते हैं। स्वरा को अपने हाथ पर मोर की खूबसूरत मेहंदी लगवाते हुए देखा गया। वहीं फहद ने अपनी दुल्हनिया के नाम की मेहंदी लगाई थी। स्वरा भास्कर के हल्दी रस्म की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

swara

स्वरा भास्कर और फहद अहमद का संगीत

12 मार्च 2023 को मेहंदी समारोह के तुरंत बाद स्वरा और फहद ने अपना संगीत समारोह मनाया था। इस इवेंट में दोनों ग्रीन कलर के आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे थे। जहां स्वरा ने हैवी कढ़ाई वाला ग्रीन कलर का लहंगा-चोली पहना था, वहीं फहद हरे रंग के बंदगला सूट में हैंडसम लग रहे थे।

swara

स्वरा ने अपने लुक को मल्टी-कलर्ड स्टोन-एम्बेडेड ज्वेलरी के साथ पूरा किया था, जिसमें एक नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और कड़े शामिल थे। इसके अलावा सिंपल साइड-पार्टेड हेयरडू, न्यूड मेकअप, पिंक लिपस्टिक और एक बिंदी ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

swara

फिलहाल, हम स्वरा के ब्राइडल लुक के दीवाने हो गए हैं। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.