Swara Bhasker ने मेहंदी में पहना ऑरेंज अनारकली, संगीत में फहद अहमद संग ग्रीन ड्रेस में की ट्विनिंग

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद की शादी की रस्में जोरों पर चल रही हैं और होने वाली दुल्हन ने इसकी कुछ झलकियां साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Swara Bhasker ने मेहंदी में पहना ऑरेंज अनारकली, संगीत में फहद अहमद संग ग्रीन ड्रेस में की ट्विनिंग

लोकप्रिय अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और 'समाजवादी पार्टी' के नेता फहद अहमद जल्द ही पारंपरिक रूप से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी का उत्सव जोरों पर चल रहा है। इसकी शुरुआत 12 मार्च 2023 को इस जोड़े के मस्ती भरे हल्दी समारोह के साथ हुई।

swara

अब स्वरा ने अपनी मेहंदी और संगीत की मंत्रमुग्ध कर देने वाली झलकियों के साथ फैंस को खुश कर दिया है। बता दें कि स्वरा और फहद ने 16 फरवरी 2023 को 'स्पेशल मैरिज एक्ट' के तहत कोर्ट मैरिज करके कानूनी रूप से एक-दूसरे से शादी कर ली है।

swara

मेहंदी फंक्शन में अनारकली में नजर आईं स्वरा भास्कर

12 मार्च 2023 की शाम को अपनी इंस्टा स्टोरी पर स्वरा भास्कर ने फहद अहमद के साथ अपने मेहंदी समारोह से शानदार झलकियों की एक सीरीज साझा की। तस्वीरों में होने वाली दुल्हन नारंगी कलर की अनारकली में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिस पर मिरर वर्क किया गया था।

swara

उन्होंने अपने लुक को एक ग्लोइंग मेकअप के साथ कंप्लीट किया था, जिसमें डिफाइन्ड आइब्रो, ग्लिटरी आईशैडो, विंग्ड आईज, न्यूड लिपस्टिक और ब्लश्ड चीक शामिल थे। इसके साथ उन्होंने बड़ा मांगटीका व मैचिंग झुमके पहने थे और बालों को बन में बांध रखा था। कुल मिलाकर वह एकदम परफेक्ट लग रही थीं।

swara

swara

दूल्हे फहद अहमद ने फ्लॉन्ट की स्वरा के नाम की मेहंदी

स्वरा द्वारा साझा की गई अन्य स्टोरीज में हम उनकी और फहद की शानदार मेहंदी की झलक देख सकते हैं। स्वरा को अपने हाथ पर मोर की खूबसूरत मेहंदी लगवाते हुए देखा गया। दूसरी ओर, फहद ने ट्रेंड सेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ा, क्योंकि वह अपनी होने वाली दुल्हनिया के नाम की मेहंदी को फ्लॉन्ट करते नजर आए।

swara

swara

swara

स्वरा भास्कर-फहद अहमद ने 'संगीत' में ग्रीन ड्रेस में की ट्विनिंग

मेहंदी समारोह के तुरंत बाद स्वरा और फहद ने अपना संगीत सेलिब्रेट किया। इस इवेंट के लिए प्यार में पागल कपल ग्रीन ड्रेस में ट्विनिंग कर रहा था। जहां स्वरा ने हैवी कढ़ाई वाला ग्रीन कलर का लहंगा चोली पहना था, वहीं फहद हरे रंग के बंदगला सूट में हैंडसम लग रहे थे।

swara

स्वरा ने अपने लुक को मल्टी-कलर्ड स्टोन-एम्बेडेड ज्वेलरी के साथ पूरा किया था, जिसमें एक नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और कड़े शामिल थे। इसके अलावा सिंपल साइड-पार्टेड हेयरडू, न्यूड मेकअप, पिंक लिपस्टिक और एक बिंदी ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

swara

स्वरा भास्कर की हल्दी सेरेमनी

इसके पहले, स्वरा भास्कर और फहद अहमद के हल्दी सेरेमनी की झलकियां सामने आई थीं, जिसे खुद स्वरा ने ही शेयर की थीं। तस्वीरों में कपल को रंग-बिरंगे गुलाल के साथ हल्दी में सराबोर देखा गया। इवेंट के लिए स्वरा ने चिकनकारी शरारा सेट के साथ मल्टीकलर बंधनी दुपट्टा पहना था। दूसरी ओर, फहद ने मैचिंग सफेद कुर्ता-पायजामा में अपनी लेडीलव को कॉम्प्लीमेंट किया था। सभी तस्वीरें व वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

swara

फिलहाल, हमें स्वरा और फहद की शादी की तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको एक्ट्रेस की मेहंदी और संगीत की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.