'TMKOC' की मुनमुन दत्ता ने शेयर कीं ट्रांसफॉर्मेशन लुक की फोटोज, वजन घटाने के राज का भी किया खुलासा

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता ने हाल ही में, अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक की कुछ फोटोज शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'TMKOC' की मुनमुन दत्ता ने शेयर कीं ट्रांसफॉर्मेशन लुक की फोटोज, वजन घटाने के राज का भी किया खुलासा

टीवी इंडस्ट्री का सबसे पसंदीदा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' चश्मा पिछले करीब 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के हर एक किरदार की अपनी एक खास पहचान है। वहीं, शो में 'बबीता जी' का रोल प्ले कर रहीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक से फैंस को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में खुलासा किया है कि, कैसे उन्होंने नियमित व्यायाम और स्पेशल डाइट का पालन करके खुद को फिट किया। आइए आपको दिखाते हैं उनकी लेटेस्ट फोटोज।

Munmun Dutta

दरअसल, ग्लैमरस और बोल्ड एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने 12 नवंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी पहले और अब ​की तस्वीर का एक कोलाज भी है। इसमें फर्क साफ नजर आ रहा है। तस्वीरों में एक्ट्रेस ट्रेडिशनल और हालिया फोटो में जिम वियर में नजर आ रही हैं।

(ये भी पढ़ें- 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के किरदारों के रियल लाइफ पार्टनर्स, जानें कौन हैं 'जेठालाल' की पत्नी?)

तस्वीर के साथ मुनमुन ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नियमित एक्सरसाइज के साथ विशेष तरह का डाइट शामिल किया और मेरे शरीर में होने वाले बदलाव को महसूस किया। अच्छी बात यह थी कि, चार महीने वर्कआउट नहीं करने के बाद मैं फिर से लगातार वर्कआउट करने लगी। बदलाव को देखते और महसूस करते हुए, मैं अपने व्यस्त शेड्यूल में से जब भी संभव हो पाता है, एक्सरसाइज करने के अपने स्वभाव में वापस आ गई हूं। परफेक्ट बॉडी पाने के लिए लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन मैं ट्रैक पर हूं और ऐसा करने के लिए प्रेरित हूं। यह एक यात्रा होने जा रही है और मैं इसके लिए उत्सुक हूं।"

munmun datta

हाल ही में, मुनमुन दत्ता ने एक नया घर खरीदा है। उन्होंने बीते दिनों सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इस खुशखबरी को साझा की थी। मुनमुन ने 8 नवंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नए घर में सेलिब्रेट की गई दिवाली समारोह की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, मुनमुन ने पिंक कलर के लहंगे के साथ येलो कलर का सीक्विन्ड ब्लाउज पहना हुआ है, इसमें वह बेहद सुंदर लग रही हैं। मुनमुन ने इन तस्वीरों के जरिए अपने नए घर और बालकनी की झलक फैंस को दिखाई है, जोकि रोशनी से जगमगा रही है। 

(ये भी पढ़ें- जेठालाल से दयाबेन तक, एक एपिसोड के इतने रुपए लेते हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सितारे)

मुनमुन ने तस्वीरें शेयर कर नया घर खरीदने की खुशी का खुलासा किया था। फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "नया घर नई शुरुआत. इस तरह एक देर से दीवाली पोस्ट। नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। एक बिजी शूटिंग शेड्यूल के बीच, बहुत बीमार पड़ गई, ठीक भी हो गई। लेकिन अपने नए घर में एक नई जर्नी शुरू करने के लिए बिल्कुल एक्साइटेड हूं और एक सपना सच हो गया। सोशल मीडिया से बहुत जरूरी ब्रेक लिया, मां और मेरे सबसे करीबी लोगों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया, उनके साथ अपने तरीके से एक शांतिपूर्ण दिवाली मनाई। मैं आज जहां भी हूं, बिना किसी मदद के ग्राउंड जीरो से शुरू करके यहां तक पहुंची हूं। इस पर मुझे खुद पर बहुत गर्व है। मेरी मेहनत और ईमानदारी रंग लाई और मैं धन्य हूं। आशा है कि, आप सभी की दिवाली शानदार रही होगी।" 

munmun datta

कुछ महीनों पहले, मुनमुन दत्ता के अपने से नौ साल छोटे को-एक्टर राज अनादकट के साथ लिंकअप की अफवाहें सामने आई थीं। जिसके बाद उन्हें इंटरनेट पर बेरहमी से ट्रोल किया गया था, लेकिन मुनमुन ने झूठी खबरों और ट्रोलर्स को फेक न्यूज फैलाने पर जबरदस्त पलटवार किया था।

Munmun Dutta And Raj Anadkat

फिलहाल, मौजूदा समय में एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपनी लाइफ के अच्छे फेज को एंजॉय कर रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.