Taimur Ali Khan Birthday: बेहद खास होगा इस बार तैमूर का बर्थडे, इस जगह करेंगे सेलिब्रेट

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) 20 दिसंबर को अपना तीसरा बर्थडे मनाने वाले हैं। इस बार तैमूर मुंबई में अपना बर्थडे मनाएंगे। बर्थडे के लिए तैमूर पहले ही किसी खास चीज की डिमांड कर चुके हैं। करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने उनकी डिमांड को लेकर खुलासा किया है।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

Taimur Ali Khan Birthday: बेहद खास होगा इस बार तैमूर का बर्थडे, इस जगह करेंगे सेलिब्रेट

मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे अनोखे और गहरे रिश्ते में से एक होता है। ये वो अटूट रिश्ता हैं जिसे शब्दों में बयां कर पाना थोड़ा मुश्किल हैं। तभी तो बच्चे की जरा सी आह भी मां के सीने में खंजर की तरह चुभती हैं वहीं अपनी मां को किसी परेशानी में देख बच्चे का दिल भी कांप उठता हैं। मां की कोख से लेकर बड़े होने तक मां और बच्चे के रिश्ते में काफी बदलाव आते हैं, लेकिन एक चीज ऐसी है जो कभी नहीं बदलती और वो है दोनों के बीच का प्यार। मां अपने बच्चे के लिए वो हर काम करती है, जिससे उसे खुशी मिले। ऐसे में अब वो चाहे कितना भी बिजी क्यों न हो, लेकिन अपने लाडले या लाडली की हर खुशी को पूरा करने के लिए उसके पास समय ही समय हैं। कुछ ऐसा ही प्यारा सा रिश्ता हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और उनके छोटे नवाब तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के बीच में।

दरअसल, आने वाले इस 20 दिसंबर को तैमूर अली खान यानि टिमटिम पूरे तीन साल के पूरे हो जाएंगे। अब जनाब जब बर्थडे बॉलीवुड के नन्हें सुपरस्टार का है तो ऐसे में कुछ तो खास होगा ही। इस बार तैमूर का बर्थडे मुंबई में ही सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि मम्मी करीना और पापा सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इस बार अपनी-अपनी फिल्मों में काफी बिजी हैं। करीना फिल्म ‘गुड न्यूज’ (Good Newwz) के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं तो पापा सैफ तानाजी द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) में नजर आने वाले हैं, जोकि 10 जनवरी 2020 को रिलीज़ होगी। (ये भी पढ़ें: किसी खूबसूरत महल से कम नहीं है अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना का घर, यहां देखिए तस्वीरें)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

तैमूर के बर्थडे की बात करें तो उनके स्पेशल डे को और भी स्पेशल बनाने के लिए कपूर और पटौदी खानदान ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिछली बार तैमूर का बर्थडे साउथ अफ्रीका में मनाया गया था, लेकिन इस बार करीना और सैफ के बिजी शेड्यूल के कारण प्रिंस टिम के बर्थडे का सेलिब्रेशन मुंबई में ही होगा।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने इस बात का खुलासा किया कि इस बार तैमूर का बर्थडे यही (मुंबई) ही मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तैमूर ने इस बार अपने बर्थडे पर दो केक की डिमांड की है। इस बार तैमूर के बर्थडे पर करीना और सैफ मुंबई में ही होंगे। ऐसे में तीनों बेहतरीन फैमिली एक साथ टाइम बिताने वाले हैं। साथ ही, तैमूर के लिए सैफ रॉयल पार्टी भी रखेंगे। (ये भी पढ़ें: सानिया मिर्जा की बहन अनम ने अपने रिसेप्शन पर ढहाया कहर, दूल्हे राजा संग कुछ यूं आईं नजर)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

अपनी बात को जारी रखते हुए करीना ने आगे बताया कि इस बार तैमूर अपने 8-10 दोस्तों के साथ गेट टू गेदर करेंगे। बेबो ने मजाक में कहा वह एक कपूर हैं। करीना ने बताया, तैमूर ने इस बार अपने बर्थडे पर दो केक की डिमांड की है। इसमें से एक केक संता (Santa Clause) वाला होगा, जबकि दूसरा हल्क (Hulk) वाला होगा। आपको बता दें कि तैमूर अली खान बेहद पॉपुलर स्टार किड हैं। अक्सर ही तैमूर की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। उनकी फैन फोलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। इतना ही नहीं उनका टिम नाम भी उनके फैंस की ही देन हैं।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

आपको बताते चलें कि पिछले साल याहू ने सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनालिटी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में तैमूर अली खान भी शामिल था। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.