जब अब्बा सैफ अली खान के सामने बाहें फैलाकर खड़े हो गए तैमूर अली खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सैफ से उनकी गोद में चढ़ने की दरख्वास्त कर रहे हैं। देखिए वो वीडियो।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

जब अब्बा सैफ अली खान के सामने बाहें फैलाकर खड़े हो गए तैमूर अली खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जब भी मशहूर स्टार किड्स की बात होती है तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के नन्हें नवाब तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का जरुर होता है। दरअसल वो भी अपने पेरेंट्स की तरह काफी फेमस हैं। यही वजह है कि आए दिन पटौदी खानदान के सबसे छोटे सदस्य अक्सर ही अपनी क्यूट हरकतों से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि उनकी स्टाइल फैंस और पैपराजी के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। यही नहीं, तैमूर अभी महज तीन साल के हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके नाम के तमाम फैन पेज मौजूद हैं, जिनसे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी फैन फोलोइंग कितनी जबरदस्त है।  

वैसे हाल-फ़िलहाल में भी तैमूर सुर्खियां बटोर रहे थे क्योंकि कयास लगाए जा रहे थे कि वो पढ़ाई के लिए बाहर जाएंगे। दरअसल पटौदी खानदान की परंपरा है कि परिवार के सभी बच्चे बाहर जाकर पढ़ाई करेंगे। आपको बता दें कि सैफ अली खान के पिता और तैमूर के दादा मंसूर अली खान पटौदी ने अपनी पूरी पढ़ाई इंग्लैंड में की थी। यही नहीं, सैफ और उनकी बहनों ने भी इंग्लैंड से पढ़ाई पूरी की थी। इस परंपरा को जारी रखते हुए सैफ के बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान ने भी इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल से ही शिक्षा प्राप्त की। इसलिए अब कयास लगाए जा रहे हैं कि तैमूर अली खान के साथ भी ऐसा हो सकता है। (ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट तो अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को किया किस, देखिए उनके डबल डेट की तस्वीर)

माना जा रहा है कि करीना भी अपने जिगर के टुकड़े को बोर्डिंग स्कूल भेजना चाहती हैं। करीना कपूर खान को लगता है कि तैमूर को हद से ज्यादा मीडिया की अटेंशन मिल रही है, जिसकी वजह से वो उन्हें वहां भेजना चाहती हैं, लेकिन तैमूर को बोर्डिंग भेजने के मामले में सैफ अली खान की राय दूसरी है। उनका कहना है कि सारा और इब्राहिम के साथ वो ज्यादा से ज्यादा समय नहीं बिता पाए थे क्योंकि वो दोनों बोर्डिंग में पढ़ते थे। ऐसे में सैफ बेटे तैमूर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। ऐसे में अब देखना ये है कि क्या वाकई तैमूर इंग्लैंड जाते हैं या फिर यही रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। (ये भी पढ़ें: Mala Sinha Love Story: एक वक्त ऐसा भी आया जब अपने ही पति से करनी पड़ गईं तीन शादियां, यहां जानिए)

वहीं, एक बार फिर तैमूर अली खान अपनी क्यूट हरकतों के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना कपूर अपने लाडले तैमूर के साथ कार से उतरती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन कुछ समय में ही वहां करीना और तैमूर के साथ सैफ अली खान भी कार से उतरते हैं, जिन्हें देखकर तैमूर अपनी बाहें फैलाकर अपने अब्बा से उन्हें गोद में लेने की दरख्वास्त करते हैं। मगर सैफ पहले ही अंदर चले जाते हैं। ऐसे में तैमूर का अब्बा की गोद में चढ़ने का प्लान ख़राब हो जाता है। हालांकि, फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: जब फिजिक्स की कोचिंग क्लास से बन गई आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की लव केमिस्ट्री, जानिए यहां)

वैसे तैमूर अली खान की करीना कपूर खान और सैफ अली खान के साथ की ये वीडियो फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको ये वीडियो कैसा लगा, हमें हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.