तैमूर अली खान का बर्थडे: सर्कस घूमने से लेकर बहन राहा से मिले गिफ्ट तक, जानें क्या है खास

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तैमूर अली खान का छठा बर्थडे काफी खास होने वाला है, क्योंकि सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने बेटे के लिए काफी सारी प्लानिंग की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

तैमूर अली खान का बर्थडे: सर्कस घूमने से लेकर बहन राहा से मिले गिफ्ट तक, जानें क्या है खास

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान के शहजादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आज यानी 20 दिसंबर 2022 को अपना छठा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। तैमूर के बर्थडे को ग्रैंड इवेंट बनाने के लिए लविंग पैरेंट्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लंदन और स्विट्जरलैंड वेकेशन से लेकर सर्कस घूमने तक, कपल ने अपने बेटे के लिए बहुत कुछ प्लान किया है। हाल ही में, सैफ अली खान ने अपने बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन की प्लानिंग पर बात की है। 

kareena kapoor khan

सैफ अली खान ने तैमूर के बर्थडे पर पूरे एक हफ्ते तक चलने वाले जश्न की तैयारी की है, जिसमें स्विट्जरलैंड का टूर भी शामिल है। उनके शब्दों में, "हम लंदन में हैं और हम स्ट्रैटफ़ोर्ड में देश की ओर जा रहे हैं। हम कुछ पुराने स्कूल के दोस्तों के साथ एक छोटा सा घर किराए पर लेंगे। टिम हमारे साथ थोड़ा अच्छा समय बिताएंगे... सर्कस... एक शांतिपूर्ण डिनर और एक मेला घूमने की प्लानिंग है। हम परिवार के साथ जन्मदिन मनाने जा रहे हैं।"

kareena kapoor khan

खैर, तमाम राइड्स, गेम्स और मौज-मस्ती के अलावा, यह भी बताया गया है कि तैमूर को अपने परिवार और दोस्तों से बर्थडे पर ढेर सारे गिफ्ट्स मिले हैं। इनमें से एक गिफ्ट बेहद खास है, जो तैमूर को उनकी नई बहन राहा कपूर से मिला है। जी हां, सही सुना आपने। राहा की मां आलिया भट्ट ने मार्वल के कैरेक्टर्स के लिए तैमूर के प्यार को ध्यान में रखते हुए राहा की ओर से उन्हें कुछ मनमोहक कस्टमाइज्ड मार्वल उपहार भेजे हैं।

raha kapoor

तैमूर के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तैमूर की एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह क्रोइसैन (डिश) को खाते हुए नजर आ रहे थे। यह फोटो करीना की फोटो से मिलती-जुलती है, जिसमें एक्ट्रेस भी क्रोइसैन को खाती हुई दिख रही थीं। ये दोनों फोटो मां-बेटे के क्रोइसैन के प्रति प्यार को जाहिर करने के लिए काफी है।

taimoor ali khan

kareena kapoor khan

इससे पहले, बीते दिनों करीना और सैफ ने अपने राजकुमार के लिए प्री-बर्थडे बैश का आयोजन किया था, जिसमें तैमूर के पसंदीदा शो 'स्टार वार्स' को ध्यान में रखते हुए पार्टी होस्ट की गई थी। इस पार्टी में हमें रोबोट पुतलों से लेकर स्पेसशिप एंट्री व अनोखे केक तक की झलक देखने को मिली थी। यहां तैमूर ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में केक काटा था। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

taimoor ali khan

फिलहाल, हम भी तैमूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं और साथ ही हमें तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की और झलकियां देखने का इंतजार है। तो आपका इस पर कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.