दिवाली पर तैमूर ने पिता सैफ अली खान को लगाई आवाज, कहा- 'अब्बा...यहां आना जरा'

दिवाली के त्योहार पर एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें तैमूर अपने अब्बा को अवाज लगा रहे हैं। तो आइए देखें वो वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

दिवाली पर तैमूर ने पिता सैफ अली खान को लगाई आवाज, कहा- 'अब्बा...यहां आना जरा'

देशभर में 14 नवंबर 2020 को बड़े ही धूमधाम से दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। इस खास मौके पर तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने भी अपनी अपकमिंग मूवी 'भूत पुलिस (Bhoot Police)' की टीम के साथ सभी को दिवाली की बधाई दी है। इसका एक वीडियो एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में सैफ के लाडले बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की आवाज आ रही है। तो आइए आपको बताते हैं कि तैमूर वीडियो में क्या कह रहे हैं?  

दरअसल, सैफ अली खान ​इन दिनों फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग के लिए दिवाली के पहले से ​ही हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मौजूद हैं। इस खास मौके पर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी अपने बेटे तैमूर (Taimul Ali Khan) के साथ धर्मशाला पहुंची, और वहीं पर दिवाली का जश्न मनाया। तो वहीं, सैफ अली खान ने भी  'भूत पुलिस' की टीम (अर्जुन कपूर, जैकलिन फर्नांडिस और यामी गौतम) के साथ एक वीडियो के माध्यम से सभी को दिवाली की बधाई दी। इसका वीडियो अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। खास बात ये है कि इस वीडियो में सैफ के लाडले बेटे तैमूर अली खान की आवाज आ रही है।

वीडियो में 'भूत पुलिस' की टीम फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं, तभी पीछे से तैमूर, अपने अब्बा सैफ अली खान को आवाज लगाते हुए कहते हैं- 'अब्बा...यहां आना जरा।' इस पर सैफ जवाब में कहते हैं- 'हां, एक सेकेंड।' हालांकि, वीडियो में तैमूर नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज जरूर सुनी जा सकती है। वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा है- 'सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।' यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और फैंस इस पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट करीना ने पति सैफ व बेटे तैमूर संग ऐसे मनाई दिवाली, माथे पर बिंदी लगाए दिखी एक्ट्रेस)

करीना ने शेयर किया था ये वीडियो

दिवाली के मौके पर करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ एक खूबसूरत बूमरैंग वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में प्रेग्नेंट करीना अपनी फैमिली के साथ अलाव जलाकर साथ में बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं, करीना के बीच तैमूर बैठे हुए हैं और क्यूट अंदाज में कुछ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, ''आप सभी को दिवाली की शुभकामना, खुश रहिए, सुरक्षित रहिए।'' 

मलाइका अरोड़ा भी हैं करीना के साथ

धर्मशाला में करीना कपूर और तैमूर के साथ ही मलाइका अरोड़ा भी मौजूद हैं। करीना ने अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा के साथ भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर धर्मशाला में दिवाली मनाने की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में करीना सफेद सूट में बिंदी लगाए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। (ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाया सोहा अली खान की बेटी इनाया का दिवाली लुक, फोटो में लग रही हैं बेहद क्यूट)

पिछले साल यूं मनाई थी दिवाली

पिछले साल 27 अक्टूबर 2019 को दिवाली के दिन पूरा पटौदी परिवार करिश्मा कपूर के ऑफिस में लक्ष्मी पूजा के लिए इकट्ठा हुआ था। इस दौरान तैमूर भी पिंक और व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा में बेहद जच रहे थे। यहीं नहीं, बीते साल दिवाली के जश्न को डबल करने के लिए इस फेस्टिवल से एक रात पहले सैफ और करीना ने एक शानदार पार्टी भी रखी थी। इस पार्टी में करिश्मा कपूर, सोनम कपूर और अमृता अरोड़ा जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की थी।  (ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने बेटी समीशा के साथ मनाई पहली दिवाली, बेटे वियान व पति राज कुंद्रा ने ऐसे की पूजा)

फिलहाल, करीना कपूर खान प्रेग्नेंट हैं, ऐसे में तैमूर अली खान के साथ खेलने वाला नन्हा मेहमान बहुत जल्द घर में कदम रखने वाला है। तो आने वाली दिवाली इस परिवार के लिए और भी खास होगी। क्योंकि तब तैमूर की भाई या बहन उनके साथ मौजूद होगी। तो आपको अर्जुन कपूर द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.