करीना कपूर-सैफ अली खान संग बर्फीली वादियों में यूं एन्जॉय कर रहे हैं तैमूर अली खान, देखें तस्वीरें

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान (Saif Ali Khan) के साथ इन दिनों वेकेशन पर निकली हुई हैं। जहां से कपूर और खान परिवार की कुछ फोटोस जमकर वायरल हो रही हैं।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

करीना कपूर-सैफ अली खान संग बर्फीली वादियों में यूं एन्जॉय कर रहे हैं तैमूर अली खान, देखें तस्वीरें

साल 2019 खत्म होने में महज कुछ ही दिन बाकी है। नए साल यानि 2020 की शुरुआत से पहले कुछ बॉलीवुड सेलेब्स अपने पूरे परिवार संग वेकेशन मानने के लिए विदेशों के दौरे पर निकल चुके हैं। इन्हीं सेलेब्स में से एक हैं बॉलीवुड का कपूर और खान परिवार, जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों स्विट्जरलैंड में अपने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan)  बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और बहन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के साथ वेकेशन पर गई हुईं हैं। तीनों-चारों की वेकेशन से जुड़ी तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। तस्वीरों में तैमूर अपने वेकेशन के दौरान काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि करीना कपूर की हाल ही में फिल्म गुड न्यूज रिलीज हुई है, जोकि बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है।

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों फैमिली संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की खास तस्वीरें सामने आई है जिसमें उनके साथ सैफ अली खान, करिश्मा कपूर और लाडले तैमूर दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं तैमूर की मासी करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें पूरा खान परिवार और वो फुल वेकेशन के मूड में नजर आ रही हैं। करिश्मा कपूर की इन तस्वीरें को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों की सबसे खास बात है कि इन तस्वीरों में तैमूर अली खान बेहद क्यूट दिखाई दे रहे हैं। तैमूर इन तस्वीरों में अपनी मां और मौसी के साथ दिखाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: दीया मिर्जा को था पति साहिल सांगा से बेहद प्यार, इसके बाद भी दोनों ने क्यों खत्म किया अपना रिश्ता)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

फिल्म गुड न्यूज धमाकेदार ओपनिंग के बाद करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फैमिली संग छुट्टियां मना रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस स्विट्जरलैंड के बीचों बीच बर्फ की सफेद चादर में बेटे तैमूर और पति सैफ संग इन बर्फीली वादियों का लुफ्त उठा रही हैं। इतना ही इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक तस्वीर में सैफ अली खान और करीना कपूर कपल गोल्स देते हुए नजर आए हैं। तस्वीर में सैफ अली खान ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है। वहीं, करीना कपूर मल्टी कलर की जैकेट में काफी अच्छी लग रही हैं।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

इसके साथ अपने मम्मी-पापा की तरह ही तैमूर अली खान भी बर्फ का मजा उठाते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। जो तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें तैमूर बर्फ पर चलने वाली गाड़ी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों में तैमूर रेड कलर के जैकेट और ब्लू कलर के पैंट में दिखाई दे रहे हैं। तैमूर की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। उनके साथ उनकी मम्मी करीना कपूर खान और मासी करिश्मा कपूर भी हैं। सबसे पहले तो आप ये खूबसूरत तस्वीरें देखिए।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

26 दिसंबर को करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपनी-अपनी फिल्म के प्रमोशन के काम को पूरा करने के बाद अपने बेटे तैमूर संग वेकेशन के लिए मुंबई से स्विट्जरलैंड रवाना हो गए थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर करीना कपूर का जबरदस्त लुक देखने को मिला था। करीना कपूर ग्रे और ब्लैक कलर की स्वेट शर्ट, ब्लैक कलर की जींस और ब्राउन कलर की काउबॉय हैट पहने हुए नजर आईं। वहीं, सैफ अली खान चेक शर्ट और ब्लैक कलर की पैंट में काफी जच रहे थे। (ये भी पढ़ें: पंकज उधास की बेटी नायब ने ओजस अधिया संग की शादी, अनूप जलोटा समेत इन मेहमानों ने की शिरकत)

इस दौरान नन्हें तैमूर का एयरपोर्ट वाला एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो अपनी नैनी के कंधे पर सिर रखकर सोते हुए नजर आए थे। आपको बता दें कि ये पूरा परिवार न्यू ईयर नाईट को स्विट्जरलैंड में ही सेलिब्रेट करने वाला है।

इसके अलावा 20 दिसंबर को नन्हें तैमूर अली खान का बर्थडे बेहद ही धूमधाम तरीके से सेलिब्रेट किया गया। उस दौरान भी करीना कपूर और सैफ अली खान का अलग ही अंदाज लोगों को देखने को मिला था। तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो उस वक्त जबरदस्त तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। नन्हें तैमूर बड़ी ही खुशी से अपनी क्रिसमस डेकोरेशन वाला केक काटते हुए नजर आए थे।  तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन के वक्त कई बॉलीवुड सेलेब्स उनकी खुशी को दोगुना करने वहां पहुंचे हुए थे। (ये भी पढ़ें: 'ये है मोहब्बतें' के करण पटेल-अंकिता भार्गव ने रखा बेटी का ये नाम, सेलेब्स दे रहे जमकर बधाई)

खैर, जो भी हमें तो हुडी पहने हुए नन्हें टिम काफी क्यूट लग रहे हैं। वैसे आपको पटौदी परिवार की स्विट्जरलैंड वेकेशन से जुड़ी ये तस्वीरें कैसे लगी हमें कमेंट करके जरुर बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।
 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.