करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान सॉकर खेलने के बाद दोस्त संग गपशप करते आए नजर, देखें वीडियो

हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह काफी क्यूट लग रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान सॉकर खेलने के बाद दोस्त संग गपशप करते आए नजर, देखें वीडियो

फेमस स्टार किड तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपने माता-पिता करीना कपूर खान और सैफ अली खान की तरह अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। 5 साल के तैमूर की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। उनकी तस्वीरें और वीडियोज जब भी सामने आते हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। हाल ही में, तैमूर का एक प्यारा वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

Taimur Ali Khan

पहले ये जान लीजिए कि, करीना और सैफ ने 20 दिसंबर 2016 को बेटे तैमूर का अपनी जिंदगी में स्वागत किया था। तैमूर जन्म के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए थे। तब से वह लोगों के दिलों पर राज करते हैं। करीना एक और बेटे की मां हैं। उनके दूसरे बच्चे का नाम जहांगीर अली खान है। करीना के दोनों बच्चे ही सोशल मीडिया सेंसेशन हैं।

(ये भी पढ़ें- परमिश वर्मा ने पत्नी गीत के बेबी शावर की तस्वीरें कीं शेयर, पिंक ड्रेस में लगीं बेहद खूबसूरत)

Kareena Kapoor with hubby and kids

अब आपको तैमूर का लेटेस्ट वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, करीना के लाडले बेटे टिम को 28 जुलाई 2022 को एक्टर निखिल द्विवेदी के बेटे शिवान निखिल द्विवेदी के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान तैमूर अली खान को सॉकर खेलने के बाद अपने दोस्त के साथ गपशप करते हुए देखा जा सकता है। बार्सा एकेडमी की ड्रेसेस में दोनों बेहद क्यूट लग रहे थे। बाद में तैमूर अपनी कार में बैठकर घर चले गए थे।

कुछ समय पहले तैमूर अपनी फैमिली के साथ लंदन में वेकेशन मनाने गए थे। 16 जुलाई 2022 को करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लंदन वेकेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अपने बेटे तैमूर के साथ आइस्क्रीम खाते हुए नजर आ रही थीं। इस दौरान बेबो पीले रंग के धारीदार को-ऑर्ड सेट में नज़र आई थीं, जिसमें वह बहुत सुंदर लग रही थीं। दूसरी ओर तैमूर ने एक स्माइली प्रिंटेड सफेद टी-शर्ट को ग्राफिक प्रिंटेड शॉर्ट्स के साथ कैरी किया था।

Kareena Kapoor with Taimur Ali Khan

Kareena Kapoor with Taimur Ali Khan

(ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ से जल्द शादी करना चाहती थीं दिशा पाटनी! ब्रेकअप की वजह आई सामने)

फिलहाल, आपको तैमूर का लेटेस्ट वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.