नानी के घर पहुंचते ही अम्मी करीना के सामने तैमूर अली खान ने किया भांगड़ा, वीडियो आया सामने

बॉलीवुड एक्टर (Saif Ali Khan) व करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का 'भांगड़ा डांस' काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए देखते हैं वीडियो।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

नानी के घर पहुंचते ही अम्मी करीना के सामने तैमूर अली खान ने किया भांगड़ा, वीडियो आया सामने

इस बात में कोई दो राय नहीं की बॉलीवुड एक्टर (Saif Ali Khan) व करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) काफी क्यूट हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस से लेकर मीडिया तक में होड मची रहती है। यही नहीं तैमूर वो स्टारकिड हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। इसी बीच हाल ही में सामने आया तैमूर का एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें वो 'भांगड़ा' करते हुए नजर आ रहे हैं।

Kareena Kapoor Khan, Saif Ali Khan and Taimur Ali Khan

दरअसल, हाल ही में करीना कपूर अपनी मां बबीता से मिलने उनके घर पहुंची थीं। यहां उनके साथ उनका बेटा तैमूर अली खान भी मौजूद था। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही तैमूर गाड़ी से उतरते हैं, तो उनकी मां उनका हाथ पकड़ लेती हैं। लेकिन चुलबुले तैमूर फोटोग्राफर्स को देखकर भांगड़ा करने लगते हैं। वहीं, जब इसके बाद करीना तैमूर को लेकर आगे बढ़ने लगती हैं, तो वो अपनी मां का हाथ छोड़कर कमर में हाथ रखकर खड़े हो जाते हैं। हालांकि, उनकी मां फिर दोबारा उनका हाथ पकड़कर उन्हें अंदर ले जाती हैं। (ये भी पढ़ें: सुशांत व अपनी मां को याद कर भावुक हुईं एक्टर की बहन मीतू, फोटो शेयर कर लिखा- 'दर्द बर्दाश्त नहीं...')

तैमूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस दौरान करीना ब्लैक एंड व्हाइट कलर के ट्रैक सूट में और तैमूर डेनिम शर्ट और पैंट में नजर आए। साथ ही कोरोना काल होने की वजह से दोनों के चेहरे पर मास्क भी देखे जा सकते हैं। (ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने जेठानी डेनियल को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की ये प्यारी तस्वीर)

Saif Ali Khan, Kareena Kapoor Khan and Taimur Ali Khan

इससे पहले 3 सितंबर 2020 को करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें तैमूर हाथ में एक पेंटिंग लिए नजर आ रहे हैं। ये पेंटिंग है लॉयन किंग की, जो उन्होंने खुद अपने हाथ से बनाई थी। रंग-बिरंगी इस तस्वीर में तैमूर ने अपनी कलाकारी बखूबी उतारी थी। तस्वीर में तैमूर अपने चेहरे के सामने खुद के द्वारा बनाई पेंटिंग लिए खड़े हैं, एक दूसरी फोटो में वो ऐसा टॉय दिखा रहे हैं, जो लॉयन किंग जैसा ही दिख रहा है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'जंगल का राजा कौन?' करीना ने इस कैप्शन में हंसने वाली इमोजी के जरिए ही तैमूर की पेंटिंग पर 100 नंबर दिए थे। इसके साथ ही करीना ने #InhousePicasso द्वारा तैमूर को इन हाउस पिकासो की उपाधि भी दी थी। (ये भी पढ़ें: माही विज ने शेयर की बेटी तारा के साथ क्यूट फोटोज, गोवा बीच पर मस्ती करते हुए आ रही हैं नजर)

तैमूर ने खिलौनों से बनाई थी गणपति बप्पा की तस्वीर

करीना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बेटे तैमूर अली खान की तारीफें करने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती। इसके पहले उन्होंने 'गणेश चतुर्थी' के मौके पर बेटे तैमूर अली खान की क्यूट तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने खिलौनों से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाई थी। करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दो फोटोज को शेयर की थी। पहली तस्वीर में छोटे तैमूर को आप भगवान गणपति के आगे हाथ जोड़े हुए देख सकते हैं और उनके आगे गणपति की खिलौनों से बनाई हुई प्रतिमा नजर आ रही है। वहीं, दूसरी फोटो में तैमूर द्वारा बनाए गए गणपति बप्पा नजर आ रहे हैं।

घर आने वाला है दूसरा बेबी

करीना कपूर इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हर तरफ उनके आने वाले दूसरे बच्चे को लेकर काफी चर्चा है। दोबारा माता-पिता बनने की जानकारी देते हुए कपल ने अपने एक साथ दिए स्टेटमेंट में कहा था कि, "हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं और सहयोग का बहुत शुक्रिया।" इस खबर के सामने आने के बाद कपल के साथ ही परिवार और उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं।

फिलहाल, करीना-सैफ और उनके परिवार वालों से लेकर दोनों के फैंस तक सभी लोग कपल के आने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। तो आपको तैमूर का ये डांस वाला वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.