करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में तैमूर अली खान का दिखा अलग अंदाज, फुल मस्ती में बजाया ड्रम

करण जौहर (Karan Johar) ने अपने जुड़वा बच्चों यश जौहर (Yash Johar) और रूही जौहर (Roohi Johar) के तीसरे जन्मदिन पर शानदार पार्टी रखी थी।जिसमें नन्हें तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में तैमूर अली खान का दिखा अलग अंदाज, फुल मस्ती में बजाया ड्रम

किसी भी इंसान की जिंदगी में जो खास पल आता है वो होता है उसका जन्मदिन। बड़ों से ज्यादा तो बच्चों में इस दिन को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंंट देखने को मिलती है। बर्थडे आने से पहले बच्चे इस चीज को लेकर तैयारियां करनी शुरु कर देते हैं कि किस तरह से वो अपने इस दिन को एंजॉय करेंगे। वैसे उनका ये दिन यादगार बनने का काम माता-पिता बखूबी करते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) अपने प्यारे बच्चों यश जौहर (Yash Johar) और रूही जौहर (Roohi Johar) के लिए करते हुए नजर आए। करण ने अपने बच्चों के तीसरे जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए बेहद शानदार पार्टी रखी थी। इस दौरान सबसे ज्यादा मजा एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) ने किया। कभी वो ड्रम बजाते हुए दिखाई दिए तो कभी अपनी छोटी बहन इनाया नाओमी खेमू, यश और रूही जौहर के साथ गेम खेलते हुए।

करण जौहर के घर बुधवार के दिन बॉलीवुड सेलेब्स के कई स्टार किड्स एक साथ नजर आए। करण के दोनों जुड़वा बच्चों उस दिन तीन साल के हो गए थे। रूही और यश की बर्थडे पार्टी में करीना कपूर अपने बेटे तैमूर अली खान, सोहा अली खान अपनी बेटी इनाया नाओमी खेमू, एकता कपूर अपने बेटे रवि कपूर, आलिया भट्ट, अमृता सिंह और उनके बच्चे समेत कई सेलेब्स शामिल पहुंचे थे। (ये भी पढ़ें: काम्या पंजाबी ने शादी से पहले घर में रखी माता की चौकी, देखिए कैसे हुई प्री- वेडिंग फंक्शन की शुरुआत)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

यश और रूही के बर्थडे पार्टी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। जिनमें से एक वीडियो हर जगह सुर्खियां बटोरते हुए नजर आ रहा है। दरअसल उस वीडियो में तैमूर अली खान और इनाया नोआमी खेमू बर्थडे बॉय और गर्ल यश और रूही के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे चारों अपनी धून में सवार होकर गेम खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसके साथ ही यश और रूही की बर्थडे पार्टी में नन्हें तैमूर का तो अलग ही अंदाज देखने को मिला। तैमूर उस दिन इतने खुश थे कि उन्हें ड्रम बजाते हुए देखा गया। इससे जुड़ा वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में तैमूर बेहद क्यूट तरीके से ड्रम बजाते दिखाई दे रहे हैं। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है कि उनके आसपास मीडियाकर्मी उनकी तस्वीर क्लिक कर रहे हैं या फिर वीडियो बन रहे हैं। तैमूर उस पल को फुल एंजॉय करते दिखे हैं।

इतना ही करण जौहर की बॉन्डिंग अमृता सिंह के बेटे के साथ भी देखने को मिली। दरअसल एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें करण अमृता सिंह के बेटे के साथ केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। आप भी देखिए कैसे एक-दूसरे के साथ खुशी के पल बताते दिखे दोनों। (ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर ने भाई अरमान जैन के रिसेप्शन में किया जबरदस्त डांस, एक बार फिर दिल ले गई एक्ट्रेस)

वहीं, आलिया भट्ट भी यश और रूही की पार्टी को खूब एंजॉय करती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस की रूही के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो रूही के गलों पर किस करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों इस तस्वीर में काफी प्यार लग रहे हैं। इसके अलावा जब एकता कपूर अपने बेटे रवि कपूर के साथ बर्थडे पार्टी में पहुंची तो उस वक्त उनके भाई और एक्टर तुषार कपूर भी उनके साथ मौजूद दिखे। (ये भी पढ़ें: नीता अंबानी संग राधिका मर्चेंट की दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग, अरमान जैन के रिसेप्शन से वायरल हुआ वीडियो)

वैसे कुल मिलाकर कहे तो नन्हें तैमूर अली खान ने अपनी प्यारी और क्यूट हरकतों के चलते सभी का दिल बखूबी तरीके से एक बार फिर जीत लिया। वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो को तो देख बस एक ही चीज कही जा सकती है कि करीना कपूर खान की तरह ही उनके बेटे हमेशा लोगों के बीच छाए रहते हैं। वैसे आपको नन्हें तैमूर अली खान का ये अंदाज कैसा लगा हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.