तैमूर अली खान ने नाना रणधीर कपूर को ग्रीटिंग कार्ड किया गिफ्ट, देख भावुक हुए अभिनेता

अभिनेता रणधीर कपूर इस हफ्ते रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के सेट पर बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आएंगे। इस खास मौके पर उन्हें उनके नाती तैमूर अली खान द्वारा भेजा गया एक प्यारा गिफ्ट दिया जाएगा।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

तैमूर अली खान ने नाना रणधीर कपूर को ग्रीटिंग कार्ड किया गिफ्ट, देख भावुक हुए अभिनेता

‘इंडियन आइडियल 12’ टीवी इंडस्ट्री का सबसे ज्यादा पसंद किया जाना वाला रियलिटी शो है। इस शो में दर्शक एक तरफ कंटेस्टेंट्स की कमाल की परफॉर्मेंस को पसंद करते हैं, तो दूसरी तरफ हर हफ्ते शो में आने वाले स्पेशल गेस्ट की लाइफ के बारे में भी उन्हें नई जानकारी मिलती है। इस हफ्ते टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में फिल्मी दुनिया के शानदार अभिनेता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस शो में रणधीर कपूर को उनके लाडले नाती तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) द्वारा भेजा गया एक प्यारा गिफ्ट दिया जाएगा। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

randhir kapoor

पहले आप ये जान लीजिए कि, तैमूर अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के रॉयल कपल करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे हैं। कपल ने साल 2012 में शाही अंदाज में शादी की थी। शादी के 4 साल बाद करीना ने 20 दिसंबर 2016 को अपने लाडले बेटे तैमूर को जन्म देकर पहली बार मां बनने का एहसास किया था। तैमूर जन्म के बाद से ही अपनी मां करीना की तरह पैपराजी के फेवरेट बने हुए हैं। स्टार किड के क्यूट एक्शंस लोगों के चेहरे पर स्माइल ला देते हैं। इतना ही नहीं, उनकी हर तस्वीर व वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता है। तैमूर अली खान अपने नानू के साथ भी स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं, जिसकी झलक ‘इंडियन आइडियल 12’ के सेट पर भी देखने को मिली।

(ये भी पढ़ें: मीरा राजपूत की बहन प्रिया तुलशान संग कभी नहीं हुई है लड़ाई, फोटोज शेयर कर कही ये बात)

taimur

दरअसल, ‘इंडियन आइडिल 12’ के सेट पर रणधीर कपूर को उनके लाडले नाती तैमूर अली खान और बेटी करीना कपूर द्वारा भेजा गया एक खास तोहफा दिया गया, जो एक खूबसूरत ग्रीटिंग कार्ड था। इस ग्रीटिंग कार्ड के जरिए क्यूट तैमूर ने अपने नानू रणधीर कपूर के लिए अपना प्यार जाहिर किया था। इस पर लिखा था, ‘आई लव यू, नाना। अपना ध्यान रखना।’ अपने नाती से मिले इस खूबसूरत गिफ्ट को देखकर अभिनेता भी काफी भावुक हो गए। रणधीर कपूर ने इस प्यारे जेस्चर पर कहा कि, ‘यह मेरे साथ साझा करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। शूटिंग के बाद, मैं सीधे जाकर उनसे मिलूंगा। ठीक उसी तरह जैसे हर नाना-नानी अपने नाती-नातिनों से ज्यादा प्यार करते हैं (असल से ज्यादा ब्याज पसंद है), उसी तरह, मैं भी अपने नाती-नातिनों को करिश्मा और करीना से ज्यादा प्यार करता हूं। क्योंकि वे मेरे नातिन-नाती हैं।’

(ये भी पढ़ें: संजय दत्त के बर्थडे पर पत्नी मान्यता ने लिखा खास नोट, बहन प्रिया ने शेयर किया यादों से भरा वीडियो)

बताते चलें कि, इस हफ्ते टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में रणधीर कपूर प्रतियोगियों द्वारा दी गई परफॉर्मेंस का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे। वहीं, कुछ कंटेस्टेंट का गाना सुनकर अभिनेता भावुक भी हो जाएंगे।

(ये भी पढ़ें: शहीर शेख की पत्नी रुचिका ने कंफर्म की प्रेग्नेंसी, फूड क्रेविंग से नर्सरी तक के बारे में की बात)

रणधीर कपूर के करियर की बात करें तो, अभिनेता ने इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 1955 में फिल्म 'श्री 420’ के जरिए डेब्यू किया था। इसके बाद वह फिल्म ‘दो उस्ताद’ में भी नजर आए। वहीं, उन्होंने बतौर लीड एक्टर फिल्म ‘कल आज और कल’ के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। अभिनेता ने अपने करियर में 'जवानी दीवानी', 'हाथ की सफाई', 'रामपुर का लक्ष्मण', 'खलीफा', 'कच्चा चोर', 'भंवर', 'हमराही', 'चाचा भतीजा' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। वह आखिरी बार फिल्म ‘सुपर नानी’ में अभिनेत्री रेखा के साथ नजर आए थे।

randhir career

फिलहाल, इस बात में कोई शक नहीं है कि, रणधीर कपूर अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं। तो आपको तैमूर अली खान द्वारा अपने नानू को दिया गया ये गिफ्ट कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.