तैमूर अली खान अपने 'अब्बू' को दिखा रहे जिमनास्टिक मूव, तस्वीरें देख हो जाएंगे क्यूटनेस के दीवाने

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) बॉलीवुड के पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। तैमूर अपनी क्यूट हरकतों के चलते ही सोशल मीडिया के सुपरस्टार बन चुके हैं। आइए आपको दिल को छू जाने वाली तैमूर की फोटो दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

तैमूर अली खान अपने 'अब्बू' को दिखा रहे जिमनास्टिक मूव, तस्वीरें देख हो जाएंगे क्यूटनेस के दीवाने

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) बॉलीवुड के पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। तैमूर अपनी क्यूट हरकतों के चलते ही सोशल मीडिया के सुपरस्टार बन चुके हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

हाल ही में मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तैमूर की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में तैमूर जमीन के सहारे सिर रखकर उल्टा खड़े होने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं, वहीं इस फोटो में उनके साथ डैड सैफ अली खान बड़े ही सावधानी से बेटे की कलाकारी को देखते हुए नजर आ रहे हैं। तैमूर की इस एक्टिविटी को देखकर लोग इस तस्वीर पर खूब कमेंट कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: अब्बा सैफ अली खान और मम्मा करीना कपूर खान के शादी के समय की सारा अली खान की अनदेखी तस्वीरें)   

बताया जा रहा है कि ये फोटो 2019 में सैफ, करीना और तैमूर के लंदन ट्रिप की है, जब सैफ ने जवानी जानेमन की शूटिंग पूरी की थी और करीना अंग्रेजी मीडियम की फिल्म कर रही थीं। तस्वीर में हम पिता-पुत्र की जोड़ी को बाहर समय बिताते हुए देख सकते हैं। फोटो में तैमूर को अपने पिता सैफ अली खान के सामने एक जिमनास्टिक मूव को दिखा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: सारा अली खान की ये फोटो देख चक्कर खा जाएंगे आप, अब्बू सैफ अली खान की तीसरी गर्लफ्रैंड भी हैं साथ)  

बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले सैफ अपने घर से टीवी पर एक इंटरव्यू दे रहे थे, तब तैमूर ने उनके साथ मिलकर अपना हल्क अवतार दिखाया। इस इंटरव्यू से तैमूर और सैफ का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। इसके पहले करीना ने भी तैमूर और सैफ के साथ अपने घर के बगीचे में टमाटर लगाते हुए एक तस्वीर साझा की थी। लॉकडाउन के बीच, तैमूर की प्यारी तस्वीरें निश्चित रूप से उनके फैंस को खुश करती हैं। फिलहाल, तैमूर इस समय मॉम करीना और डैड सैफ के साथ घर पर समय बिता रहे हैं। 

करीना कपूर और सैफ अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो बात हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई हैं। इस फिल्म में करीना कपूर ने एक दबंग पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। वहीं, सैफ अली खान की बात करें तो वह आखिरी बार जवानी जानेमन में दिखाई दिए हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप) 

ध्यान रहे कि इन दिनों कोरोना वायरस के खौफ से पूरा बॉलीवुड सेल्फ आइसोलेशन में हैं। घर में रहते हुए भी सितारे लगातार सोशल मीडिया के माध्यम अपने फैंस तक हर एक्टिविटी शेयर कर रहे हैं। वहीं देशभर में अब तक करीब 6000 मामले सामने आ चुके हैं और संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इतना ही मौतों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। इसलिए हम भी आपसे यही अपील करते हैं कि अपने घर में ही रहें, सुरक्षित रहें। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें। 

(फोटो क्रेडिट: मानव मंगलानी,करीना कपूर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.